📚 हरियाणा GK: गुरुग्राम जिला (Complete 35 MCQs)
1. हरियाणा गठन के समय (1 नवम्बर 1966) गुरुग्राम जिले की स्थापना हुई, इसका नामकरण किसके नाम पर हुआ था?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) गुरु द्रोणाचार्य
2. आधिकारिक रूप से गुड़गांव का नाम बदलकर 'गुरुग्राम' कब किया गया?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) 12 अप्रैल 2016
3. हरियाणा के किस जिले को 'अरावली पहाड़ियों का प्रवेश द्वार' कहा जाता है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) गुरुग्राम
4. निम्नलिखित में से कौन सा उपनाम गुरुग्राम का नहीं है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) बुनकरों का शहर
व्याख्या: 'बुनकरों का शहर' पानीपत को कहा जाता है। बाकी सभी गुरुग्राम के उपनाम हैं।
5. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में सर्वाधिक साक्षरता दर (84.70%) किस जिले की है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) गुरुग्राम
6. 2011 के अनुसार हरियाणा में सबसे कम लिंगानुपात (854) किस जिले का है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) गुरुग्राम
7. राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर (73.93%) वाला जिला कौन सा है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) गुरुग्राम
8. अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (ISA) की स्थापना 14 मई 2015 को कहाँ की गई?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) ग्वाल पहाड़ी (गुरुग्राम)
9. राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (NBRC) नैनवाल (मानेसर) में किस वर्ष स्थापित किया गया था?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) 1997
10. देश का पहला रक्षा विश्वविद्यालय 23 मई 2013 को कहाँ स्थापित किया गया?
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) बिनोला (गुरुग्राम)
11. हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) की मुख्य पत्रिका का क्या नाम है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) हरियाणा संवाद
व्याख्या: HIPA का मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित है।
12. SCERT का मुख्यालय वर्ष 1979 से कहाँ स्थित है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) गुरुग्राम
13. मारुति सुजुकी का पहला कारखाना गुरुग्राम में कब लगा?
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) फरवरी 1981
व्याख्या: पहली कार (मारुति 800) की बिक्री 14 दिसम्बर 1983 को हुई थी।
14. चौधरी देवीलाल औद्योगिक टाउनशिप कहाँ स्थित है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) मानेसर
15. देश की पहली पॉड टैक्सी (मेट्रिनो) किस जिले में प्रारंभ की गई?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) गुरुग्राम
16. हरियाणा का पहला 'ग्रीन ATM' कहाँ स्थापित किया गया?
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) फर्रुखनगर
व्याख्या: जबकि राज्य का पहला 'अनाज ATM' भी गुरुग्राम में ही लगा था।
17. हरियाणा की पहली पुलिस कमिश्नरी (2008) कहाँ बनाई गई?
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) गुरुग्राम
18. किस देश के सहयोग से गुरुग्राम में 'प्रथम ग्लोबल स्किल पार्क' स्थापित किया गया है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) सिंगापुर
19. शीतला माता मंदिर का निर्माण किस वास्तुकला शैली में किया गया है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) राजस्थानी वास्तुकला शैली
व्याख्या: इसे मसाणी माता मंदिर भी कहा जाता है।
20. शीतला माता मंदिर श्राइन बोर्ड का गठन किस वर्ष किया गया, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) 1991
21. लगभग 3000 एकड़ में फैली राज्य की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील कौन सी है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) दमदमा झील
व्याख्या: यह सोहना (गुरुग्राम) में स्थित है।
22. सोहना कुण्ड के गर्म पानी में किस तत्व की अधिकता पाई जाती है जिससे त्वचा रोग ठीक होते हैं?
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) गंधक (सल्फर)
23. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (फर्रुखनगर) को राष्ट्रीय पार्क का दर्जा कब मिला?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) 1989
व्याख्या: इसकी स्थापना 1971 में डॉ. सलीम अली के प्रयासों से हुई थी। यह साइबेरियन सारस के लिए प्रसिद्ध है।
24. अष्टभुजाकार आकृति में बसाया गया 'फर्रुखनगर' किसने बसाया था?
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) बलोच शासक दलेल खां
25. शीश महल, दिल्ली दरवाजा और सेठानी की छतरी कहाँ स्थित हैं?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) फर्रुखनगर
26. 8वीं शताब्दी का प्राचीन 'गोपाल गिरी का दुर्ग' कहाँ स्थित है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) गुरुग्राम-दिल्ली सीमा
27. 'व्हाइट पैलेस' के नाम से प्रसिद्ध पटौदी महल के वास्तुकार कौन थे?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) हेंज व रॉबर्ट टोर रसेल
28. एकलव्य का एकमात्र मंदिर गुरुग्राम के किस गाँव में है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) खांडसा गांव
29. मार्च 1962 में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा कप्तान कौन बने थे, जिनका संबंध गुरुग्राम से है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) नवाब मंसूर अली खां पटौदी (टाइगर पटौदी)
30. प्रसिद्ध उर्दू कवि व लेखक अयोध्या प्रसाद गोयलिया का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) बादशाहपुर (गुरुग्राम)
31. प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी तनिष्का कोटिया व रिद्विका कोटिया को किस योजना की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (गुरुग्राम जिला)
32. अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट का उद्घाटन गुरुग्राम के किस गाँव से किया गया?
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) टिकली गांव
33. 10,000 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा 'अरावली सफारी पार्क' किन जिलों में फैला है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) गुरुग्राम और नूंह
34. नीदरलैंड के सहयोग से गुरुग्राम में अत्याधुनिक रूप से क्या स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) फूल मंडी
35. राज्य में 'सर्वाधिक ग्राम सभाओं' वाला जिला कौन सा है?
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) गुरुग्राम
🎯 HSSC CET | GROUP D | POLICE | HCS
❤️ स्रोत: HSSC BY KR SIRJI

Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!