पानीपत जिला: महत्वपूर्ण तथ्य (One Liner)
- स्थिति व क्षेत्रफल: पानीपत यमुना नदी के किनारे स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 1268 वर्ग कि.मी. है तथा जिला कोड 07 है। यहाँ मुख्य रूप से पीली मिट्टी पाई जाती है।
- स्थापना व इतिहास: पानीपत का गठन 1 नवम्बर 1989 को करनाल जिले की पानीपत एवं असन्ध तहसीलों को अलग करके हुआ था। 24 जुलाई 1991 को इसे पुनः करनाल में मिला दिया गया। फिर 1 जनवरी 1992 को पानीपत को दोबारा एक पृथक जिला बना दिया गया।
- तहसील व खण्ड: इसकी तहसीलें पानीपत, इसराना, समालखा और बापौली हैं। उपतहसील मतलौडा है। खण्डों में पानीपत, इसराना, मतलौडा, समालखा, बापौली व सनौली शामिल हैं।
- जनसंख्या आँकड़े (2011): कुल जनसंख्या 12,05,437 है। दशक वृद्धि दर 24.3%, लिंग अनुपात 864, साक्षरता दर 77.5% (पुरुष 85.4%, महिला 68.2%) और जनसंख्या घनत्व 951 प्रति वर्ग किमी है।
- प्राचीन नाम: पानीपत का प्राचीन नाम 'पाण्डुप्रस्थ' या 'पनप्रस्थ' था। महाभारत काल में पाण्डवों द्वारा कौरवों से माँगे गए पाँच गाँवों में से यह एक है।
- पानीपत के तीन ऐतिहासिक युद्ध: मुस्लिमकाल में यह राजनीति का केन्द्र था। यहाँ तीन निर्णायक लड़ाइयाँ हुईं: पहली लड़ाई (1526) बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया, दूसरी (1556) अकबर के संरक्षक बैरम खाँ ने हेमू को हराया, तीसरी (1761) अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
- काला अंब व मेमोरियल: 'काला अंब' नामक स्थान पानीपत की तीसरी लड़ाई से संबंधित है। इसे 'युद्ध स्मारक व वार हीरो मेमोरियल' के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- बुनकरों का शहर (City of Weavers): पानीपत अपने उत्कृष्ट हथकरघा उद्योग, दरी, कम्बल व टेपेस्ट्री के कारण 'बुनकरों का शहर' कहलाता है। भारतीय सेना के ऊनी कम्बलों की कुल माँग का 75% भाग अकेले पानीपत पूरा करता है।
- शॉडी यार्न (Shoddy Yarn): यह शहर देश में 'नकली सूत' (Shoddy Yarn) उत्पादन और कम कीमत के कम्बल बनाने का सबसे बड़ा केंद्र है। भारत की पहली 'Carding Machine' यहीं बनी थी।
- उद्योग व कारखाने: बाहोली क्षेत्र में आई.ओ.सी. (IOC) का 'तेलशोधक कारखाना' (Refinery) है जहाँ 2002 में उत्पादन शुरू हुआ। यहाँ 'अमोनिया प्लांट' और देश का 'प्रथम कृत्रिम रबड़ संयंत्र' भी स्थापित है। 'नया प्लास्टिक पार्क' भी यहीं है।
- NFL (नेशनल फर्टिलाइजर्स लि.): इसकी स्थापना 23 अगस्त 1974 को की गई। इसका पानीपत यूनिट NH-1 पर है, जिसके दो लोकप्रिय ब्रांड 'किसान यूरिया' व 'किसान खाद' हैं।
- प्रमुख हस्तियाँ: प्रसिद्ध उर्दू शायर 'अल्ताफ हुसैन हाली', सूफी कवि 'मोहम्मद अफजाल' (मृत्यु 1623), और 1857 के क्रान्तिकारी 'मौलवी कलंदर' पानीपत में जन्मे। विख्यात निर्देशक व स्क्रिप्ट लेखक 'ख्वाजा अहमद अब्बास' (जन्म 7 जून 1914) भी यहीं के थे।
- तीर्थ व दरगाह: यहाँ 'दरगाह कलंदर साहिब' है जो बू-अलीशाह कलंदर (1224-1345) से जुड़ी है। इब्राहिम लोदी का मकबरा, काबुली बाग, सलारगंज गेट, देवी तालाब का शिव मन्दिर और 'आध्यात्मिक संग्रहालय' यहीं स्थित हैं।
- प्रमुख योजनाएँ: 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री मोदी ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का उद्घाटन पानीपत से किया (ब्रांड एंबेसडर साक्षी मलिक)। 7 अप्रैल 2016 को यहाँ रघुनाथ धाम मंदिर में 'अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक' खोला गया।
- अन्य महत्वपूर्ण तथ्य: पानीपत का समालखा मंडल लोहा ढालने और कृषि यंत्रों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का पचरंगा आचार और डिब्बाबंद सूखी सब्जियाँ विदेशों में निर्यात होती हैं। यहाँ की 'नवनिर्मित जेल' पर्यावरण अनुकूल है और यहाँ शारीरिक विकलांगों के लिए आवासीय विद्यालय भी है। गैर-सह-संचालन (असहयोग) आंदोलन की पहली बैठक अक्टूबर 1920 में यहीं हुई थी। भगवान सूर्य और दानवीर कर्ण की मूर्तियों वाला मनमोहक घण्टाघर भी पानीपत में है।
पानीपत जिला - महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न
Q1. पानीपत जिले को पहली बार करनाल से अलग करके जिला कब बनाया गया था?
सही उत्तर: A) 1 नवम्बर 1989
Krsirji extra fact देखें
पानीपत का गठन पहली बार 1 नवम्बर 1989 को करनाल की पानीपत और असन्ध तहसीलों को अलग करके किया गया था। लेकिन 24 जुलाई 1991 को इसे फिर से करनाल में मिला दिया गया और 1 जनवरी 1992 को इसे दोबारा अलग जिला बनाया गया।
Q2. महाभारत काल में पाण्डवों द्वारा कौरवों से माँगे गए पाँच गाँवों में से पानीपत का प्राचीन नाम क्या था?
सही उत्तर: C) पाण्डुप्रस्थ (पनप्रस्थ)
Krsirji extra fact देखें
पानीपत का प्राचीन नाम पाण्डुप्रस्थ या पनप्रस्थ था। यह महाभारत काल के उन ऐतिहासिक 5 गाँवों में से एक है जिन्हें पाण्डवों ने दुर्योधन से माँगा था।
Q3. पानीपत की तीसरी ऐतिहासिक लड़ाई (1761) किनके बीच लड़ी गई थी?
सही उत्तर: C) अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच
Krsirji extra fact देखें
पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 ई. में हुई थी जिसमें अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को बुरी तरह पराजित किया था। पहली लड़ाई (1526) बाबर-इब्राहिम लोदी और दूसरी (1556) बैरम खाँ (अकबर)-हेमू के बीच हुई थी।
Q4. पानीपत का 'काला अंब' नामक स्थान किस ऐतिहासिक घटना से जुड़ा है?
सही उत्तर: C) पानीपत की तीसरी लड़ाई
Krsirji extra fact देखें
'काला अंब' पानीपत की तीसरी लड़ाई से संबंधित है। हरियाणा सरकार द्वारा इस स्थान को 'युद्ध स्मारक व वार हीरो मेमोरियल' के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Q5. भारतीय सेना के ऊनी कम्बलों की कुल माँग का कितना प्रतिशत भाग अकेले पानीपत पूरा करता है?
सही उत्तर: C) 75%
Krsirji extra fact देखें
हाथ से बनी उत्कृष्ट दरियों और कम्बलों के कारण इसे 'बुनकरों का शहर' (City of Weavers) कहा जाता है। भारतीय सेना की 75% कम्बलों की डिमांड यहीं से पूरी होती है।
Q6. 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम का उद्घाटन 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ से किया था?
सही उत्तर: C) पानीपत
Krsirji extra fact देखें
पानीपत के ऐतिहासिक मैदान से इस राष्ट्रीय योजना का शुभारंभ किया गया था। हरियाणा में इस अभियान की ब्रांड एंबेसडर ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता 'साक्षी मलिक' को बनाया गया है।
Q7. हरियाणा में IOC (Indian Oil Corporation) का तेलशोधक कारखाना (Refinery) पानीपत के किस क्षेत्र में स्थापित है?
सही उत्तर: B) बाहोली
Krsirji extra fact देखें
पानीपत रिफाइनरी बाहोली क्षेत्र में स्थित है। इस तेलशोधक कारखाने में व्यावसायिक उत्पादन वर्ष 2002 में शुरू हुआ था। यह उत्तर भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है।
Q8. 1857 की क्रांति में पानीपत से अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का झंडा किसने बुलंद किया था?
सही उत्तर: B) मौलवी कलंदर
Krsirji extra fact देखें
पानीपत के वीर क्रान्तिकारी मौलवी कलंदर ने 1857 की क्रांति में बढ़-चढ़कर भाग लिया था और अंग्रेजों के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते हुए वे फाँसी के फंदे पर झूल गए थे।
Q9. देश का प्रथम 'कृत्रिम रबड़ संयंत्र' (Artificial Rubber Plant) हरियाणा में कहाँ स्थापित किया गया है?
सही उत्तर: A) पानीपत
Krsirji extra fact देखें
भारत का पहला कृत्रिम रबड़ संयंत्र पानीपत में ही स्थापित किया गया है। इसके साथ ही यहाँ एक नया प्लास्टिक पार्क और कैप्टिव विद्युत संयंत्र भी है।
Q10. 'किसान यूरिया' व 'किसान खाद' किस कंपनी के लोकप्रिय ब्रांड हैं जिसका यूनिट पानीपत में है?
सही उत्तर: B) NFL (नेशनल फर्टिलाइजर्स लि.)
Krsirji extra fact देखें
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) की स्थापना 23 अगस्त 1974 को की गई थी। इसका कॉर्पोरेट ऑफिस नॉएडा में है लेकिन इसका मुख्य प्लांट पानीपत में NH-1 पर स्थित है।
Q11. पानीपत में जन्मी प्रसिद्ध हस्ती 'ख्वाजा अहमद अब्बास' (जन्म 7 जून 1914) का संबंध किस क्षेत्र से था?
सही उत्तर: C) फिल्म निर्देशन, पत्रकारिता व स्क्रिप्ट लेखन
Krsirji extra fact देखें
ख्वाजा अहमद अब्बास एक बहुत ही विख्यात फिल्म निर्देशक, पत्रकार व स्क्रिप्ट लेखक थे। वे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पसंदीदा निर्देशक माने जाते थे।
Q12. पानीपत का 'समालखा' मंडल विशेष रूप से किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
