Skip to main content

Twitter of Haryana part 6

HSSC Mega Notes by KrSirJi

📌 HSSC BY KRSIRJI

Agriculture Inspector व हरियाणा आजतक के सम्पूर्ण विस्तृत नोट्स (Page 49, 201-204)

Join Kr Sir Ji WhatsApp Channel
Agriculture Inspector (A) & हरियाणा का इतिहास
1. पानीपत की पहली लड़ाई किसने जीती थी?
(a) इब्राहिम लोदी
(b) सिकंदर
(c) हुमायूँ
(d) बाबर
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (d) बाबर
पानीपत का प्रथम युद्ध (1390 ईस्वी) : दरअसल पानीपत के निकट सन् 1390 ईस्वी, 1526 ईस्वी, 1556 ईस्वी और 1761 ईस्वी में चार युद्ध हुए हैं परन्तु जिक्र आखिरी तीन का ही होता है। डॉ. बुद्धप्रकाश के अनुसार, 20 सितम्बर, 1388 को फिरोज की मृत्यु के पश्चात उसका पौत्र ग्यासुद्दीन तुगलक-II के नाम से गद्दी पर बैठा परन्तु उसके चाचा नसीरुद्दीन मुहम्मद ने विद्रोह कर दिया। पानीपत के स्थान पर दोनों के बीच युद्ध हुआ जिसमें नसीरुद्दीन मुहम्मद की पराजय हुई।

पानीपत का प्रथम (वास्तव में द्वितीय) युद्ध (सन् 1526 ईस्वी): यह प्रसिद्ध युद्ध 21 अप्रैल, 1526 को फरगना के बादशाह जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर (1482-1530 ईस्वी) और हिन्दुस्तान के सुल्तान इब्राहिम लोदी (1517-1526 ईस्वी) के बीच पानीपत के मैदान में लड़ा गया था। इस युद्ध में इब्राहिम लोदी की हार हुई थी। इस युद्ध के परिणामस्वरूप लोदी वंश के साथ-साथ सल्तनत काल भी समाप्त हो गया और बाबर ने मुगल साम्राज्य की नींव डाली। दरअसल, बाबर की माँ 'मुगलिक निगार खानम' मंगोल थी। फारसी में मंगोल को मुग़ल कहते हैं, इसलिए इस वंश को मुग़ल वंश कहा गया।
2. पानीपत की दूसरी लड़ाई किसने जीती थी?
(a) अकबर
(b) हेमू
(c) बाबर
(d) अहमद शाह अब्दाली
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (a) अकबर
पानीपत का द्वितीय (असल में तृतीय) युद्ध (1556 ईस्वी): यह प्रसिद्ध युद्ध 5 नवंबर, 1556 को हेमू उर्फ महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य (विक्रमाजीत) और अकबर के बीच पानीपत के मैदान में हुआ। इस युद्ध में अकबर की सेना का नेतृत्व बैरम खाँ ने किया। इस युद्ध में हेमू की हार हुई।
3. हर्ष तथा तांबे के सिक्के ------ में पाए गए थे।
(a) सोनीपत
(b) गुरुग्राम
(c) रेवाड़ी
(d) पानीपत
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (a) सोनीपत
हरियाणा से प्राप्त प्रमुख अवशेष एवं स्थान:
अवशेषस्थान (जहाँ से प्राप्त हुए)
हर्ष तथा तांबे के सिक्केसोनीपत
इंडो-ग्रीक सिक्केखोखराकोट (रोहतक)
कुषाणकालीन सोने व तांबे के सिक्केमीताथल (भिवानी)
जैन मूर्तियाँहांसी व रानिला
यौधेय गणराज्य की मोहरेंनौरंगाबाद (भिवानी)
हर्षकालीन ताम्र मुद्राएंसोनीपत
मिट्टी की मोहरेंदौलतपुर
शुंगकालीन फलकसुध
कुषाण शैली का द्वार स्तम्भरोहतक
सिक्के ढालने के सांचेखोखराकोट, औरंगाबाद
हड़प्पा सभ्यता के अवशेषभिवानी
समुद्रगुप्त कालीन सिक्केमीताथल
मौर्यकालीन स्तूप व अवशेषहिसार, फतेहाबाद
यौधेय कालीन सांचेखोखराकोट (रोहतक)
टकसालेंबोहर माजरा, अग्रोहा
रामायण श्लोकांकितनचारखेड़ा (भिवानी)
1200 यूनानी-बैक्ट्रियनसोनीपत
शेषशैया पर लेटे विष्णु मूर्तिफिजिलपुर (सोनीपत)
गुप्तकालीन सूर्य देवता की मूर्तिअग्रोहा (हिसार)
सूर्य स्तंभ पर बनी मूर्तिअमीन (थानेसर)
विष्णु की मूर्तिमोहनबाड़ी
बलराम की मूर्तिरोहतक
लाल पत्थर से बनी शिव प्रतिमाहथीन (पलवल/गुड़गांव)
कुषाणकालीन मूर्तियों का केन्द्ररोहतक
महात्मा बुद्ध की दो संपूर्ण मूर्तियांनौरंगाबाद (भिवानी)
4. मुग़ल सम्राट अकबर के समय रेवाड़ी का शासक कौन था?
(a) इब्राहिम लोदी
(b) बाबर
(c) अहमद शाह अब्दाली
(d) हेमचन्द्र (हेमू)
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (d) हेमचन्द्र (हेमू)
हेमचन्द्र मध्यकालीन इतिहास में हेमू के नाम से प्रसिद्ध है। हेमू मूलतः रेवाड़ी नगर के निवासी थे। 1553 ईस्वी में आदिलशाह की मृत्यु के पश्चात मुबारिज खाँ आदिलशाह के नाम से बादशाह बना और डोग नामक साधारण व्यक्ति के स्थान पर उसने हेमू को अपना वजीर बना लिया। लोग उसे 'मुलक बादशाह' कहकर संबोधित करने लगे।
हेमू ने अपने सैन्य बल पर अक्टूबर, 1556 ईस्वी में आगरा व दिल्ली पर कब्जा कर लिया तथा विक्रमादित्य की उपाधि धारण कर ली। दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाले वे अंतिम हिन्दू सम्राट थे। 5 नवंबर, 1556 को पानीपत के द्वितीय युद्ध में अकबर और हेमचन्द्र के मध्य भीषण युद्ध हुआ। इस युद्ध में आँख में तीर लगने से पराजित होकर हेमू मुगलों के शिकार हो गये और इस प्रकार दिल्ली पर अकबर का अधिकार हो गया।
हरियाणा आजतक: गुरुग्राम एवं राज्य प्रतीक
5. ------ हरियाणा का मिलेनियम सिटी कहलाता है।
(a) फरीदाबाद
(b) रेवाड़ी
(c) भिवानी
(d) गुरुग्राम
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (d) गुरुग्राम
  • हरियाणा सरकार द्वारा गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया गया है।
  • हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुरुग्राम में स्थित है।
  • साइबर सिटी, मेडिसिटी, मिलेनियम सिटी, मनोरंजन का हब, सपनों की नगरी, सौर ऊर्जा का हब, गुरु द्रोणाचार्य का गाँव, भारत की मॉल, इलेक्ट्रॉनिक सिटी गुरुग्राम में स्थित है।
  • हरियाणा को सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्ति गुरुग्राम से होती है। भारत का सबसे बड़ा मॉल गुरुग्राम में है।
  • हरियाणा में स्टेट साइबर क्राइम ब्रांच का पहला थाना गुरुग्राम में है।
  • राज्य शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् की स्थापना गुरुग्राम में अप्रैल, 1979 में हुई।
  • हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन तथा मारुति उद्योग की स्थापना गुरुग्राम में 1983 में हुई।
  • भारतीय कला संस्कृति का प्रतीक किंगडम ऑफ ड्रीम एवं एमिटी प्रबंधन संस्थान गुरुग्राम में स्थित है।
  • हरियाणा की पहली-ग्राम्य एक्सटेंशन-वे की स्थापना 23 जनवरी, 2008 को हुई।
  • एशिया की सबसे बड़ी निजी नगर योजना डीएलएफ ग्रुप द्वारा गुरुग्राम में शुरू की गई।
  • हरियाणा की सबसे प्राचीन इमारत पुरानी गुरुग्राम में है। गुरुग्राम जिले में सात मुख्य इंडस्ट्रियल एस्टेट हैं।
  • हरियाणा में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन 2010 में गुरुग्राम में चली थी। गुरुग्राम में देश की सबसे पहले चलने वाली पैड टैक्सी सेवा के तीन स्टेशन हैं।
  • पक्की निजी क्षेत्र की परियोजना, उद्योग विहार, राष्ट्रीय मस्तिष्क शोध केंद्र हैं।
  • मिशन टी.बी. फ्री हरियाणा की शुरुआत गुरुग्राम से मेदांता हॉस्पिटल, खट्टर व अमिताभ बच्चन ने की थी।
  • मेदांता हॉस्पिटल दवाई पहुँचाने वाला देश का पहला हॉस्पिटल गुरुग्राम में है।
  • गुरुग्राम में देश का पहला मॉडल कैरियर सेन्टर, शीतला माता मंदिर, एवं वाइट पैलेस गुरुग्राम में है।
  • हरियाणा की पहली कैशलेस (भुगतान) यूनिवर्सिटी संस्कृत विश्वविद्यालय (पटौदी) भी गुरुग्राम में स्थित है। पुलिसिया का पहला फोटोग्राफिक आर्ट सेन्टर गुरुग्राम में है।
  • गुड़गांव के बिनोला में सैनिक यूनिवर्सिटी है।
  • सॉफ्टवेयर उद्योग में गुरुग्राम का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। पहला चंडीगढ़ तथा दूसरा मुंबई है।
  • खिलाड़ियों को आधुनिक और वैज्ञानिक ढंग से प्रशिक्षण देने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम में खेल छात्रावास की स्थापना की गई है।
  • चीनी मिट्टी गुरुग्राम के सिकंदरपुर स्थान से प्राप्त होती है।
  • राष्ट्रीय मस्तिष्क (ब्रेन) अनुसंधान केन्द्र नैनवाल (मानेसर) में है। राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा पार्क गुरुग्राम में है।
  • केन्द्र सरकार द्वारा ऑटोमोबाईल उद्योगों के लिए अनुसंधान एवं विकास संस्थान मानेसर (गुरुग्राम) में स्थापित किया जा रहा है। मानेसर को ऑटो हब भी कहते हैं।
  • चौधरी देवीलाल आदर्श औद्योगिक नगरी मानेसर में 300 एकड़ में विस्तृत है।
  • हरियाणा का प्रथम खादी बैंक गुरुग्राम में है।
  • रत्न व आभूषण पार्क (गढ़ी हरसर), हाईटेक टेक्नोलॉजी पार्क, बायोटेक पार्क, आईटी पार्क (मानेसर), सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क गुरुग्राम में है।
  • गुरुग्राम में हरियाणा का पहला हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 2 से 5 फरवरी, 2017 तक आयोजित किया गया।
6. हरियाणा का राज्य पशु ----- है।
(a) बाघ
(b) काला हिरण
(c) शेर
(d) जिराफ
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (b) काला हिरण
  • राजकीय पक्षी - काला तीतर (ब्लैक फ्रैंकोलिन)
  • राजकीय पशु - काला हिरन (ब्लैक बक)
  • राजकीय खेल - कुश्ती
  • राजकीय वृक्ष - पीपल (Ficus Religiosa)
  • राजकीय फूल - कमल
  • राजकीय भाषा - हिन्दी
7. हरियाणा से ----- लोकसभा सदस्य हैं।
(a) 10
(b) 4
(c) 7
(d) 3
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (a) 10
लोकसभा क्षेत्र का नाम - आरक्षित/सामान्य:
  • अम्बाला - आरक्षित (अनुसूचित जाति)
  • फरीदाबाद - सामान्य
  • हिसार - सामान्य
  • करनाल - सामान्य
  • कुरुक्षेत्र - सामान्य
  • गुड़गाँव - सामान्य
  • रोहतक - सामान्य
  • सिरसा - आरक्षित (अनुसूचित जाति)
  • सोनीपत - सामान्य
8. हरियाणा का वर्तमान राज्यपाल कौन है ?
(a) हरकिशन चौधरी
(b) अमरिन्दर कौर
(c) कप्तान सिंह सोलंकी
(d) टी.वी. राजेश्वर
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (c) कप्तान सिंह सोलंकी
हरियाणा के राज्यपाल व उनका कार्यकाल:
नामकार्यकाल
श्री धर्मवीर (पहले)1.11.1966 से 14.9.1967
बिरेन्द्र नारायण चक्रवर्ती (सबसे लंबे समय तक)15.9.1967 से 26.3.1976
रणजीत सिंह नरूला27.3.1976 से 13.8.1976
जय सुखलाल हाथी14.8.1976 से 23.9.1977
हरचरण सिंह बराड़24.9.1977 से 9.12.1979
सुरजीत सिंह संधवालिया10.12.1979 से 27.2.1980
गणपत देवजी तापसे28.2.1980 से 13.6.1984
सैयद मुजफ्फर हुसैन बरनी14.6.1984 से 21.2.1988
हरि आनन्द बरारी22.2.1988 से 6.2.1990
धनिक लाल मंडल7.2.1990 से 13.6.1995
महावीर प्रसाद14.6.1995 से 18.6.2000
बाबू परमानंद19.6.2000 से 1.7.2004
ओम प्रकाश वर्मा (सबसे कम समय तक)2.7.2004 से 7.7.2004
ए.आर. किदवई7.7.2004 से 27.7.2009
जगन्नाथ पहाड़िया27.7.2009 से 26.7.2014
कप्तान सिंह सोलंकी (16वें)27.7.2014 से अब तक (किताब के अनुसार)
9. 'जाल और मुक्ति' उपन्यास ---- द्वारा लिखा गया था।
(a) सुशी प्रेमचंद
(b) हेमराज निर्मम
(c) हर्षवर्धन
(d) हरि लाल
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (b) हेमराज निर्मम
'जाल और मुक्ति' उपन्यास हेमराज निर्मम द्वारा लिखा गया था।
10. किस पुस्तक में हरियाणा में थानेसर और कुरुक्षेत्र के क्षेत्र में बहने वाली नदियों का विवरण दिया गया है ?
(a) वामनपुराण
(b) पृथ्वी पुराण
(c) पुराण कथा
(d) कथा साहित्य
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (a) वामनपुराण
वामनपुराण पुस्तक में हरियाणा में थानेसर और कुरुक्षेत्र के क्षेत्र में बहने वाली नदियों का विवरण दिया गया है।
11. अशोक वाजपेयी ने अपनी कविता संग्रह 'कहीं नहीं वहीं' के लिए ----- पुरस्कार जीता था।
(a) व्यास सम्मान
(b) साहित्य अकादमी
(c) मैगसेसे
(d) ज्ञानपीठ
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (a) व्यास सम्मान
अशोक वाजपेयी ने अपनी कविता संग्रह 'कहीं नहीं वहीं' के लिए व्यास सम्मान पुरस्कार जीता था।
12. किस बौद्ध साहित्य में हरियाणा के बारे में जानकारी मौजूद है ?
(a) यक्ष
(b) मज्झिम
(c) मज्झिमनिकाय और दिव्यावदान
(d) दिव्यावदान
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (c) मज्झिमनिकाय और दिव्यावदान
मज्झिमनिकाय और दिव्यावदान बौद्ध साहित्य में हरियाणा के बारे में जानकारी मौजूद है।
हरियाणा के वन्यजीव अभयारण्य (Page 203)
13. बीर शिकारगढ़ वन्यजीव अभयारण्य --- में स्थित है।
(a) करनाल
(b) हिसार
(c) सिरसा
(d) पिंजौर (पंचकूला)
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (d) पिंजौर (पंचकूला)
  • बीर शिकारगढ़ वन्यजीव अभयारण्य: यह पंचकूला के पिंजौर में स्थित है। इसे 1987 में अभयारण्य बनाया गया। यहाँ गिद्ध प्रजनन केंद्र है। यह वनस्पतियों, जन्तुओं की विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
  • सरस्वती वन्य अभयारण्य: यह हरियाणा के कैथल जिले में 4452.85 हैक्टेयर में फैला हुआ है। 29 जुलाई, 1988 को सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था। इसे सोंसर जंगल के नाम से भी जाना जाता है।
  • नाहर वन्यजीव अभयारण्य: यह वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के रेवाड़ी जिले में है। यहाँ सियार, लोमड़ी, काला हिरण रहते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से इस अभयारण्य को जून, 2009 में संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया।
  • भिण्डावास वन्यजीव अभयारण्य: यह अभयारण्य हरियाणा के झज्जर जिले में अवस्थित है। इसका क्षेत्रफल 1,074 एकड़ है। यह अभयारण्य अपनी सुन्दर झील के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ भूरे हंस, बतख, लाल बुलबुल, किंगफिशर आदि के लिए प्रसिद्ध है। भारत सरकार ने इसे 3 जून, 2009 को पक्षी अभयारण्य के रूप में स्थापित किया।
  • खापड़वास वन्यजीव अभयारण्य: यह वन्यजीव अभयारण्य प्रवासी पक्षियों के विभिन्न प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। यह झज्जर जिले में भिण्डावास वन्यजीव से मात्र 1.5 किमी की दूरी पर अवस्थित है। पर्यावरण एवं प्रदूषण के दृष्टिकोण से यह संवेदनशील क्षेत्र के तहत आता है। यह अभयारण्य 204.36 एकड़ में विस्तृत है। वर्ष 1991 में इसे मान्यता प्रदान की गई।
  • कलेसर वन्यजीव अभयारण्य: हरियाणा के यमुनानगर जिले में अवस्थित यह अभयारण्य पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। यह 11,570 एकड़ भूमि पर विस्तृत है। यहाँ सांभर, चीतल, भौंकने वाले हिरण, नीलगाय आदि निवास करते हैं। यह हरियाणा का सबसे बड़ा वन्य अभयारण्य है। इसे पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है।
14. रुबी, सतलुज नदी और यमुना नदी ---- नदी की उपनदियाँ थीं ?
(a) सरस्वती
(b) नर्मदा
(c) महानदी
(d) गंगा
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (a) सरस्वती
रुबी, सतलुज नदी और यमुना नदी सरस्वती नदी की उपनदियाँ थीं।
15. हरियाणा पूर्व दिशा में ----- से घिरा है।
(a) राजस्थान
(b) उत्तर प्रदेश
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) पंजाब
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (b) उत्तर प्रदेश
हरियाणा प्रदेश भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में पंजाब के मैदान के दक्षिणी भाग में 27°39' उत्तरी अक्षांश से... (आगे की लाइन पेज 204 पर)
हरियाणा आजतक (Page 204)
  • ...30°55'5" उत्तरी अक्षांश तथा 74°27'8" पूर्वी देशान्तर से 77°36'5" पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है।
  • हरियाणा के निकटतम राज्यों की स्थिति:
  • उत्तर-पश्चिम - पंजाब, चण्डीगढ़
  • उत्तर - हिमाचल प्रदेश
  • पूर्व - उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड
  • दक्षिण-पश्चिम - राजस्थान
16. हरियाणा में निम्नलिखित किस खेल में असाधारण है?
(a) कुश्ती
(b) खो-खो
(c) कबड्डी
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (d) उपर्युक्त सभी
हरियाणा कुश्ती, खो-खो, कबड्डी में असाधारण है।
17. हरियाणा का सबसे शिक्षित शहर------ है।
(a) गुरुग्राम
(b) पटियाला
(c) चंडीगढ़
(d) फरीदाबाद
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (a) गुरुग्राम
  • हरियाणा में सर्वोच्च साक्षरता दर वाले जिले (घटते क्रम में) (प्रतिशत में):
    गुरुग्राम (84.70) > पंचकूला (81.88) > अम्बाला (81.75) > फरीदाबाद (81.70)
  • हरियाणा में न्यूनतम साक्षरता दर वाले जिले (बढ़ते क्रम में) (प्रतिशत में):
    मेवात (54.08) < फतेहाबाद 67.92 < सिरसा (68.82) < पलवल (69.32)
  • हरियाणा में पुरुष साक्षरता दर वाले जिले (घटते क्रम में):
    रेवाड़ी (92.90) > महेंद्रगढ़ (91.30) > गुरुग्राम (90.30) > फरीदाबाद (89.90)
  • न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाले जिले (बढ़ते क्रम में):
    मेवात (73.0) < फतेहाबाद (78.1) < सिरसा (78.6)
  • सर्वोच्च महिला साक्षरता दर वाले जिले (घटते क्रम में):
    गुरुग्राम (77.60) > पंचकूला (77.50) > अम्बाला (76.60)
  • न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले जिले (बढ़ते क्रम में):
    मेवात (37.6) < पलवल (56.4)
18. हरियाणा विकास पार्टी का संस्थापक कौन है ?
(a) हुकुम सिंह
(b) चौधरी बंसी लाल
(c) भूपिन्द्र सिंह हुड्डा
(d) चौधरी देवीलाल
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (b) चौधरी बंसी लाल
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रक्षामंत्री बंसीलाल का जन्म 26 अगस्त, 1927 को गाँव गोलागढ़ (जिला भिवानी) में हुआ। इन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से याद किया जाता है।
  • बंसीलाल सन् 1967, 1968, 1972, 1986, 1991, 1996 तथा 2000 में हरियाणा विधान सभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए।
  • इसके अतिरिक्त दो बार राज्यसभा तथा तीन बार लोकसभा के सांसद चुने गये। 21 दिसम्बर, 1975 से 24 मार्च, 1977 तक केन्द्रीय रक्षामंत्री रहे। 1 दिसम्बर, 1975 से 20 दिसम्बर 1975 तक केन्द्रीय सरकार में बिना विभाग के मन्त्री थे।
  • 31 दिसम्बर, 1984 को इन्हें केन्द्रीय रेलमन्त्री बनाया गया तथा 4 जून, 1986 को परिवहन मन्त्री बने। 31 मई, 1968 को बंसीलाल प्रथम बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तथा 13 मार्च, 1972 तक इस कार्यकाल रहा।
  • दूसरी बार 14 मार्च, 1972 से 30 नवम्बर, 1975 तक, तीसरी बार 5 जून, 1986 से 19 जून, 1987 तक रहे।
  • सन् 1996 में इन्होंने हरियाणा विकास पार्टी का गठन किया। परिणामस्वरूप चौथी बार 11 मई, 1996 से 23 जुलाई, 1999 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
19. हिन्दुस्तान मशीन टूल्स (HMT) ---- हरियाणा में स्थित है।
(a) फरीदाबाद
(b) हिसार
(c) पिंजौर
(d) अंबाला
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (c) पिंजौर
हिन्दुस्तान मशीन टूल्स (HMT) पिंजौर हरियाणा में स्थित है।
20. हरियाणा में सर्वोत्तम गुणवत्ता के चावल की पैदावार कहाँ होती है ?
(a) करनाल और कुरुक्षेत्र
(b) हिसार और रेवाड़ी
(c) सिरसा और फरीदाबाद
(d) (ऑप्शन फोटो में नहीं है)
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (a) करनाल और कुरुक्षेत्र
हरियाणा में सर्वोत्तम गुणवत्ता के चावल की पैदावार करनाल और कुरुक्षेत्र में होती है।
21. 'हरियाणा' शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
(a) बागीचा राज्य
(b) भगवान का वास
(c) भगवान का अपना देश
(d) पाँच जलों की भूमि
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (b) भगवान का वास
'हरियाणा' शब्द का शाब्दिक अर्थ भगवान का वास है।
22. हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में किस सुप्रसिद्ध योग गुरु का जन्म हुआ था ?
(a) स्वामी चिदानंद सरस्वती
(b) स्वामी कुवलयानंद
(c) बी.के.एस. आयंगर
(d) बाबा रामदेव
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (d) बाबा रामदेव
  • स्वामी रामदेव का जन्म जिला महेंद्रगढ़ के सैद अलीपुर गाँव के एक अहीर परिवार में 25 दिसम्बर सन् 1965 में हुआ। इनका बचपन का नाम रामकृष्ण था।
  • इनकी माता का नाम श्रीमती गुलाब देवी और पिता का नाम श्री रामनिवास है। गाँव से आठवीं तक विद्या अर्जित करने के बाद व्याकरण की शिक्षा लेने के लिए चले गये और फिर जींद जिले के गाँव कालवा स्थित गुरुकुल चांसड़ में भी समय बिताया।
  • यहाँ वे योग, प्राणायाम एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में पारंगत हो गये। तदुपरान्त कालवा, हरिद्वार में स्वामी शंकरदेव से दीक्षा लेकर रामदेव बने और प्राणायाम का अभ्यास करवाने लगे।
  • सन् 1995 में 'दिव्य योग मन्दिर ट्रस्ट' के मुख्य संस्थापकों में शामिल हुए। 6 अगस्त 2006 को 'पतंजलि योगपीठ' प्रारंभ करवाया; जो योग और उपचार के अतिरिक्त शोध और अनुसंधान विश्वविद्यालय भी है।
23. हरियाणा में किन अवसरों पर लोकगीत गाए जाते हैं ?
(a) बच्चों का जन्म
(b) विवाह
(c) त्यौहारों के समय
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (d) उपर्युक्त सभी
हरियाणा में बच्चों का जन्म, विवाह, त्यौहारों के समय लोकगीत गाए जाते हैं।
24. 'खोड़िया' नृत्य ---- के समय किया जाता है।
(a) बच्चे का जन्म
(b) विवाह
(c) त्यौहार
(d) फाल्गुन
उत्तर व पूरी जानकारी देखें
Kr Sir Ji Fact (Answer): (b) विवाह
(बुक के पेज 204 के अंत की लाइन)

📚 HSSC BY KRSIRJI

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत ही एकमात्र विकल्प है!

Join Our WhatsApp Channel For Daily Notes

📌 Hssc Cet 2026 Notes | Hssc Group D Notes | Haryana News Update | Haryana Police | Haryana GK

Comments

Popular posts from this blog

पंचकूला की विस्तृत जानकारी

Q. पंचकूला हरियाणा का कौन-सा जिला है? – 20वां Q. पंचकूला जिला कब बना था? – 15 अगस्त 1995 Q. पंचकूला पहले किस जिले का हिस्सा था? – अम्बाला Q. पंचकूला का नाम किस पर आधारित है? – पंच (पाँच) + कुला (नहरों) से Q. पंचकूला की जनसंख्या कितनी है? – लगभग 5.6 लाख (2021 अनुमान) Q. पंचकूला का क्षेत्रफल कितना है? – लगभग 898 वर्ग किमी Q. पंचकूला की साक्षरता दर कितनी है? – 83% Q. पंचकूला का STD कोड क्या है? – 0172 Q. पंचकूला का पिन कोड क्या है? – 134109 Q. पंचकूला किस राज्य की सीमा से जुड़ा है? – हिमाचल प्रदेश Q. पंचकूला चंडीगढ़ और मोहाली के साथ मिलकर क्या बनाता है? – ट्राईसिटी Q. पंचकूला किस नदी के किनारे स्थित है? – घग्गर नदी Q. पंचकूला में कितने उपमंडल (Sub-Division) हैं? – 2 (पंचकूला, कालका) Q. पंचकूला में कितने ब्लॉक हैं? – 1 (मोरनी) Q. पंचकूला की प्रमुख तहसील कौन-कौन सी हैं? – पंचकूला, कालका Q. पंचकूला का एकमात्र हिल स्टेशन कौन-सा है? – मोरनी हिल्स Q. मोरनी हिल्स किसलिए प्रसिद्ध है? – हरियाणा का इकलौता हिल स...

PART 1 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन हरियाणा जीके 1000 क्वेश्चन सीरीज

इस तरह के क्वेश्चन के लिए व्हाट्सएप जॉइन कर लो  https://whatsapp.com/channel/0029VbAKuS5FSAsum9DtoS35 हरियाणा सामान्य ज्ञान - 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विगत परीक्षाओं में पूछे गए) प्रश्न 1: हरियाणा का गठन कब हुआ था? उत्तर: 1 नवंबर 1966 (HSSC Clerk, 2019 / Haryana Police Constable, 2018) प्रश्न 2: हरियाणा की राजधानी क्या है? उत्तर: चंडीगढ़ (HSSC Group D, 2018 / सामान्य प्रश्न) प्रश्न 3: हरियाणा का क्षेत्रफल कितना है? उत्तर: 44,212 वर्ग किलोमीटर (HSSC Patwari, 2016 / HSSC Canal Patwari, 2017) प्रश्न 4: हरियाणा का राजकीय पक्षी कौन सा है? उत्तर: काला तीतर (Black Francolin) (HSSC Police SI, 2018 / HSSC Clerk, 2017) प्रश्न 5: हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है? उत्तर: काला हिरण (Black Buck) (Haryana Police Constable, 2021 / HSSC Gram Sachiv, 2019) प्रश्न 6: हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है? उत्तर: कुश्ती (HSSC Group D, 2019 / HSSC JE, 2018) प्रश्न 7: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? उत्तर: पीपल (HSSC Forest Guard, 2017 / HSSC Clerk, 2016) प्रश्न 8: हरियाणा का राजकीय फूल कौन सा है? उत्तर: ...

📘 हरियाणा सामान्य ज्ञान 1000 QUESTION PART 1– One Liner Questions (1–100)

1. हरियाणा की स्थापना कब हुई? – 1 नवम्बर 1966   2. हरियाणा की राजधानी कौन सी है? – चंडीगढ़   3. हरियाणा में कुल जिले कितने हैं? – 22   4. हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन सा है क्षेत्रफल में? – भिवानी   5. हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन सा है? – फरीदाबाद   6. हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है? – हिसार   7. हरियाणा का सबसे नया जिला कौन सा है? – चरखी दादरी   8. हरियाणा में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला? – फरीदाबाद   9. हरियाणा का राजकीय पशु क्या है? – नीला बैल (नीलगाय)   10. हरियाणा का राजकीय पक्षी कौन है? – काला तीतर   11. हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? – पीपल   12. हरियाणा का राजकीय फूल कौन सा है? – कमल   13. हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है? – कुश्ती   14. हरियाणा में कितने मंडल हैं? – 6   15. हरियाणा में कुल तहसीलें कितनी हैं? – लगभग 93   16. हरियाणा में कुल उप-तहसीलें कितनी हैं? – 49   17. हरियाणा में कुल नगर निगम कितने हैं?...

हरियाणा जीके टॉपिक 1 {2025 हरियाणा मंत्रिमंडल}

हरियाणा नवीनतम मंत्रीमण्डल हरियाणा नवीनतम मंत्रीमण्डल मुख्य जानकारी हरियाणा राज्य सचिवालय स्थित है - चण्डीगढ़ हरियाणा राज्य सचिवालय का प्रधान होता है - मुख्य सचिव सबसे युवा मंत्री - गौरव गौतम (25 वर्ष) सबसे उम्रदराज मंत्री - श्याम सिंह राणा (76 वर्ष) अंग्रेजी में शपथ लेने वाली एकमात्र मंत्री - श्रुति चौधरी प्रथम बार कितने विधायक मंत्री बनाये गये हैं? - छह (6) सबसे अमीर मंत्री - श्रुति चौधरी (134 करोड़) सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री - श्याम सिंह राणा (1.16 करोड़) हरियाणा मंत्रीमण्डल की औसत उम्र - 55.7 वर्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विभाग - गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी एवं कराधान, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क, प्रशासनिक न्याय, सामान्य प्रशासन, हाउसिंग फॉर ऑल, सीआईडी, लॉ एंड लेजिस्लेटिव, पर्सनल एंड ट्रेनिंग विभाग। इसके अलावा जो विभाग किसी भी मंत्री को नहीं दिए गए हैं, वे मुख्यमंत्री के पास होंगे। (निर्वाचन क्षेत्र - लाडवा) अन्य मंत्री अनिल विज - ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग। (निर्वाचन क्षेत्र - अम्बाला कैंट) कृष्ण लाल पंवार - विकास एवं पंचाय...

PART 2 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन हरियाणा जीके 1000 क्वेश्चन सीरीज

  हरियाणा सामान्य ज्ञान - 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विगत परीक्षाओं में पूछे गए - भाग 2) हरियाणा की राजभाषा कौन सी है? उत्तर: हिन्दी (HSSC Clerk, 2016 / सामान्य प्रश्न) हरियाणा में 'भिवानी नहर' किस नहर से निकाली गई है? उत्तर: भाखड़ा नहर (HSSC Canal Patwari, 2017 / HSSC JE, 2018) हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक सरसों का उत्पादन होता है? उत्तर: महेंद्रगढ़ (HSSC Patwari, 2016 / HSSC Gram Sachiv, 2019) हरियाणा में 'सूरजकुंड झील' का निर्माण किसने करवाया था? उत्तर: राजा सूरजमल (या सूरजपाल - तोमर वंश) (HSSC SI, 2018 / HCS Prelims, 2017) हरियाणा में 'बड़खल झील' कहाँ स्थित है? उत्तर: फरीदाबाद (Haryana Police Constable, 2018 / HSSC Clerk, 2017) हरियाणा में किस वर्ष 'किसान मजदूर वर्ष' के रूप में मनाया गया? उत्तर: 2009 (HSSC Group D, 2018 / HSSC Patwari, 2016) हरियाणा में 'राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र' (NRCE) कहाँ स्थित है? उत्तर: हिसार (HSSC Clerk, 2019 / HSSC SI, 2021) हरियाणा में 'केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान' (CIRB) कहाँ स्थित है? उत्तर: हिस...

अंबाला की विस्तृत जानकारी

अंबाला हरियाणा का कौन-सा जिला है? – दूसरा अंबाला जिला कब बना? – 1 नवम्बर 1966 (हरियाणा गठन के साथ) अंबाला का पुराना नाम क्या है? – अम्बालिका नगरी अंबाला शहर की स्थापना किसने की थी? – अम्बा राजपूत अंबाला की भौगोलिक स्थिति कैसी है? – पंजाब और हिमाचल बॉर्डर पर अंबाला जिले में कितने उपमंडल हैं? – 3 (अंबाला, नारायणगढ़, बराड़ा) अंबाला में कितनी तहसीलें हैं? – 3 अंबाला में कितने विकास खंड (ब्लॉक) हैं? – 6 अंबाला किस नदी के किनारे बसा है? – घग्गर नदी अंबाला की जनसंख्या कितनी है? – लगभग 11 लाख (2021 अनुमान) अंबाला का क्षेत्रफल कितना है? – 1,569 वर्ग किमी अंबाला में कितनी विधानसभा सीटें हैं? – 4 अंबाला किस लोकसभा क्षेत्र में आता है? – अंबाला (सुरक्षित) अंबाला किस राज्य की सीमाओं को छूता है? – पंजाब, हिमाचल प्रदेश अंबाला का STD कोड क्या है? – 0171 अंबाला का PIN कोड क्या है? – 133001 अंबाला में सबसे प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन कौन-सा है? – अंबाला कैंट अंबाला कैंट किस चीज़ के लिए प्रसिद्ध है? – रेलवे जंक्शन ...

HSSC टॉपिक वाइस हरियाणा जीके

HSSC एग्ज़ाम के लिए वन लाइनर शॉर्ट नोट्स - By KR SIR JI ✅ HSSC एग्ज़ाम के लिए टॉपिक वाइज वन लाइनर शॉर्ट नोट्स (Part Wise) – By KR SIR JI 📚 हरियाणा जीके के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक एक जगह, आसान भाषा में – HSSC, HPSC, CET, HTET व अन्य सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी! 🌟 📌 Part 1: हरियाणा मंत्रिमंडल 2025 देखें यहाँ 🌟 📌 Part 2: हरियाणा विभागों के अध्यक्ष देखें यहाँ 🌟 📌 Part 3: हरियाणा ब्रांड एंबेसडर 2025 देखें यहाँ 💡 🔹 Part 4: आज़ादी के बाद हरियाणा देखें यहाँ 🔹 Part 5: हरियाणा पंजाब उच्च न्यायालय देखें यहाँ 🔹 Part 6: हरियाणा के ऋषिमुनि देखें यहाँ 🔹 Part 7: हरियाणा के अभिलेख देखें यहाँ 🔹 Part 8: हरियाणा के खेल खिलाड़ी देखें यहाँ 🔹 Part 9: हरियाणा के बदले गए नाम देखें यहाँ 🔹 Part 10: हरियाणा के महापुरुष देखें यहाँ ✅ हर टॉपिक पर शॉर्ट, सटीक और परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले वन लाइनर नोट्स! ✨ PDF और QUIZ के साथ पूरी तैयारी – बिना किसी मोटी किताब के! 🔰 HSSC BY KR SIRJI 📌 P...

जींद जिले के बारे में संपूर्ण जानकारी

📍 जींद जिला – सम्पूर्ण जानकारी (HSSC, CET, HTET उपयोगी) 🛕 1. प्रमुख मंदिर जयंती देवी मंदिर – जींद शहर पांडव तीर्थ मंदिर – पांडू पिंडारा संकट मोचन हनुमान मंदिर – जींद कैलाश मंदिर – जुलाना शिव मंदिर – नरवाना 🎡 2. प्रमुख मेले जयंती देवी मेला – जींद शहर पांडू पिंडारा मेला – महाभारतकालीन स्थल नरवाना मेला – धार्मिक आयोजन रामायण मेला – उचाना 🕍 3. प्रमुख गुरुद्वारे गुरुद्वारा श्री दामोदर साहिब – पिल्लुखेड़ा गुरुद्वारा साहिब – नरवाना गुरुद्वारा सिंह सभा – जींद शहर 🕌 4. प्रमुख मस्जिदें जामा मस्जिद – जींद मस्जिद मोहल्ला अंसारियान – उचाना 🕋 5. प्रमुख दरगाहें दरगाह बाबा शेर शाह – जींद शहर दरगाह पीर रसूल शाह – उचाना 🌟 6. प्रसिद्ध व्यक्तित्व (गाँव सहित) चौधरी बीरेंद्र सिंह – सांसद, उचाना श्रृंखला शर्मा – IAS अधिकारी, जींद डॉ. अनिल कौशिक – शिक्षाविद्, जुलाना 🏆 7. खिलाड़ी (जन्म स्थान सहित) रणधीर सिंह – हॉकी खिलाड़ी, गांव नं...

नुहू जिले की विस्तृत जानकारी

📍 नूंह जिला – सम्पूर्ण जानकारी (HSSC, CET, HTET उपयोगी) 🛕 प्रमुख मंदिर शिव मंदिर – फिरोजपुर झिरका भक्त नंदराम मंदिर – तावडू हनुमान मंदिर – नूंह बस स्टैंड के पास श्याम मंदिर – पिनगवां क्षेत्र 🎡 प्रमुख मेले नलहड़ शिव मंदिर मेला – सावन के महीने में पिंजाली धाम मेला – धार्मिक आस्था का केंद्र फिरोजपुर झिरका धार्मिक मेला 🕍 प्रमुख गुरुद्वारे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी – नूंह शहर गुरुद्वारा साहिब – तावडू 🕌 प्रमुख मस्जिदें शाही मस्जिद – नूंह जामा मस्जिद – फिरोजपुर झिरका तावडू मस्जिद – तावडू शहर 🕋 प्रमुख दरगाहें दरगाह पीर बाबा मुश्ताक अली – नूंह दरगाह हज़रत रईस शाह – फिरोजपुर झिरका दरगाह बाबा ख्वाजा – तावडू 🌟 प्रसिद्ध व्यक्तित्व (गांव सहित) चौधरी रहीम खान – पूर्व मंत्री, गांव पुन्हाना डॉ. इमरान खान – सामाजिक कार्यकर्ता, नूंह असगर अली – साहित्यकार, गांव फिरोजपुर झिरका 🏆 खिलाड़ी (जन्म स्थान सहित) नफीस खान – फुटबॉल खिल...