हरियाणा का इतिहास: प्राचीन गणराज्य (यौधेय, अग्र, कुणिंद, अर्जुनायन)
प्रतियोगी परीक्षाओं (HSSC, HPSC) की दृष्टि से हरियाणा का प्राचीन इतिहास अत्यधिक महत्वपूर्ण है। मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद हरियाणा क्षेत्र में कई स्वतंत्र गणराज्यों का उदय हुआ। इन गणराज्यों ने विदेशी आक्रमणकारियों (जैसे कुषाणों) का डटकर सामना किया। आइए इन गणराज्यों का विस्तृत अध्ययन करते हैं।
1. यौधेय गणराज्य
महत्वपूर्ण तथ्य (Theory)
- मौर्य साम्राज्य के विघटन के पश्चात जो गणतंत्र व्यवस्था स्थापित हुई, उसमें यौधेय गणराज्य सबसे विशाल था। इसकी स्थापना युधिष्ठिर से हुई मानी जाती है।
- यौधेय गणराज्य में लगभग सारा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कुछ भाग पंजाब का आता था।
- इनके सिक्के मुख्य रूप से सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा और करनाल जिलों से प्राप्त हुए हैं।
- यौधेय गणराज्य की राजधानी प्राकृतनाक (नौरंगाबाद, भिवानी) थी।
- यौधेय काल में हरियाणा दो भागों में बँटा हुआ था: 1. रोहतक 2. सिरसा।
- गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त के हाथों पराजित होकर यौधेय ने अपनी स्वतंत्रता खो दी थी।
- उत्तर प्रदेश के बेहट गाँव के निकट सर्वप्रथम 1834 में कप्तान कोटले नामक व्यक्ति को यौधेय गण के सिक्के मिले थे।
- यौधेय युधिष्ठिर के वंशज थे और स्वयं को महान योद्धा मानते थे। इनके प्रमुख देवता कार्तिकेय थे और प्रमुख चिह्न मयूर (मोर) था।
- यौधेय गणराज्य को हरियाणा में बहुधान्यक कहा जाता था।
- यौधेयों का उल्लेख पाणिनि की 'अष्टाध्यायी' और महाभारत के द्रोण पर्व में मिलता है।
- इतिहासकार ए.एस. अल्तेकर के अनुसार यौधेयों की राजधानी रोहतक (खोखराकोट) थी।
अभ्यास प्रश्न (MCQs)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) युधिष्ठिर
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) योद्धा
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) (a) और (b) दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) नौरंगाबाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) प्राकृतनाक
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) खोखराकोट
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) बहुधान्यक
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) गणतंत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) द्रोण पर्व
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) आयुधजीवी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) कार्तिकेय
2. अग्र गणराज्य
महत्वपूर्ण तथ्य (Theory)
- 9वीं शताब्दी में यौधेय गणराज्य की तरह हरियाणा का दूसरा प्रसिद्ध गणराज्य अग्र गणराज्य था। इसे 'अग्रोणय' भी कहा जाता है।
- अग्रोदक व अग्रोहा अग्र गणराज्य की राजधानी थी। महाराजा अग्रसेन ने अग्रवाल नगर को बसाया था।
- 1938 में 51 सिक्के मिलें और रोजर्स महोदय को बरवाला से 9 सिक्के प्राप्त हुए थे।
- अग्रोहा से एक ईंट मिली थी जिस पर सात स्वर अंकित थे: सा, रे, गा, मा, पा, धा, नी।
- अग्रोहा से पंचमार्क सिक्के प्राप्त हुए हैं तथा यहाँ की टकसाल बरवाला में थी।
- अग्रोहा के हिन्दू मंदिरों को तुड़वाने का काम महमूद गजनवी ने किया था।
- अग्रोहा से प्राप्त सिक्कों पर वृक्ष, बैल, सिंह तथा देवी के चित्र मिले हैं तथा यहाँ सूर्य देवता की मूर्ति मिली है जो गुप्त काल की है।
- अग्रोहा धाम महाराजा अग्रसेन के कारण सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्ध है। यूनानियों ने अग्र गणराज्य को अगलास्सोई कहकर पुकारा था।
अभ्यास प्रश्न (MCQs)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) अग्रोहा
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) अग्रोहा
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) पंचमार्क
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) बरवाला
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) महमूद गजनवी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) ईंट पर
3. कुणिंद गणराज्य
महत्वपूर्ण तथ्य (Theory)
- कुणिंदों का सबसे प्रतापी राजा अमोघभूति था। कुणिंद शासकों को 'क्षशाधिपति' भी कहते थे।
- कुणिंद गणराज्य अम्बाला और यमुनानगर में फैला हुआ था। इनकी राजधानी अम्बाला थी।
- कुणिंदों को कुलुन कहा गया था। पाणिनि ने अपनी पुस्तक अष्टाध्यायी में कुणिंद गणराज्य की जानकारी दी है, इसके अलावा टॉलमी और वराहमिहिर ने भी इसका उल्लेख किया है।
- कुणिंद कालीन सिक्के नारायणगढ़, जगाधरी, बुड़िया तथा करनाल से मिले हैं।
- कुणिंद गणराज्य के सिक्कों पर मृग (हिरण) और देवी के चित्र अंकित थे।
- हरियाणा से प्राप्त कुणिंद गणराज्य के सिक्कों पर राजा अमोघभूति का उल्लेख मिलता है।
अभ्यास प्रश्न (MCQs)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) अमोघभूति
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) अम्बाला
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) क्षशाधिपति
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) देवी, मृग
4. अर्जुनायन गणराज्य
महत्वपूर्ण तथ्य (Theory)
- यह गणराज्य महेन्द्रगढ़ व राजस्थान के क्षेत्र में फैला हुआ था।
- इस गणराज्य की जानकारी भी पाणिनि की अष्टाध्यायी पुस्तक में मिलती है।
- कुषाणों को हराने के लिए कुणिंद, यौधेय और अर्जुनायन ने मिलकर एक शक्तिशाली संघ बनाया और कुषाणों को हरा दिया था।
- अर्जुनायन गणराज्यों के सिक्कों पर 'द्वि' शब्द यौधेयों और अर्जुनायनों के विलय को दर्शाता है। तथा 'त्रि' शब्द तीन गणराज्यों के विलय का प्रतीक है।
अभ्यास प्रश्न (MCQs)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) महेन्द्रगढ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) यौधेय
Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!