Skip to main content

हरियाणा जीके टॉपिक यमुनानगर

यमुनानगर जिला – Complete Exam Notes | HSSC BY KR SIRJI

🏆 HSSC BY KR SIRJI

📍 यमुनानगर जिला – Complete Exam Notes

1️⃣ स्थापना व नामकरण

  • यमुनानगर जिले की स्थापना 1 नवंबर 1989 को हुई थी
  • इसका प्राचीन नाम अब्दुल्लापुर था

2️⃣ प्राकृतिक विशेषताएँ 🌳

  • यहाँ चीड़ और साल के पेड़ पाए जाते हैं
  • लाल चेस्टनट मिट्टी इस क्षेत्र की प्रमुख मिट्टी है
  • गन्ने के उत्पादन में यमुनानगर हरियाणा में प्रथम स्थान पर है
  • चौधरी देवीलाल प्राकृतिक पार्क रुद्रपुर में स्थित है

3️⃣ वन्यजीव व पर्यावरण 🐾

  • कलेसर राष्ट्रीय उद्यान यहाँ स्थित है, जो लाल जंगली मुर्गी के लिए प्रसिद्ध है (2003 में राष्ट्रीय पार्क का दर्जा मिला)
  • कलेसर वन्य जीव अभयारण्य भी यहीं है
  • हाथी पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र वनसंतुर के जंगलों में स्थापित है
  • गौ अभयारण्य भी यमुनानगर में स्थित है

4️⃣ उद्योग व परिवहन 🏭

  • यहाँ गोला-बारूद का निर्माण किया जाता है
  • टिंबर (लकड़ी) उद्योग प्रमुख रूप से विकसित है
  • नेशनल हाईवे 73 यमुनानगर से होकर गुजरता है

👉 JOIN WHATSAPP CHANNEL:
https://whatsapp.com/channel/0029VbAKuS5FSAsum9DtoS35


5️⃣ जगाधरी से संबंधित तथ्य 🏙️

  • जगाधरी का प्राचीन नाम युगांधरी था
  • यमुनानगर और जगाधरी को जुड़वां शहर कहा जाता है
  • कुणिन्द कालीन सिक्के यहाँ से प्राप्त हुए हैं
  • यहाँ रेलवे वर्कशॉप स्थित है (उत्तर भारत की सबसे पुरानी – 1865)
  • परशुराम सर्व धर्म मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल है
  • चनेस्ती स्तूप (हर्षवर्धन कालीन) का उल्लेख ह्वेनसांग की पुस्तक ‘सी-यु-की’ में मिलता है

6️⃣ छछरौली क्षेत्र 🌧️

  • छछरौली यमुनानगर में स्थित है
  • इसे हरियाणा का “चेरापूंजी” कहा जाता है
  • पंचमुखी हनुमान मंदिर यहाँ स्थित है
  • 1818 का विद्रोह जोधा सिंह के नेतृत्व में हुआ था
  • रानी की खिड़की प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है
  • कलसिया रियासत का किला भी यहीं स्थित है

7️⃣ अन्य ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल 🏛️

  • बीरबल का रंगमहल – गुड़िया गांव में स्थित
  • बिलासपुर (पुराना नाम – व्यासपुर) – महर्षि वेदव्यास से संबंधित
  • यह क्षेत्र वेदव्यास की तपोस्थली माना जाता है
  • लौहगढ़ सूर्यकुंड स्थित है
  • चिट्ठा मंदिर व हनुमान की श्वेत मूर्ति प्रसिद्ध है
  • नर-नारायण गुफा भी यहीं स्थित है

8️⃣ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (HSSC Exams के लिए विशेष) 🎯

  • सरस्वती शुगर मिल: 1933 में स्थापित यह मिल भारत और एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक है।
  • बल्लारपुर पेपर मिल (BILT): 1929 में स्थापित, यह हरियाणा का एक प्रमुख कागज उद्योग है।
  • दीनबंधु छोटूराम तापीय विद्युत परियोजना: 600 MW की यह परियोजना यमुनानगर में स्थित है (2008 में शुरू)। यह राज्य की पहली ऐसी परियोजना है जिसे निजी कंपनी (रिलायंस) को सौंपा गया था।
  • हथिनीकुंड बैराज: इसे "मछुआरों का स्वर्ग" कहा जाता है, यह यमुना नदी पर स्थित है।
  • सरस्वती नगर: मुस्तफाबाद गाँव का नाम बदलकर 'सरस्वती नगर' कर दिया गया है क्योंकि यहाँ (मुगलवाली गाँव में) सरस्वती नदी के बहने के साक्ष्य मिले थे।
  • कपाल मोचन मेला: यह बिलासपुर में लगता है। यहाँ सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी आए थे।

📌 सभी महत्वपूर्ण लिंक :

Comments