Skip to main content

हरियाणा के सभी राजवंश

हरियाणा का इतिहास: गुप्त काल और पुष्यभूति वंश (हर्षवर्धन) - HSSC Notes
PDF Part 3

हरियाणा का प्राचीन इतिहास: गुप्त काल एवं पुष्यभूति वंश (हर्षवर्धन)

HSSC की परीक्षाओं में भारतीय इतिहास के 'स्वर्ण युग' (गुप्त काल) और हरियाणा के सबसे प्रतापी राजवंश (पुष्यभूति वंश) से सर्वाधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इस विस्तृत लेख में हम इन दोनों का गहन अध्ययन करेंगे।

1. गुप्त काल का इतिहास

महत्वपूर्ण तथ्य (Theory)

  • गुप्त साम्राज्य की नींव रखने वाले शासक श्री गुप्त थे (240 ई. - 280 ई.)। इसके बाद घटोत्कच गुप्त शासक बना।
  • चन्द्रगुप्त प्रथम (319 ई. - 334 ई.) ने गुप्त वंश की वास्तविक स्थापना की। गुप्त संवत् (319-320 ई.) की शुरुआत चन्द्रगुप्त प्रथम ने ही की थी।
  • गुप्त काल में कला, विज्ञान और साहित्य ने अत्यधिक समृद्धि प्राप्त की। इसे भारतीय संस्कृति का 'स्वर्ण युग' कहा जाता है।
  • इसी काल में मंदिर वास्तुकला (ईंट व पत्थर जैसी स्थायी सामग्री) का उत्कृष्ट काल प्रवेश किया।
  • गुप्त काल की राजभाषा संस्कृत थी। गुप्त शासकों का प्रमुख धर्म वैष्णव धर्म था।
  • समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन (वी.ए. स्मिथ द्वारा) कहा जाता है। इसे कविराज की उपाधि प्राप्त थी। सिक्कों पर इसे वीणा बजाते हुए दिखाया गया है।
  • समुद्रगुप्त ने आर्यावर्त के 9 और दक्षिणावर्त के 12 राजाओं को हराया था।
  • चन्द्रगुप्त द्वितीय को 'विक्रमादित्य' की उपाधि प्राप्त थी। इसके दरबार में चीनी यात्री फाह्यान आया था।
  • महरौली का लौह स्तम्भ चन्द्रगुप्त द्वितीय से सम्बंधित है। इसने शकों पर विजय के बाद चांदी के सिक्के चलाए।
  • प्रसिद्ध चिकित्सक धन्वंतरि, खगोलविद् आर्यभट्ट और महान कवि कालिदास चन्द्रगुप्त द्वितीय के दरबार में रहते थे।
  • कुमारगुप्त ने नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण करवाया था।
  • स्कंदगुप्त के समय हूणों ने भारत पर आक्रमण किया, जिसे उसने हराया। स्कंदगुप्त ने सुदर्शन झील का पुन: निर्माण करवाया था।
  • सती प्रथा का पहला उल्लेख एरण अभिलेख (भानुगुप्त) से मिलता है। बाल विवाह प्रथा भी गुप्त काल में शुरू हुई थी।
📝 परीक्षा उपयोगी अतिरिक्त जानकारी: प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख की रचना समुद्रगुप्त के दरबारी कवि 'हरिषेण' ने की थी। गुप्त काल में भू-राजस्व दर कुल उपज का 1/6 भाग हुआ करती थी।

गुप्त काल: अभ्यास प्रश्न (MCQs)

1. गुप्त वंश की नींव किसने रखी थी?
  • (a) घटोत्कच गुप्त
  • (b) श्री गुप्त
  • (c) चन्द्रगुप्त
  • (d) कुमार गुप्त
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) श्री गुप्त

2. गुप्त वंश की राजभाषा कौनसी थी?
  • (a) हिंदी
  • (b) प्राकृत
  • (c) संस्कृत
  • (d) उर्दू
उत्तर देखें

सही उत्तर: (c) संस्कृत

3. चन्द्रगुप्त प्रथम के पुत्र का क्या नाम था?
  • (a) कुमार गुप्त
  • (b) चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • (c) स्कंदगुप्त
  • (d) समुद्रगुप्त
उत्तर देखें

सही उत्तर: (d) समुद्रगुप्त

4. समुद्रगुप्त को 'भारत का नेपोलियन' किस इतिहासकार ने कहा?
  • (a) चाणक्य
  • (b) पाणिनी
  • (c) टॉलमी
  • (d) वी.ए. स्मिथ
उत्तर देखें

सही उत्तर: (d) वी.ए. स्मिथ

5. गुप्त वंश के किस राजा के समय हूणों ने भारत पर आक्रमण किया था?
  • (a) कुमार गुप्त
  • (b) स्कंदगुप्त
  • (c) समुद्रगुप्त
  • (d) चन्द्रगुप्त
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) स्कंदगुप्त

6. कालिदास किसके राजकवि थे?
  • (a) श्री गुप्त
  • (b) समुद्रगुप्त
  • (c) हर्षवर्धन
  • (d) चन्द्रगुप्त द्वितीय
उत्तर देखें

सही उत्तर: (d) चन्द्रगुप्त द्वितीय

7. गुप्त वंश में कौन-सा विश्वविद्यालय प्रसिद्ध था?
  • (a) तक्षशिला
  • (b) नालंदा
  • (c) वल्लभी
  • (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) नालंदा

8. फाह्यान किस के शासन काल में भारत आया था?
  • (a) हर्षवर्धन
  • (b) चन्द्रगुप्त प्रथम
  • (c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • (d) अशोक
उत्तर देखें

सही उत्तर: (c) चन्द्रगुप्त द्वितीय

9. किस गुप्त शासक को 'कविराज' कहा जाता था?
  • (a) श्री गुप्त
  • (b) समुद्रगुप्त
  • (c) चन्द्रगुप्त
  • (d) कुमार गुप्त
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) समुद्रगुप्त

10. धन्वंतरि किस के दरबार में रहते थे?
  • (a) चन्द्रगुप्त प्रथम
  • (b) चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • (c) समुद्रगुप्त
  • (d) अशोक
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) चन्द्रगुप्त द्वितीय

11. प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख किसने लिखा था?
  • (a) हरिषेण
  • (b) विष्णुगुप्त
  • (c) पाणिनी
  • (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (a) हरिषेण

12. 'अभिज्ञान शाकुन्तलम्' किसकी रचना है?
  • (a) पाणिनी
  • (b) बाणभट्ट
  • (c) हर्षवर्धन
  • (d) कालिदास
उत्तर देखें

सही उत्तर: (d) कालिदास

13. गुप्त काल में भू-राजस्व दर क्या थी?
  • (a) 1/2 भाग
  • (b) 1/6 भाग
  • (c) 1/3 भाग
  • (d) 1/10 भाग
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) 1/6 भाग

2. पुष्यभूति वंश (वर्धन वंश)

महत्वपूर्ण तथ्य (Theory)

  • पुष्यभूति प्राचीन भारत का प्रसिद्ध राजवंश था। इसकी स्थापना पुष्यभूति ने की थी।
  • इस वंश की राजधानी थानेसर (कुरुक्षेत्र) थी। बाणभट्ट के अनुसार यह वंश शिव का उपासक था।
  • इस वंश का सबसे प्रतापी और वास्तविक संस्थापक प्रभाकरवर्धन था। इसे परमभट्टारक और महाराजाधिराज की उपाधि प्राप्त थी।
  • प्रभाकरवर्धन के दो पुत्र (राज्यवर्धन और हर्षवर्धन) तथा एक पुत्री (राज्यश्री) थी।
  • हर्षवर्धन (जन्म 590 ई.): 606 ईसवी में मात्र 16 वर्ष की आयु में हर्षवर्धन थानेसर का राजा बना। इसी समय 'हर्ष संवत्' शुरू हुआ।
  • हर्षवर्धन ने अपनी दूसरी राजधानी कन्नौज को बनाया। इसने शिलादित्य की उपाधि धारण की थी।
  • हर्षवर्धन के दरबार में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग (629 ई. में) आया था। ह्वेनसांग को 'यात्रियों का राजकुमार' कहा जाता है। ह्वेनसांग की प्रसिद्ध पुस्तक सी. यू. की. है।
  • ह्वेनसांग हरियाणा में 634 ई. में आया और 644 ई. तक रहा।
  • हर्षवर्धन के दरबारी कवि बाणभट्ट थे। बाणभट्ट की प्रमुख रचनाएँ हर्षचरित और कादंबरी हैं।
  • स्वयं हर्षवर्धन भी एक महान लेखक था। इसकी प्रमुख रचनाएँ हैं: नागानंद, प्रियदर्शिका, और रत्नावली
  • कुंभ के मेले की शुरुआत महाराजा हर्षवर्धन ने की थी। यह प्रयाग में हर पांच वर्ष में एक महामोक्ष परिषद का आयोजन करता था।
  • 634-35 ई. में नर्मदा नदी के किनारे हर्षवर्धन और चालुक्य वंश के राजा पुलकेशियन द्वितीय का युद्ध हुआ, जिसमें हर्षवर्धन की हार हुई। इसकी जानकारी 'ऐहोल अभिलेख' से मिलती है।
  • महाराजा हर्षवर्धन की मृत्यु 647 ईसवी में हुई। इसके बाद भारत में गुर्जर प्रतिहार वंश का शासन आया।
📝 परीक्षा उपयोगी अतिरिक्त जानकारी: हर्षवर्धन के शासनकाल में हरियाणा का थानेसर व्यापार और शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बन गया था। बाणभट्ट के 'हर्षचरित' में हरियाणा को 'श्रीकंठ जनपद' कहा गया है। हर्षवर्धन प्रारंभ में शैव धर्म का उपासक था, बाद में ह्वेनसांग के प्रभाव में आकर उसने बौद्ध धर्म की महायान शाखा को आश्रय दिया।

पुष्यभूति वंश: अभ्यास प्रश्न (MCQs)

1. पुष्यभूति वंश की स्थापना किसने की थी?
  • (a) राज्यवर्धन
  • (b) पुष्यभूति
  • (c) प्रभाकरवर्धन
  • (d) हर्षवर्धन
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) पुष्यभूति

2. पुष्यभूति वंश की राजधानी कौन-सी थी?
  • (a) नौरंगाबाद
  • (b) प्राकृतनाक
  • (c) हांसी
  • (d) थानेश्वर
उत्तर देखें

सही उत्तर: (d) थानेश्वर

3. प्रभाकरवर्धन के कितने पुत्र थे?
  • (a) 1
  • (b) 2
  • (c) 3
  • (d) 4
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) 2 (राज्यवर्धन और हर्षवर्धन)

4. राज्यवर्धन की हत्या किसने की थी?
  • (a) देवगुप्त
  • (b) हर्षवर्धन
  • (c) शशांक
  • (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें

सही उत्तर: (c) शशांक

5. हर्षवर्धन का जन्म कब हुआ था?
  • (a) 590 ई.
  • (b) 480 ई.
  • (c) 690 ई.
  • (d) 790 ई.
उत्तर देखें

सही उत्तर: (a) 590 ई.

6. हर्षवर्धन गद्दी पर कब बैठा था?
  • (a) 606 ई.
  • (b) 605 ई.
  • (c) 607 ई.
  • (d) 604 ई.
उत्तर देखें

सही उत्तर: (a) 606 ई.

7. हर्षवर्धन कितनी उम्र में राजा बना था?
  • (a) 15 वर्ष
  • (b) 16 वर्ष
  • (c) 17 वर्ष
  • (d) 18 वर्ष
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) 16 वर्ष

8. हर्षवर्धन की पहली राजधानी कौन-सी थी?
  • (a) कन्नौज
  • (b) थानेश्वर
  • (c) नौरंगाबाद
  • (d) प्राकृतनाक
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) थानेश्वर

9. हर्षवर्धन की रचनाएं कौन-सी हैं?
  • (a) नागानंद
  • (b) प्रिय दर्शिका
  • (c) रत्नावली
  • (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

10. कुंभ के मेले की शुरुआत किसने की थी?
  • (a) राज्यवर्धन
  • (b) हर्षवर्धन
  • (c) प्रभाकरवर्धन
  • (d) नरवर्धन
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) हर्षवर्धन

11. महाराजा हर्षवर्धन ने 'शिलादित्य' की उपाधि कब धारण की थी?
  • (a) 613 ई.
  • (b) 612 ई.
  • (c) 614 ई.
  • (d) 615 ई.
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) 612 ई.

12. हर्षवर्धन और पुलकेशियन द्वितीय के बीच युद्ध किस नदी के किनारे लड़ा गया था?
  • (a) गंगा
  • (b) नर्मदा
  • (c) सतलुज
  • (d) रावी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) नर्मदा

13. हर्षवर्धन और पुलकेशियन द्वितीय के बीच युद्ध की जानकारी हमें किस अभिलेख से मिलती है?
  • (a) ऐहोल अभिलेख
  • (b) प्रयाग स्तम्भ लेख
  • (c) अग्रोहा अभिलेख
  • (d) पेहोवा अभिलेख
उत्तर देखें

सही उत्तर: (a) ऐहोल अभिलेख

14. कन्नौज का क्षेत्र किस राजा का था?
  • (a) ग्रह वर्मा
  • (b) राज्यवर्धन
  • (c) नरवर्धन
  • (d) आदित्यवर्धन
उत्तर देखें

सही उत्तर: (a) ग्रह वर्मा

15. ह्वेनसांग की कौन-सी उपाधि थी?
  • (a) शाक्य मुनि
  • (b) यात्रियों का राजकुमार
  • (c) नीति का पंडित
  • (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें

सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

16. 'ऐहोल अभिलेख' की रचना किसने की थी?
  • (a) हरिषेण
  • (b) बाणभट्ट
  • (c) रविकीर्ति
  • (d) हर्षवर्धन
उत्तर देखें

सही उत्तर: (c) रविकीर्ति

17. वर्धन वंश की सम्पूर्ण जानकारी किस अभिलेख से मिलती है?
  • (a) हर्षचरित
  • (b) बाँसखेड़ा अभिलेख
  • (c) ऐहोल अभिलेख
  • (d) प्रयाग प्रशस्ति
उत्तर देखें

सही उत्तर: (b) बाँसखेड़ा अभिलेख

18. महाराजा हर्षवर्धन की मृत्यु कब हुई थी?
  • (a) 644 ई.
  • (b) 645 ई.
  • (c) 646 ई.
  • (d) 647 ई.
उत्तर देखें

सही उत्तर: (d) 647 ई.

19. वर्धन वंश के बाद किस राजवंश का उदय हुआ था?
  • (a) गुप्त वंश
  • (b) मौर्य वंश
  • (c) गुर्जर प्रतिहार वंश
  • (d) अग्र वंश
उत्तर देखें

सही उत्तर: (c) गुर्जर प्रतिहार वंश

🔥
HSSC CET 2026, Group D, Haryana Police
Daily Notes, PDFs, और Haryana GK Updates के लिए जुड़ें!
👉 Join Our WhatsApp Channel Now 👈
अगला टॉपिक यह रहेगा: मध्यकालीन हरियाणा का इतिहास (गुलाम वंश, तुगलक वंश, और मुगल काल)

Comments