📌 HSSC BY KRSIRJI: Mega Notes
हरियाणा की मृदा, जलवायु, वन सम्पदा (ISFR-2023) एवं सम्पूर्ण झीलें
Join Kr Sir Ji WhatsApp Channel1. हरियाणा की मृदा (अभ्यास प्रश्न)
5. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र विवरण, हरियाणा की भूमि के लिए उपयुक्त है? (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) बीहड़ पहाड़ और नदी घाटियाँ
(b) विशाल केन्द्रीय मैदान
(c) पहाड़ और छोटे पर्वत
(d) चपटी और सूखी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) चपटी और सूखी
6. हरियाणा के शुष्क और अर्ध शुष्क भागों में किस प्रकार की मिट्टी मिलती है? (Tractor Mechanic Instructor)
(a) नमकीन और क्षारीय मिट्टी
(b) लाल मिट्टी
(c) काली मिट्टी
(d) लेटेराइट मिट्टी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) नमकीन और क्षारीय मिट्टी
7. यमुनानगर से फरीदाबाद तक बहने वाली यमुना नदी बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निर्माण करती है। ये प्रवण क्षेत्र दो हिस्सों में विभाजित होते हैं, इसमें निचले हिस्से को क्या कहा जाता है। (HSSC Clerk)
(a) शिवालिक
(b) खादर
(c) नेल्ली
(d) दलदली
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) खादर
8. मैदान भूमि रेत, मिट्टी, गाद और कठोर कैल्केरिया बजरी से बना है, जिसे स्थानीय रूप से किस नाम से जाना जाता है? (HSSC Clerk)
(a) कर्नल्स
(b) कंकर्स
(c) सरस
(d) बंकर्स
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) कंकर्स
9. ........ हरियाणा में मुख्य मृदा समस्या है। (GROUP-D)
(a) सूखा
(b) मृदा अपरदन
(c) भूकंप
(d) बाढ़
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) मृदा अपरदन
10. हरियाणा के मैदानी भाग में अधिकांशतः किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
(a) पीले भूरे रंग की उपजाऊ मिट्टी
(b) पथरीली मिट्टी
(c) रेतीली मिट्टी
(d) बलुई-मृत्तिका मिट्टी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) पीले भूरे रंग की उपजाऊ मिट्टी
11. किस प्रकार की मिट्टी को हरियाणा में 'रौसली' भी कहा जाता है?
(a) दोमट मिट्टी
(b) बलुई दोमट मिट्टी
(c) हल्की दोमट मिट्टी
(d) मोटी दोमट मिट्टी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) हल्की दोमट मिट्टी
12. हरियाणा के अधिकतम भाग पर किस मृदा की प्रधानता है?
(a) कछारी मृदा
(b) मरुस्थली मृदा
(c) रेतीली-दुमटी मृदा
(d) दुमटी मृदा
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) रेतीली-दुमटी मृदा
13. सिरसा में कौन-सी मिट्टी पाई जाती है?
(a) पीली मिट्टी
(b) भूरी मिट्टी
(c) लाल मिट्टी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) लाल मिट्टी
14. किस मिट्टी में चूने के अंशों की अधिकता मिलती है?
(a) हल्की मिट्टी
(b) अत्यन्त हल्की मिट्टी
(c) मध्यम मिट्टी
(d) सामान्य भारी मिट्टी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) अत्यन्त हल्की मिट्टी
15. भारी मिट्टी का दूसरा नाम बताइए?
(a) कन्धी
(b) दोमट
(c) डाकर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) डाकर
16. केंद्रीय मिट्टी लवणता अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
(a) हिसार
(b) करनाल
(c) जींद
(d) भिवानी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) करनाल
17. बलुई दोमट व दोमट मिट्टी का मिश्रण कौन-कौनसी मिट्टियाँ होती है?
(a) अति हल्की मिट्टी
(b) मध्यम मिट्टी
(c) हल्की मिट्टी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) हल्की मिट्टी
18. भगवानपुरा पुरास्थल से क्या प्राप्त हुआ था?
(a) मिट्टी की कच्ची ईंटों से बने मकान
(b) ताम्बे के हत्थे वाले गण्डासे
(c) मिट्टी के बर्तन तथा ठीकरे
(d) चित्रित धूसर मृद्भाण्ड
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) चित्रित धूसर मृद्भाण्ड
19. हरियाणा के मध्यवर्ती भाग में कौनसी मिट्टी पाई जाती है?
(a) दोमट मिट्टी
(b) बलुई मिट्टी
(c) चिकनी मिट्टी
(d) रेतीली मिट्टी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) दोमट मिट्टी
20. प्रदेश में मोरनी की पहाड़ियों पर किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
(a) बलुआ मिट्टी
(b) भूरे रंग की मिट्टी
(c) लैटराइट मिट्टी
(d) बालुई चिकनी मिट्टी
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) भूरे रंग की मिट्टी
2. हरियाणा की जलवायु (सम्पूर्ण थ्योरी व MCQs)
- किसी स्थान की वायुमंडलीय दशा (तापमान, वायुदाब, आर्द्रता, वायुवेग, पवन) का कुछ समय (मिनट, कुछ घंटे या चार-पाँच दिन) के सम्मिलित रूप को मौसम व कुछ माह के सम्मिलित रूप को जलवायु कहते हैं। जर्मनी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक ब्लादिमीर कोपेन द्वारा भारत की जलवायु को उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु कहा गया है।
- हरियाणा की जलवायु का निर्धारण समुद्र से दूरी, उत्तर पश्चिमी विक्षोभ एवं दक्षिणी पश्चिमी मानसून से होती है।
- समुद्र से दूर होने के कारण हरियाणा की जलवायु उपोष्ण कटिबंध शुष्क महाद्वीपीय प्रकार की है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे राज्य के उत्तरी क्षेत्र में उपोष्ण आर्द्र जलवायु जबकि राजस्थान की सीमा से सटे दक्षिणी क्षेत्र में शुष्क जलवायु पाई जाती है।
- डॉक्टर ब्लादिमीर कोपेन के अनुसार हरियाणा में मुख्य रूप में दो प्रकार की जलवायु पाई जाती है:
1. आर्द्र उपोष्ण (शीत ऋतु) जलवायु
2. उपोष्ण स्टेपी जलवायु - हरियाणा का औसत तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच रहता है।
- हरियाणा में स्पष्ट रूप से तीन ऋतुएँ पाई जाती हैं:
1. ग्रीष्म ऋतु - हरियाणा में ग्रीष्मकाल सामान्यतः मध्य मार्च से जून के अंत तक रहता है और राज्य के हिसार जिले में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। राज्य में तापमान 40° से 46° से तक पहुँच जाता है। गर्मियों के दिनों में हरियाणा का औसत तापमान 35 डिग्री रहता है। हरियाणा का सबसे गर्म शहर हिसार है।
2. शीत ऋतु - हरियाणा में शीतकाल सामान्य मध्य सितंबर से मार्च तक होता है। शीतकाल में राज्य का तापमान लगभग 12° से 14° से. के आसपास रहता है।
3. वर्षा ऋतु - हरियाणा की गणना देश के न्यूनतम वर्षा वाले राज्य में होती है। यहाँ वर्षा ऋतु का सामान्यतः समय जुलाई के प्रारंभ से लेकर मध्य सितंबर तक रहता है। राज्य में औसत वार्षिक वर्षा 45-55 सेंटीमीटर के मध्य रहती है। हरियाणा के दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में कुछ भाग में 30 सेंटीमीटर से भी कम वर्षा होती है। वहीं शिवालिक क्षेत्र में वर्षा की मात्रा 110 सेंटीमीटर तक हो जाती है और हरियाणा में वर्षा अनियमित, अनिश्चित व असमान रूप से होती है। - डॉक्टर ब्लादिमीर कोपेन के अनुसार शिवालिक श्रेणियों के निकटवर्ती क्षेत्रों में 72 किलोमीटर चौड़ी मैदानी पट्टी में आर्द्र उपोष्ण प्रकार की जलवायु तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्र में उपोष्ण स्टेपी प्रकार की जलवायु पाई जाती है।
- हरियाणा की जलवायु में राजस्थान के पूर्वी भाग की अर्ध-मरुस्थलीय जलवायु एवं गंगा मैदान की आर्द्र जलवायु के मध्य जलवायु भी कहा जाता है।
- हरियाणा की जलवायु की विशेषता - ग्रीष्म काल में ऊँचा तापमान, शीतकाल में निम्न तापमान।
- नोट: सम्पूर्ण भारत में वर्षा का वार्षिक औसत 114-117 सेंटीमीटर है।
1. हरियाणा की जलवायु उपोष्ण कटिबंधीय है, जिसका मुख्य कारण है: (HSSC ALM 14.11.2021)
(a) हिमालय पर्वत से दूरी
(b) दक्षिण-पश्चिम मानसूनी पवन
(c) मोरनी पहाड़ से दूरी
(d) उत्तर पूर्वी मानसूनी पवन
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (e) उपरोक्त में से कोई नहीं (सही कारण समुद्र से दूरी है)।
2. हरियाणा में किस हवा के कारण जून और सितम्बर के बीच बारिश होती है? (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएँ
(b) उत्तर-पूर्वी मानसूनी हवाएँ
(c) उत्तर-पश्चिमी मानसूनी हवाएँ
(d) दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाएँ
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएँ
3. हरियाणा में मानसून का समय क्या है? (HSSC ITI Instructor 2020)
(a) जुलाई से सितंबर तक
(b) दिसंबर से जनवरी तक
(c) सितंबर से दिसंबर तक
(d) जुलाई से दिसंबर
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) जुलाई से सितंबर तक
4. हरियाणा प्रदेश में कौन-सा माह वर्ष का सबसे ठंडा माह होता है, जब तापमान हिमांक तक पहुँच जाता है? (HSSC CLERK)
(a) जनवरी
(b) दिसम्बर
(c) नवंबर
(d) मार्च
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) जनवरी
5. हरियाणा में शीतकाल में औसत तापमान रहता है- (H.P. (E))
(a) 7°C
(b) 12°C
(c) 15°C
(d) 20°C
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) 12°C
6. हरियाणा के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा होती है- (PGT, H.P.)
(a) दक्षिण-पश्चिमी भाग
(b) उत्तर-पूर्वी भाग
(c) उत्तर-पश्चिमी भाग
(d) दक्षिण-पूर्वी भाग
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (b) उत्तर-पूर्वी भाग (शिवालिक क्षेत्र)
7. हरियाणा प्रदेश में वर्षा का वार्षिक औसत है? (PGT COMMERCE)
(a) 20-30 सेमी.
(b) 60-80 सेमी.
(c) 40-60 सेमी.
(d) 70-90 सेमी.
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) 40-60 सेमी. (औसत 45-55 सेमी)
8. हरियाणा में कितनी कृषि परिस्थिति प्रणालियाँ हैं-
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) 3
9. हरियाणा में मुख्य रूप से कैसी जलवायु पाई जाती है? (Clerk)
(a) उपोष्ण स्टेपी जलवायु
(b) आर्द्र उपोष्ण जलवायु
(c) टुण्ड्रा जलवायु
(d) (a) और (b) दोनों
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) (a) और (b) दोनों
10. हरियाणा में जुलाई से सितंबर महीने के मध्य किन पवनों द्वारा वर्षा होती है? (HSSC CLERK)
(a) दक्षिण-पश्चिमी मानसून पवन
(b) व्यापारिक पवन
(c) पछुआ पवन
(d) पश्चिमी विक्षोभ
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) दक्षिण-पश्चिमी मानसून पवन
11. हरियाणा के किस भाग में सबसे कम वर्षा होती है? (Inspector)
(a) उत्तर-पूर्व
(b) दक्षिण-पूर्व
(c) उत्तर-पश्चिम
(d) दक्षिण-पश्चिम
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) दक्षिण-पश्चिम
12. इनमें से किस अवधि में हरियाणा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है? (Auditor)
(a) जुलाई-अगस्त
(b) जून-जुलाई
(c) अप्रैल-मई
(d) मई-जून
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (d) मई-जून
13. हरियाणा में किस स्थान पर सर्वाधिक औसत वर्षा होती है?
(a) अंबाला जिला
(b) सिरसा जिला
(c) मेवात जिला
(d) हिसार जिला
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) अंबाला जिला
14. हरियाणा में गर्मी का मौसम कब से होता हैं- (HSSC Clerk)
(a) अप्रैल से जून
(b) जनवरी से मार्च
(c) जुलाई से मई
(d) जुलाई से सितंबर
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (a) अप्रैल से जून
15. हरियाणा के किस जिले में सबसे कम वर्षा होती है-
(a) फरीदाबाद
(b) रोहतक
(c) सिरसा
(d) हिसार
उत्तर देखें
Kr Sir Ji Fact: सही उत्तर: (c) सिरसा
16. हरियाणा प्रतिवर्ष ........... वर्षा प्राप्त करता है। (Lab Attendent)
📚 KR SIRJI Premium PDF Vault
HSSC CET 2026 और Group D की अचूक तैयारी के लिए सभी महत्वपूर्ण नोट्स यहाँ से प्राप्त करें 👇
📍 हरियाणा जीके 2500 PDF
📍 हरियाणा जीके रामबाण PDF
📍 हरियाणा मानचित्र PDF
📍 Tricky Math PDF
📍 हरियाणा जीके ऑब्जेक्टिव PDF
📍 हरियाणा जीके Previous Year PDF
📍 Computer Likhit Notes PDF
📍 Road Safety PDF
📍 Rural Marketing PDF
📍 हरियाणा जीके Notes – प्रदीप पूनिया
📍 Babita Madam – Heart of Haryana
📍 हरियाणा जीके Topic Wise PDF
📍 अंकित ग्रेवाल Notes PDF
📍 हरियाणा शास्त्र PDF
📍 सुनील बुरा सर Book PDF
📍 Mock Test PDF
📍 DSL एकलव्य PDF
📍 Study Mantra – Previous Year
📍 Twitter of Haryana PDF
📍 Computer Notes 1500 PDF
📍 Love Singh Computer Practice Set
📌🇮🇳 HSSC Cet 2026 Notes | Haryana GK - Join WhatsApp Channel!

Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!