KR SIRJI
(HARYANA GK AI - Premium Study Notes)
351. हरियाणा का कुल क्षेत्रफल कितना है? - 44,212 वर्ग कि.मी.
352. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का देश में कौन-सा स्थान है? - 21वाँ (जम्मू-कश्मीर के केन्द्रशासित प्रदेश बनने के बाद 20वाँ)
353. हरियाणा का क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? - 1.34%
354. क्षेत्रफल में हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है? - सिरसा
355. हरियाणा की समुद्र तल से ऊँचाई कितनी है? - 700-900 फुट
356. क्षेत्रफल में हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन-सा है? - फरीदाबाद (741 वर्ग कि.मी.)
357. क्षेत्रफल में राज्य की सबसे बड़ी विधानसभा कौन-सी है? - लोहारू
358. क्षेत्रफल में राज्य की सबसे छोटी विधानसभा कौन-सी है? - बलरामगढ़
359. क्षेत्रफल में राज्य की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है? - च. दादरी
360. क्षेत्रफल में राज्य की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है? - पंचकूला
361. क्षेत्रफल में राज्य का सबसे बड़ा अभ्यारण्य कौन-सा है? - अबूबशहर (सिरसा)
362. क्षेत्रफल में राज्य का सबसे छोटा अभ्यारण्य कौन-सा है? - छिलछिला (कुरुक्षेत्र)
363. अरावली पहाड़ियों का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? - गुरुग्राम
364. हिमाचल पर्वत श्रृंखला का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? - पंचकूला
365. सिंचित भूमि के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? - सिरसा (698 हेक्टेयर)
366. कृषि भूमि के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? - भिवानी
367. आर्द्र भूमि के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? - यमुनानगर
368. लवणीय भूमि के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? - रोहतक
369. हरियाणा में वनों का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? - पंचकूला (43.66%)
370. हरियाणा में सबसे कम वन क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? - पलवल
👇 Join Our Official WhatsApp Channel for Free Premium Notes 👇
Follow the 📌🇮🇳 🅞🅝🅛🅨 Haryana Gk | Hssc Group D 2026 | Hssc Cet Exam | Hssc Exam | हरियाणा जीके channel on WhatsApp
Join WhatsApp Channel371. हरियाणा की सीमा सबसे कम किस राज्य के साथ लगती है? - उत्तराखण्ड (11 वर्ग कि.मी.)
372. हरियाणा की उत्तरी सीमा पर स्थित अन्तिम गांव कौन-सा है? - शाहपुर (पंचकूला)
373. हरियाणा की दक्षिणी सीमा पर स्थित अन्तिम गांव कौन-सा है? - दोहा (नूंह)
374. हरियाणा की पश्चिमी सीमा पर स्थित अन्तिम गांव कौन-सा है? - चौटाला (सिरसा)
375. हरियाणा की पूर्वी सीमा पर स्थित अन्तिम गांव कौन-सा है? - ताजेवाला (यमुनानगर)
376. हरियाणा के किस जिले की सीमा पाकिस्तान के सबसे पास लगती है? - सिरसा
377. हरियाणा के कितने जिले राजस्थान की सीमा को छूते हैं? - 7 जिले (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी व नूंह)
378. राज्य के पूर्वी छोर पर स्थित जिला कौन-सा है? - यमुनानगर
379. केन्द्रशासित प्रदेश चण्डीगढ़ को छूने वाला हरियाणा का एकमात्र जिला कौन-सा है? - पंचकूला
380. हरियाणा का कौन-सा कस्बा तीन ओर से राजस्थान से लगता है? - फिरोजपुर झिरका (नूंह)
381. हरियाणा का कौन-सा जिला सबसे ज्यादा (तीन) राज्यों की सीमा को छूता है? - यमुनानगर (उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश)
382. हरियाणा के किस जिले की सीमा सर्वाधिक 7 जिलों को छूती है? - जींद
383. नई दिल्ली से हरियाणा के कितने जिलों की सीमा लगती है? - 4 (सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद)
384. राज्य का कितना प्रतिशत भाग पहाड़ी व चट्टानी है? - 3.09%
385. राज्य का कितना प्रतिशत भाग समतल व तरंगित मैदान है? - 93.76%
386. हरियाणा के दो नए मण्डल कौन-से बनाए गए हैं? - करनाल और फरीदाबाद
387. राजस्थान के सर्वाधिक 4 जिले हरियाणा के किस जिले के साथ सीमा बनाते हैं? - महेन्द्रगढ़ (झुन्झुनू, सीकर, अलवर, जयपुर)
388. 29° उत्तरी अक्षांश हरियाणा के किन चार जिलों से गुजरता है? - हिसार, भिवानी, रोहतक व सोनीपत
389. 77° पूर्वी देशान्तर हरियाणा के कितने जिलों से गुजरता है? - 8 (पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, नूंह)
390. राज्य का एकमात्र ऐसा जिला मुख्यालय जो 29° उत्तरी अक्षांश व 77° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है? - सोनीपत
👇 Join Our Official WhatsApp Channel for Free Premium Notes 👇
Follow the 📌🇮🇳 🅞🅝🅛🅨 Haryana Gk | Hssc Group D 2026 | Hssc Cet Exam | Hssc Exam | हरियाणा जीके channel on WhatsApp
Join WhatsApp Channel391. राजस्थान के साथ हरियाणा की सबसे लम्बी सीमा किस जिले की लगती है? - सिरसा
392. राजस्थान के साथ हरियाणा की सबसे छोटी सीमा किस जिले की लगती है? - फतेहाबाद
393. पंजाब के साथ हरियाणा की सबसे लम्बी सीमा किस जिले की है? - सिरसा
394. पंजाब के साथ हरियाणा की सबसे छोटी सीमा किस जिले की है? - कुरुक्षेत्र
395. हरियाणा का पहला आकाशवाणी केन्द्र कहाँ और कब स्थापित हुआ? - रोहतक (8 मई 1976)
396. हरियाणा का दूसरा आकाशवाणी केन्द्र कहाँ और कब स्थापित हुआ? - कुरुक्षेत्र (24 जून 1991)
397. हरियाणा का तीसरा आकाशवाणी केन्द्र कहाँ स्थापित हुआ? - हिसार (26 जनवरी 1999)
398. राज्य का एकमात्र राज्य जो हरियाणा के साथ पूर्णतया: जलीय सीमा बनाता है? - उत्तराखण्ड
399. हरियाणा के कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत भाग बंजर भूमि है? - 7%
400. राज्य के संकीर्ण निचले इलाके में बने बाढ़ के मैदान क्या कहलाते हैं? - खादर या नैली
Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!