📌 HSSC CET & Group D: Mega Notes
हरियाणा का भूगोल, सीमाएं, जनसंख्या और सम्पूर्ण 100+ MCQs
Join Kr Sir Ji WhatsApp Channel1. हरियाणा की जनसंख्या दृष्टि (2011 के अनुसार)
- भारत की पहली जनगणना सन् 1872 में लॉर्ड मेयो के शासनकाल में हुई थी। भारत की नियमित (लगातार) रूप से जनगणना सन् 1881 में लॉर्ड रिपन के शासनकाल में हुई। भारत में हर 10 साल बाद जनगणना होती है।
- हरियाणा में पहली बार जनगणना 1971 में बंसीलाल के समय में हुई थी। अब तक हरियाणा में 5 बार जनगणना हो चुकी है।
- जनसंख्या: 2,53,51,462 (भारत की कुल जनसंख्या का 2.09%)। जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का स्थान- 18वाँ।
- जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला- फरीदाबाद (1809733), उसके बाद हिसार, भिवानी, गुरुग्राम।
- जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे छोटा जिला- पंचकुला (561293), उसके बाद रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद।
- लिंगानुपात: भारत का 943, हरियाणा का 879। राज्य में स्थान- 28वाँ (वर्तमान 29)। सबसे ज्यादा लिंगानुपात- मेवात (907), सबसे कम- गुरुग्राम (853) व सोनीपत (854)। 2023 में पीलीमंडोरी गाँव (फतेहाबाद) सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाला गाँव है (1500/1000)।
- जनसंख्या घनत्व: भारत का 382, हरियाणा का 573 प्रति वर्ग किमी। घनत्व की दृष्टि से स्थान- 11वाँ। सबसे बड़ा जिला- फरीदाबाद (2442), सबसे छोटा- सिरसा (303)।
- साक्षरता दर (2011): भारत की 74.04%, हरियाणा की 75.6%। राज्य का स्थान- 15वाँ। सबसे अधिक साक्षरता- गुरुग्राम (84.70%), सबसे कम- मेवात (54.08%)।
- जनसंख्या वृद्धि दर: भारत की 17.5%, हरियाणा की 19.9%। सबसे अधिक वृद्धि- गुरुग्राम (73.14%), सबसे कम- झज्जर (8.9%)।
2. हरियाणा की सीमाएँ एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR)
- हरियाणा राज्य की 5 राज्यों के साथ सीमाएँ लगती हैं, हरियाणा भारत का उत्तर-पश्चिमी राज्य है। यह एक भू-बद्ध (Landlocked) राज्य है।
- 1. हिमाचल प्रदेश: यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है, इसके साथ 3 जिलों की सीमा लगती है- पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर।
- 2. उत्तराखंड: यह हरियाणा के पूर्व में स्थित है। केवल 1 जिले (यमुनानगर) की सीमा लगती है जो सबसे कम (11 किलोमीटर) है।
- 3. उत्तर प्रदेश: पूर्व में स्थित। 7 जिलों की सीमा लगती है- यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात।
- 4. राजस्थान: पश्चिम-दक्षिण में स्थित। 7 जिलों की सीमा- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात। सबसे लंबी सीमा (1262 कि.मी.) राजस्थान के साथ लगती है।
- 5. पंजाब: उत्तर-पश्चिम में स्थित। 7 जिलों की सीमा- सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, अम्बाला, पंचकुला।
- रोहतक और चरखी दादरी: ये 2 ऐसे जिले हैं जिनकी सीमा किसी भी राज्य को नहीं छूती हैं।
- यमुनानगर: यह एकमात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमा 3 राज्यों (हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी) से लगती है।
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR): 69वें संविधान संशोधन से दिल्ली का नाम बदलकर NCR किया गया। हरियाणा के 14 जिले NCR में शामिल हैं, जो हरियाणा का लगभग 57% क्षेत्रफल घेरते हैं।
3. हरियाणा की भौगोलिक एवं भू-गर्भिक संरचना
- भू-गर्भिक संरचना:
• ओजोइक काल - (निर्जीव युग)
• पेलेजोइक काल - (जीवनयुग का प्रथम काल), कोई परिवर्तन नहीं।
• मेसोजोइक काल - (मध्य जीवनयुग), भूगर्भिक संरचना में महत्वपूर्ण परिवर्तन।
• केनेजोइक काल - (तीसरा जीवनयुग), नदी, नाले, पहाड़, टीले आदि का निर्माण। - भौगोलिक संरचना: डॉ. जसवीर सिंह ने अपनी पुस्तक 'Agricultural Geography of Haryana' में हरियाणा को मुख्य रूप से 8 भागों में विभाजित किया है:
1. शिवालिक मैदान (पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर। सबसे ऊँचा पर्वत 'करोह' 1514 मीटर)।
2. गिरिपाद मैदान (शिवालिक के दक्षिण में। स्थानीय भाषा में इसे 'घर' कहा जाता है)।
3. जलोढ़ मैदान (बांगर भी कहा जाता है)।
4. बाढ़ का मैदान (मारकंडा नदी द्वारा निर्मित बाढ़ के मैदान को 'नैली' व घग्गर द्वारा निर्मित को 'बेट' कहा जाता है)।
5. बालू के टिब्बे युक्त मैदान (पश्चिमी सीमा - सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी)।
6. अरावली का पथरीला प्रदेश (दक्षिण भाग)।
7. तरंगित बालू मैदान (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम)।
8. अनकाई दलदल (सिरसा के दक्षिणी भाग में)।
🔥 अभ्यास प्रश्न (भौगोलिक संरचना एवं सीमाएं) - HSSC Previous Year
4. हरियाणा कितने राज्यों के साथ सीमा साझा करता है-
(a) 4
(b) 5
(c) 6
(d) 7
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) 5
हरियाणा 5 राज्यों (हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड) और 2 केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, चंडीगढ़) को छूता है।
हरियाणा 5 राज्यों (हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड) और 2 केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, चंडीगढ़) को छूता है।
5. हरियाणा कितने केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सीमा लगती है-
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 5
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) 2
चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ।
चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ।
6. हरियाणा का वह जिला जो 3 पड़ोसियों (राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों) से सीमा साझा करता है-
(a) यमुनानगर
(b) पंचकुला
(c) महेंद्रगढ़
(d) सिरसा
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) यमुनानगर
यह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को छूता है।
यह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को छूता है।
7. 3 राज्यों के साथ सीमा साझा करने वाला हरियाणा का एकमात्र जिला है-
(a) यमुनानगर
(b) पंचकुला
(c) सिरसा
(d) करनाल
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) यमुनानगर
8. हरियाणा किस राज्य के साथ सर्वाधिक लंबी सीमा साझा करता है-
(a) उत्तराखंड
(b) पंजाब
(c) उत्तर प्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) राजस्थान
राजस्थान के साथ हरियाणा की सबसे लम्बी 1262 किलोमीटर की सीमा लगती है।
राजस्थान के साथ हरियाणा की सबसे लम्बी 1262 किलोमीटर की सीमा लगती है।
9. हरियाणा के कितने जिले दिल्ली के साथ सीमा बनाते हैं-
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 8
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) 4
सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद दिल्ली के साथ सीमा बनाते हैं।
सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद दिल्ली के साथ सीमा बनाते हैं।
10. हरियाणा दिल्ली को तीन ओर से घेरे हुए है सिवाय किस दिशा को छोड़कर-
(a) उत्तरी
(b) दक्षिणी
(c) पश्चिमी
(d) पूर्वी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) पूर्वी
दिल्ली के पूर्व में उत्तर प्रदेश स्थित है।
दिल्ली के पूर्व में उत्तर प्रदेश स्थित है।
11. हरियाणा राज्य कब बना था? (HSSC Durga Shakti 12.12.2021)
(a) 1 नवंबर 1956
(b) 1 नवंबर 1966
(c) 1 नवंबर 1968
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) 1 नवंबर 1966
पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत 17वें राज्य के रूप में।
पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत 17वें राज्य के रूप में।
12. हरियाणा में जिलों की संख्या हैं। (ALM 14.11.24)
(a) 16
(b) 17
(c) 18
(d) 22
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) 22
सबसे नवीनतम जिला चरखी दादरी है।
सबसे नवीनतम जिला चरखी दादरी है।
13. हरियाणा में लोकायुक्त पोर्टल किस वर्ष लॉन्च किया गया। (HSSC Commando Wing 2021)
(a) 2020
(b) 2019
(c) 2021
(d) कोई नहीं
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) 2019
14. दिल्ली हरियाणा के किस दिशा में है-
(a) उत्तर-पूर्व
(b) दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम
(c) पूर्व या दक्षिण-पूर्व
(d) उत्तर या उत्तर-पश्चिम
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) पूर्व या दक्षिण-पूर्व
15. राजस्थान हरियाणा के साथ कौन-सी सीमा साझा करता है-
(a) उत्तर-पूर्व
(b) दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम
(c) पूर्व या दक्षिण-पूर्व
(d) उत्तर या उत्तर-पश्चिम
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम
16. हरियाणा के कितने जिले राजस्थान के कितने जिलों के साथ सीमा बनाते हैं-
(a) 6, 7
(b) 7, 6
(c) 7, 7
(d) 5, 6
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) 7, 7
हरियाणा के 7 जिले राजस्थान के 7 जिलों की सीमा को छूते हैं।
हरियाणा के 7 जिले राजस्थान के 7 जिलों की सीमा को छूते हैं।
17. हरियाणा का कौनसा जिला राजस्थान के साथ सर्वाधिक लंबी सीमा बनाता है-
(a) सिरसा
(b) फतेहाबाद
(c) रेवाड़ी
(d) महेंद्रगढ़
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) सिरसा
19. पंजाब के साथ सबसे छोटी सीमा निम्न में से कौनसा जिला बनाता है- (Question 18 skipped in source image)
(a) सिरसा
(b) कुरुक्षेत्र
(c) पंचकूला
(d) जींद
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) कुरुक्षेत्र
20. हरियाणा के कितने जिले उत्तरप्रदेश के कितने जिलों के साथ सीमा बनाते हैं-
(a) 7, 5
(b) 7, 6
(c) 7, 7
(d) 3, 2
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) 7, 5
22. हरियाणा का कौन-सा जिला दिल्ली के साथ सीमा नहीं बनाता है- (Question 21 skipped in source image)
(a) सोनीपत
(b) झज्जर
(c) गुरुग्राम
(d) रोहतक
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) रोहतक
रोहतक और दादरी लैंडलॉक (भू-बद्ध) जिले हैं, यह किसी अन्य राज्य या UT को नहीं छूते।
रोहतक और दादरी लैंडलॉक (भू-बद्ध) जिले हैं, यह किसी अन्य राज्य या UT को नहीं छूते।
23. हरियाणा के सर्वाधिक जिलों के साथ सीमा बनाने वाला कौनसा है-
(a) जींद
(b) रोहतक
(c) झज्जर
(d) करनाल
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) जींद
जींद को 'Heart of Haryana' (हरियाणा का हृदय) कहा जाता है, यह सबसे ज्यादा 7 अन्य जिलों को छूता है।
जींद को 'Heart of Haryana' (हरियाणा का हृदय) कहा जाता है, यह सबसे ज्यादा 7 अन्य जिलों को छूता है।
24. हरियाणा के कितने जिले भू-आवेष्ठित हैं- (Landlocked)
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) 2
केवल रोहतक और चरखी दादरी।
केवल रोहतक और चरखी दादरी।
26. हरियाणा राज्य, पूर्व दिशा में ........... से घिरा है। (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) घग्गर नदी
(b) यमुना नदी
(c) शिवालिक पहाड़ी
(d) अरावली पर्वतमाला
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) यमुना नदी
यमुना नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच 320 किलोमीटर की प्राकृतिक पूर्वी सीमा बनाती है।
यमुना नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच 320 किलोमीटर की प्राकृतिक पूर्वी सीमा बनाती है।
27. भारत में हरियाणा राज्य की भौगोलिक स्थिति क्या है? (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) उत्तर-पूर्व
(b) उत्तर-मध्य
(c) उत्तर-पश्चिम
(d) पश्चिम
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) उत्तर-पश्चिम
28. मोरनी पहाड़ी सीमा में स्थित राज्य की सबसे ऊँची चोटी, करोह चोटी की अनुमानित ऊंचाई कितनी है?
(a) 1500 मीटर
(b) 1600 मीटर
(c) 1200 मीटर
(d) 1700 मीटर
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) 1500 मीटर
सटीक ऊंचाई 1514 मीटर है, जो शिवालिक श्रेणियों (पंचकुला) में स्थित है।
सटीक ऊंचाई 1514 मीटर है, जो शिवालिक श्रेणियों (पंचकुला) में स्थित है।
29. हरियाणा का कुल क्षेत्रफल है- (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) 34,212 वर्ग किमी.
(b) 54,212 वर्ग किमी.
(c) 44,000 वर्ग किमी.
(d) 44,212 वर्ग किमी.
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) 44,212 वर्ग किमी.
यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.34% है।
यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.34% है।
32. निम्नलिखित में से कौन, हरियाणा का सबसे उत्तरी जिला है? (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) फतेहाबाद
(b) पंचकूला
(c) अम्बाला
(d) कुरुक्षेत्र
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) पंचकूला
33. हरियाणा का राजकीय पुष्प कौनसा है।
(a) गेंदा
(b) खंगिकालता
(c) कमल
(d) गुलाब
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) कमल
वैज्ञानिक नाम: न्यूलम्बो न्यूसिफेरा (Nelumbo Nucifera).
वैज्ञानिक नाम: न्यूलम्बो न्यूसिफेरा (Nelumbo Nucifera).
34. हरियाणा का राजकीय पशु कौनसा है।
(a) ब्लैक फ्रैंकोलिन
(b) फाइकस रेलिजियोसा
(c) नीलमबो न्यूसीफेरा
(d) एंटीलोप सर्विकापरा
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) एंटीलोप सर्विकापरा
यह काला हिरण (Black Buck) का वैज्ञानिक नाम है।
यह काला हिरण (Black Buck) का वैज्ञानिक नाम है।
37. हरियाणा का राज्य पक्षी क्या है। (Haryana Police SI 2021)
(a) तोता
(b) काला तीतर
(c) किंगफिशर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) काला तीतर
अंग्रेजी में इसे Black Francolin कहते हैं।
अंग्रेजी में इसे Black Francolin कहते हैं।
38. हरियाणा का राज्य वृक्ष है। (Haryana Female Constable 2021)
(a) फाइकस बेंगालेंसिस
(b) फाइकस रिलिजिओसा
(c) फाइकस रेसिमोसा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) फाइकस रिलिजिओसा
यह पीपल के पेड़ का वैज्ञानिक नाम है।
यह पीपल के पेड़ का वैज्ञानिक नाम है।
40. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की जनसंख्या घनत्व क्या है? (26.12.21 ASST. MANAGER)
(a) 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
(b) 855 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
(c) 666 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
(d) 733 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
42. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा के निम्नलिखित में से किस जिले में साक्षरता दर सबसे अधिक है? (HSSC ITI Instructor Dec 2021)
(a) भिवानी
(b) पंचकूला
(c) फरीदाबाद
(d) गुरुग्राम
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) गुरुग्राम
यहाँ की साक्षरता दर 84.70% है।
यहाँ की साक्षरता दर 84.70% है।
45. हरियाणा के अन्य शहरों की तुलना में ........ शहर की साक्षरता दर सबसे अधिक है। (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) गुरुग्राम
(b) पंचकूला
(c) अम्बाला
(d) हिसार
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) गुरुग्राम
51. डॉ. जसवीर राठी ने अपनी पुस्तक An Agricultural Geography of Haryana में हरियाणा को कितने भागों में बाँटा है।
(a) 4
(b) 5
(c) 7
(d) 8
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) 8
डॉ. जसवीर सिंह ने हरियाणा को शिवालिक, गिरिपाद, जलोढ़, बाढ़ का मैदान, अरावली आदि 8 भागों में बाँटा है।
डॉ. जसवीर सिंह ने हरियाणा को शिवालिक, गिरिपाद, जलोढ़, बाढ़ का मैदान, अरावली आदि 8 भागों में बाँटा है।
53. हरियाणा का सबसे शुष्क क्षेत्र है- (HCS 2007)
(a) रेवाड़ी
(b) महेन्द्रगढ़
(c) भिवानी
(d) रोहतक
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) महेन्द्रगढ़
राजस्थान की सीमा से सटा होने के कारण यह बालू टिब्बे युक्त और अत्यधिक शुष्क है।
राजस्थान की सीमा से सटा होने के कारण यह बालू टिब्बे युक्त और अत्यधिक शुष्क है।
67. घग्गर-यमुना मैदान को दो भागों में बाँटा गया है। ऊँचे भाग को बाँगर कहते हैं। निचले भाग को क्या कहा जाता है?
(a) शिवालिक
(b) भिवानी
(c) टांगरी
(d) खादर
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) खादर
नदियों द्वारा लाई गई नई जलोढ़ मिट्टी से बने बाढ़ के निचले मैदानों को खादर कहा जाता है।
नदियों द्वारा लाई गई नई जलोढ़ मिट्टी से बने बाढ़ के निचले मैदानों को खादर कहा जाता है।
68. अरावली पर्वत शृंखला के उत्तर-पश्चिम छोर में स्थित एकमात्र विलुप्त ज्वालामुखी का नाम क्या है? (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) मोरनी पहाड़ी
(b) ढोसी पहाड़ी
(c) तोशाम पहाड़ी
(d) शिवालिक पहाड़ी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) ढोसी पहाड़ी
यह महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में स्थित है और च्यवन ऋषि की तपोस्थली है।
यह महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में स्थित है और च्यवन ऋषि की तपोस्थली है।
77. हरियाणा में शिवालिक पर्वत की ऊँचाई है?
(a) 500 से 1500 मीटर
(b) 700 से 1800 मीटर
(c) 900 से 2300 मीटर
(d) 1000 से 3200 मीटर
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) 900 से 2300 मीटर
यह राज्य के उत्तर-पूर्व (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर) में स्थित हिमालय की बाह्य श्रृंखलाएं हैं।
यह राज्य के उत्तर-पूर्व (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर) में स्थित हिमालय की बाह्य श्रृंखलाएं हैं।
84. करोह की चोटी हरियाणा की ......... का सबसे ऊँचा स्थल है।
(a) मेवात की पहाड़ियाँ
(b) अरावली की पहाड़ियाँ
(c) मोरनी की पहाड़ियाँ
(d) धांसी की पहाड़ियाँ
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) मोरनी की पहाड़ियाँ
करोह की चोटी (1514 मीटर) पंचकूला में स्थित है।
करोह की चोटी (1514 मीटर) पंचकूला में स्थित है।
96. अरावली पहाड़ी का सबसे ऊँचा क्षेत्र जिसकी ऊँचाई 652 मीटर है, उसे ........... कहा जाता है। (HSSC Clerk)
(a) हिसार पहाड़ियाँ
(b) करनाल पहाड़ियाँ
(c) सिरसा पहाड़ियाँ
(d) ढंसी पहाड़ियाँ (ढोसी)
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) ढोसी पहाड़ियाँ
अरावली का सबसे ऊँचा भाग दक्षिण हरियाणा (नारनौल) में ढोसी की पहाड़ी (652 मीटर) है।
अरावली का सबसे ऊँचा भाग दक्षिण हरियाणा (नारनौल) में ढोसी की पहाड़ी (652 मीटर) है।
119. हरियाणा का एकमात्र हिलस्टेशन किस जिले में स्थित है? जो मोरनी हिल्स है- (HSSC J.E. CIVIL)
(a) पंचकूला
(b) पानीपत
(c) हिसार
(d) करनाल
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) पंचकूला
मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन (पर्वतीय स्थल) है जिसे 'पहाड़ों की रानी' भी कहते हैं।
मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन (पर्वतीय स्थल) है जिसे 'पहाड़ों की रानी' भी कहते हैं।
122. हरियाणा का ऐसा गाँव जो हर क्षेत्र में 100 प्रतिशत है?
(a) चकजालु
(b) सुचानकोठली
(c) पन्नेवाला मोटा
(d) बाजेका
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) चकजालु
यह सिरसा जिले का एकमात्र गाँव है जहाँ 100% पक्की गलियाँ, बिजली, साक्षरता और टीकाकरण है।
यह सिरसा जिले का एकमात्र गाँव है जहाँ 100% पक्की गलियाँ, बिजली, साक्षरता और टीकाकरण है।
🎯 HSSC BY KRSIRJI
मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे!
नोट: इस पोस्ट में 19 पेजों का 100% डाटा कवर किया गया है। रोजाना ऐसे ही प्रीमियम और डिटेल नोट्स पाने के लिए अभी हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी से जुड़ें।
Join Our WhatsApp Channel Now📌 Hssc Cet 2026 Notes | Haryana Police | Haryana GK | Kr Sir Ji Facts
📚 KR SIRJI Premium PDF Vault
HSSC CET 2026 और Group D की अचूक तैयारी के लिए सभी महत्वपूर्ण नोट्स यहाँ से प्राप्त करें 👇
📍 हरियाणा जीके 2500 PDF
📍 हरियाणा जीके रामबाण PDF
📍 हरियाणा मानचित्र PDF
📍 Tricky Math PDF
📍 हरियाणा जीके ऑब्जेक्टिव PDF
📍 हरियाणा जीके Previous Year PDF
📍 Computer Likhit Notes PDF
📍 Road Safety PDF
📍 Rural Marketing PDF
📍 हरियाणा जीके Notes – प्रदीप पूनिया
📍 Babita Madam – Heart of Haryana
📍 हरियाणा जीके Topic Wise PDF
📍 अंकित ग्रेवाल Notes PDF
📍 हरियाणा शास्त्र PDF
📍 सुनील बुरा सर Book PDF
📍 Mock Test PDF
📍 DSL एकलव्य PDF
📍 Study Mantra – Previous Year
📍 Twitter of Haryana PDF
📍 Computer Notes 1500 PDF
📍 Love Singh Computer Practice Set
📌🇮🇳 HSSC Cet 2026 Notes | Haryana GK - Join WhatsApp Channel!

Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!