1. 1919 में हरियाणा के पलवल रेलवे स्टेशन से किस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था?
(a) मौलाना आजाद
(b) लाला लाजपत राय
(c) महात्मा गाँधी
(d) लाला मुरलीधर
उत्तर देखें
Ans. (c) महात्मा गाँधी
महात्मा गाँधी के जीवन की भारत में पहले गिरफ्तारी 10 अप्रैल 1919 को पलवल रेलवे स्टेशन से हुई। पलवल में 1938 में गाँधी आश्रम की स्थापना की गई थी। दूसरी गिरफ्तारी 30 जुलाई 1919 को हिसार से हुई थी।
2. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत स्थलों के पुरातात्विक साक्ष्य पर प्रथम प्रकाश डालने वाले कौन थे?
(a) बृज बसी लाल
(b) रोमिला थापर
(c) इरफान हबीब
(d) विपिन कुमार
उत्तर देखें
Ans. (a) बृज बसी लाल
बृज बसी लाल का जन्म 2 मई 1921 झाँसी में हुआ। इन्होंने वर्ष 1955 में हस्तिनापुर में उत्खनन किया। 1950 से 1952 के बीच में महाभारत युद्ध से संबंधित स्थलों पर प्रकाश डाला।
3. नजीबुद्दौला ने ...... नदी के निकट युद्ध में सूरजमल को मार दिया था।
(a) घग्गर
(b) घाघरा
(c) हिंडन
(d) रावी
उत्तर देखें
Ans. (c) हिंडन
हिंडन नदी उत्तर भारत में यमुना की सहायक नदी है। इसका उद्गम सहारनपुर जिले से होता है। इसी नदी के किनारे इनकी मृत्यु 25 दिसम्बर 1763 को हुई थी।
4. 1833 में ब्रिटिश सरकार ने एक प्रांत बनाया जिसका मुख्यालय आगरा था, वह कौन सा प्रांत था?
(a) उत्तर-पूर्व
(b) उत्तर-पश्चिम
(c) दक्षिण-पूर्व
(d) दक्षिण-पश्चिम
उत्तर देखें
Ans. (b) उत्तर-पश्चिम
1833 में ब्रिटिश सरकार ने एक नया उत्तर-पश्चिमी प्रांत का गठन किया था, जिसका मुख्यालय आगरा में था। हरियाणा फरवरी 1858 तक इसी प्रांत का हिस्सा था।
5. नादिरशाह व मुहम्मद शाह के बीच युद्ध कब लड़ा गया?
(a) 1761
(b) 1739
(c) 1757
(d) 1556
उत्तर देखें
Ans. (b) 1739
करनाल का युद्ध 24 फरवरी 1739 को ईरानी शासक नादिरशाह व मुगल शासक मोहम्मद शाह के बीच हुआ। इस युद्ध में नादिरशाह की जीत हुई।
6. मोहम्मद आजम ने 1857 के विद्रोह में किसका नेतृत्व किया।
(a) हिसार
(b) रोहतक
(c) पानीपत
(d) गुरुग्राम
उत्तर देखें
Ans. (a) हिसार
1857 की क्रांति में हिसार सबसे सक्रिय था। मोहम्मद आजम ने भटटू क्षेत्र से क्रान्ति की बागडोर संभाली थी जो वर्तमान में फतेहाबाद जिले में है।
7. मराठा शासक ............ ने महेन्द्रगढ़ में एक किला बनवाया, जिसे कानौड़ का किला कहा जाता है।
(a) महादजी सिंधिया
(b) सदाशिव भाऊ
(c) तांत्या टोपे
(d) बाजीराव पेशवा
उत्तर देखें
Ans. (c) तांत्या टोपे
कानौड़ के किले का निर्माण मराठा शासक तांत्या टोपे द्वारा करवाया गया था। 1861 में पटियाला के शासक नरेन्द्र सिंह ने अपने पुत्र के सम्मान में इसका नाम महेन्द्रगढ़ रखा।
8. राजा गजपत सिंह ने किस वर्ष जींद के किले का निर्माण करवाया?
(a) 1755
(b) 1765
(c) 1775
(d) 1786
उत्तर देखें
Ans. (c) 1775
गजपत सिंह ने जींद को जीत कर यहाँ पर 1775-76 में एक किले का निर्माण करवाया।
9. निम्नलिखित में से हरियाणा की किस रियासत ने 1857 के विद्रोह में ब्रिटिश सेना को बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया?
(a) तावडू
(b) बहादुरगढ़
(c) जींद
(d) झज्जर
उत्तर देखें
Ans. (c) जींद
जींद रियासत के राजाओं ने खुले तौर पर अंग्रेजों का साथ दिया। इनाम के तौर पर झज्जर रियासत का 'दादरी' हिस्सा जींद रियासत को दिया गया था।
10. हरियाणा के निम्न महान योद्धाओं में से कौन सिपाही विद्रोह के समय मेरठ का नायब कोतवाल था?
(a) राव कृष्ण गोपाल
(b) रामेश्वर दयाल
(c) विक्रम सिंह
(d) अब्दुल समद खान
उत्तर देखें
Ans. (a) राव कृष्ण गोपाल
राव कृष्ण गोपाल 19वीं सदी के क्रांतिकारी नेता थे। ये राव शाहबाज सिंह के वंशज और राव तुलाराम के चचेरे भाई थे।
11. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बल्लभगढ़ के निम्नलिखित राजाओं में से किसने दिल्ली में क्रांतिकारी सेना का नेतृत्व किया था?
(a) राजा कर्ण सिंह
(b) राजा सूरजभान
(c) राजा सत्यपाल
(d) राजा नाहर सिंह
उत्तर देखें
Ans. (d) राजा नाहर सिंह
बल्लभगढ़ रियासत तेवतिया वंश के जाटों द्वारा स्थापित एक महत्वपूर्ण रियासत थी जिसके शासक राजा नाहर सिंह थे।
12. हरियाणा का एक किला लोहगढ़ किस शासक की राजधानी रहा?
(a) महाराजा रणजीत सिंह
(b) महाराजा यादविंद्र सिंह
(c) महाराजा सूरजमल
(d) बंदा सिंह बहादुर
उत्तर देखें
Ans. (d) बंदा सिंह बहादुर
बाबा बन्दा सिंह ने 1710 में सरहिंद जीतने के बाद लोहगढ़ को सिखों की पहली राजधानी बनाया।
13. राजा नाहर सिंह किले का निर्माण कार्य किसने आरंभ करवाया था?
(a) राजा बलराम सिंह
(b) राजा नाहर सिंह
(c) राजा जय सिंह
(d) राजा रणजीत सिंह
उत्तर देखें
Ans. (a) राजा बलराम सिंह
बल्लभगढ़ रियासत की स्थापना 18वीं सदी में राजा बलराम ने की थी और उन्होंने ही इस किले का निर्माण कार्य कराया।
14. फर्रुखनगर किले का निर्माण किसने करवाया था?
(a) मोहम्मद खाँ
(b) फौजदार खाँ
(c) दिलावर खाँ
(d) अहमदशाह अब्दाली
उत्तर देखें
Ans. (b) फौजदार खाँ
फौजदार खाँ द्वारा गुड़गाँव के फर्रुखनगर में लाल किले की तर्ज पर इसका निर्माण करवाया गया था। इसे 'शीशमहल' भी कहा जाता है।
15. महेन्द्रगढ़ के प्रसिद्ध किले का नाम 1861 ई. में किस राजा के पुत्र के नाम पर रखा गया?
(a) महाराजा नरेन्द्र सिंह
(b) महाराजा मनिंदर सिंह
(c) महाराजा रणजीत सिंह
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
Ans. (a) महाराजा नरेन्द्र सिंह
पटियाला के शासक महाराजा नरेन्द्र सिंह ने अपने पुत्र महेन्द्र सिंह के नाम पर इसका नाम महेन्द्रगढ़ रखा था।
16. 1833 में उत्तर-पश्चिम प्रांत का मुख्यालय....... था।
(a) आगरा
(b) मेरठ
(c) दिल्ली
(d) करनाल
उत्तर देखें
Ans. (a) आगरा
1833 में उत्तर-पश्चिम प्रांत का मुख्यालय आगरा में रहा। यह ब्रिटिश भारत का एक प्रशासनिक क्षेत्र था।
17. किस मुगल शासक द्वारा हरियाणा के कुरुक्षेत्र को मराठों को दिया गया।
(a) मुहम्मद शाह
(b) आलमगीर
(c) अहमद शाह
(d) मिर्जा अकबर
उत्तर देखें
Ans. (b) आलमगीर
1754 में आलमगीर ने मराठों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें हरियाणा का पवित्र स्थान कुरुक्षेत्र प्रदान किया।
18. ............के राजा ने हरियाणा के छछरौली में एक किला बनवाया।
(a) लोहारू
(b) लाडवा
(c) कलसिया
(d) तावडू
उत्तर देखें
Ans. (c) कलसिया
छछरौली का किला कलसिया रियासत के राजा द्वारा बनाया गया था। छछरौली को 'हरियाणा का चेरापूँजी' भी कहा जाता है।
19. हरियाणा के पानीपत में आयोजित असहयोग आंदोलन की पहली बैठक का नेतृत्व किसने किया था?
(a) लाला मुरलीधर
(b) लाला हरदयाल
(c) लाला लाजपतराय
(d) नेकीराम शर्मा
उत्तर देखें
Ans. (c) लाला लाजपतराय
पानीपत में आयोजित पहली बैठक का नेतृत्व अक्तूबर 1920 में लाला लाजपत राय ने किया था।
20. नवाब अहमद अली गुलाम खान ने हरियाणा की किस रियासत से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था?
(a) हिसार
(b) फर्रुखनगर
(c) बहादुरगढ़
(d) सांपला
उत्तर देखें
Ans. (b) फर्रुखनगर
1857 की क्रांति में फर्रुखनगर के नवाब अहमद अली अंग्रेजों को देश से खदेड़ने के लिए मैदान में उतरे थे। 23 जनवरी 1858 को उन्हें फाँसी दे दी गई।
21. हरियाणा में जहाजी साहिब के नाम से किसे जाना जाता है?
(a) जॉर्ज पंचम
(b) विलायत खान
(c) जॉर्ज थॉमस
(d) पियरे पैंरॉन
उत्तर देखें
Ans. (c) जॉर्ज थॉमस
जॉर्ज थॉमस आयरलैंड का निवासी था। समुद्र जहाज में मजदूरी करते हुए वह 1782 में मद्रास पहुँचा, इसीलिए उसे जहाजी साहिब कहा जाता है।
22. हरियाणा की रानियां रियासत को अंग्रेजी साम्राज्य में क्यों मिलाया गया?
(a) रानी रामकौर की अक्षमता
(b) रानी दया कौर की मृत्यु
(c) नवाब जाबित खान द्वारा विद्रोह
(d) राजा अजीत सिंह विद्रोह
उत्तर देखें
Ans. (c) नवाब जाबित खान द्वारा विद्रोह
अंग्रेजी साम्राज्य में मिलाए जाने का मुख्य कारण नवाब जाबित खान द्वारा कंपनी के खिलाफ विद्रोह और अवहेलना करना था।
23. लाला लाजपत राय को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका के कारण क्या नाम दिया गया था?
(a) शेर-ए-हरियाणा
(b) पंजाब केसरी
(c) हरियाणा केसरी
(d) हिंद केसरी
उत्तर देखें
Ans. (b) पंजाब केसरी
लाला जी को शेर-ए-पंजाब व पंजाब केसरी के नाम से जाना जाता था।
24. किस लड़ाई ने मुगल साम्राज्य को कमजोर कर दिया और उसके अंत तक पहुँचा दिया?
(a) पानीपत की प्रथम लड़ाई
(b) करनाल की लड़ाई
(c) पानीपत की दूसरी लड़ाई
(d) पानीपत की तीसरी लड़ाई
उत्तर देखें
Ans. (b) करनाल की लड़ाई
करनाल का युद्ध 1739 में नादिरशाह व मोहम्मद शाह के बीच हुआ। इसके बाद नादिरशाह तख्ते ताऊस व कोहिनूर हीरा लूट ले गया।
25. विनोबा भावे के संदेश जनता तक पहुँचाने के लिए कौन से हरियाणवी कवि मधुर गाने गाते थे?
(a) नेकीराम
(b) भाई परमानंद
(c) ईश्वर चंद्र पांडे
(d) उदयभानु हंस
उत्तर देखें
Ans. (b) भाई परमानंद
भाई परमानंद (हिसार) ने भूदान आंदोलन (1951) में सहयोग किया था।
26. लाला लाजपत राय ने स्वदेशी आंदोलन में किस जिले से सक्रिय रूप से भाग लिया था?
(a) रोहतक
(b) सोनीपत
(c) पानीपत
(d) हिसार
उत्तर देखें
Ans. (d) हिसार
स्वदेशी आंदोलन 1905 में शुरू हुआ था। हरियाणा के हिसार शहर से इन्होंने इसमें भाग लिया।
27. गैर सह संचालन आंदोलन से संबंधित प्रथम बैठक पानीपत में कौन-से महीने में आयोजित की गई थी?
(a) मार्च
(b) अक्तूबर
(c) सितम्बर
(d) जनवरी
उत्तर देखें
Ans. (b) अक्तूबर
असहयोग आंदोलन की पहली बैठक का आयोजन लक्का उल्ला खान द्वारा पानीपत में अक्टूबर 1920 में की गई थी।
28. 1857 की क्रांति में हरियाणा के वीरों की पराजय का कारण क्या था?
(a) नेतृत्व न मिलना
(b) शस्त्र पर्याप्त मात्रा में न होना
(c) अन्य रियासतों का सहयोग न मिलना
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
Ans. (d) उपरोक्त सभी
असफलता के प्रमुख कारणों में नेतृत्व की कमी, हथियारों की कमी और जींद, दुजाना जैसी रियासतों का अंग्रेजों का साथ देना था।
29. पं. नेकीराम शर्मा ने अपनी राष्ट्रवादी गतिविधियों को हरियाणा के किस क्षेत्र में केंद्रित किया?
(a) रेवाड़ी
(b) करनाल
(c) रोहतक
(d) हिसार
उत्तर देखें
Ans. (c) रोहतक
नेकीराम शर्मा का जन्म 1887 को कैलंगा गाँव (भिवानी) में हुआ था, लेकिन इनकी राष्ट्रवादी गतिविधियों का केंद्र रोहतक रहा।
30. हरियाणा के पानीपत जिले के काला अम्ब नामक स्थान पर कब ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी गई?
(a) 1526 ई.
(b) 1556 ई.
(c) 1761 ई.
(d) 1192 ई.
उत्तर देखें
Ans. (c) 1761 ई.
पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी 1761 को हुआ था। यहाँ खून बहने के कारण आम का पेड़ काला पड़ गया था, जिससे नाम 'काला अम्ब' पड़ा।
31. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के आगमन से ठीक पहले हरियाणा पर किसका शासन था?
(a) हूण
(b) गुप्त
(c) मुगल
(d) मराठा
उत्तर देखें
Ans. (d) मराठा
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा वर्ष 1803 में हरियाणा पर अधिकार किए जाने से पहले इस क्षेत्र में मराठों का शासन था।
32. निम्न में से किस स्वतंत्रता सेनानी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया व बाद में अपनी पार्टी जनता दल से हरियाणा के मुख्यमंत्री बने?
(a) चौ. देवीलाल
(b) भगवत दयाल शर्मा
(c) बनारसी दास गुप्ता
(d) राव वीरेंद्र सिंह
उत्तर देखें
Ans. (a) चौ. देवीलाल
चौ. देवीलाल का जन्म 1914 को सिरसा में हुआ। ये 1977 में मुख्यमंत्री बने और 1989-91 के बीच भारत के उपप्रधानमंत्री भी रहे।
33. ............. भारत कृषक समाज और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के संस्थापक महासचिव थे।
(a) रणबीर सिंह हुड्डा
(b) सर छोटू राम
(c) गंगा सिंह गुर्जर
(d) बाबू मूल चंद जैन
37. हरियाणा के निम्न कवियों में से किसने भूदान आंदोलन में भाग लिया था?
(a) भाई परमानंद
(b) सूरदास
(c) चंदबरदाई
(d) तुलसीदास शर्मा दिनेश
उत्तर देखें
Ans. (a) भाई परमानंद
भाई परमानंद का संबंध हिसार जिले से है। ये एक भारतीय राष्ट्रवादी और हिंदू महासभा के प्रमुख नेता थे। इन्होंने आचार्य विनोबा भावे के संदेश को घर-घर पहुँचाने का काम किया था तथा किसान भू-आंदोलन में भाग लिया।
38. 23 दिसम्बर 1857 को लाल किले के सामने किस क्रांतिकारी को अंग्रेजों ने फाँसी पर लटका दिया गया?
(a) अब्दुर्रहमान खाँ
(b) समंद खाँ
(c) मुनीर बेग
(d) गुलाब खाँ
उत्तर देखें
Ans. (a) अब्दुर्रहमान खाँ
1857 की क्रांति के समय हरियाणा की सबसे बड़ी रियासत झज्जर थी। इस समय यहाँ के शासक नवाब अब्दुर रहमान खाँ थे। इनकी गिरफ्तारी अंग्रेज जनरल शावेर्स द्वारा की गई थी और दिल्ली के लाल किले में केस चलाकर फाँसी दी गई।
39. हरियाणा में आर्य समाज की बागडोर किसने संभाली?
(a) लाला लाजपत राय
(b) दीनदयाल शर्मा
(c) गोकुलदास
(d) मुरलीधर
उत्तर देखें
Ans. (a) लाला लाजपत राय
लाला लाजपत राय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता थे। इन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को पंजाब व हरियाणा में लोकप्रिय बनाया।
40. रोहतक में वैश्य उच्च विद्यालय की नींव महात्मा गाँधी जी द्वारा किस आंदोलन के दौरान रखी गई?
(a) असहयोग आंदोलन
(b) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(c) खिलाफत आंदोलन
(d) भारत छोड़ो आंदोलन
उत्तर देखें
Ans. (a) असहयोग आंदोलन
महात्मा गाँधी जी असहयोग आंदोलन के दौरान 17 फरवरी 1921 में रोहतक के रामलीला मैदान में आए और भाषण दिया। उस समय महात्मा गाँधी ने वैश्य उच्च विद्यालय की नींव रखी, जो अब जाट स्कूल के नाम से जाना जाता है।
41. 15 फरवरी 1921 को भिवानी में किसकी अध्यक्षता में जनसभा को आयोजित किया गया था, जिसे गाँधी जी ने संबोधित किया था?
(a) लाला श्यामलाल
(b) लाला मुरलीधर
(c) अयोध्या प्रसाद
(d) लाला हरदयाल
उत्तर देखें
Ans. (b) लाला मुरलीधर
15 फरवरी 1921 को भिवानी में हरियाणा रूरल कांफ्रेंस के लिए महात्मा गाँधी जी भिवानी आए थे। यहीं पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। जिस जनसभा की अध्यक्षता लाला मुरलीधर ने की थी।
42. रोहतक से रिसालदार बिसारत अली ने किस विद्रोह का नेतृत्व किया?
(a) किसान विद्रोह (1824)
(b) 1875 का विद्रोह
(c) जलियाँवाला बाग हत्याकांड
(d) 1857 का विद्रोह
उत्तर देखें
Ans. (d) 1857 का विद्रोह
1857 की क्रांति हरियाणा में 10 मई रविवार को अंबाला से शुरू हुई थी। इसमें रोहतक और खरखौदा (सोनीपत) से नेतृत्व रिसालदार बिसारत अली द्वारा किया था।
43. 1803 ई. में ब्रिटिश काल में, हरियाणा को दो भागों में विभाजित किया गया। छोटे भाग को क्या कहा जाता था?
(a) प्रशासनिक क्षेत्र
(b) राजनीतिक क्षेत्र
(c) निर्दिष्ट क्षेत्र
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
Ans. (c) निर्दिष्ट क्षेत्र (अनसाइंड टैरेटरी)
30 दिसंबर 1803 को सुरजीअंजन गाँव की संधि के तहत अंग्रेजों ने समस्त हरियाणा को दो भागों में बांटा। एक भाग जो छोटा था इसे अनसाइंड टैरेटरी (निर्दिष्ट क्षेत्र) नाम दिया गया जो कंपनी के सीधे नियंत्रण में रखा गया।
44. चौधरी देवीलाल को 5 अक्तूबर 1942 को ........ में भाग लेने के कारण गिरफ्तार किया गया।
(a) स्वदेशी आंदोलन
(b) किसान आंदोलन
(c) भारत छोड़ो आंदोलन
(d) असहयोग आंदोलन
उत्तर देखें
Ans. (c) भारत छोड़ो आंदोलन
चौधरी देवीलाल का जन्म 25 सितम्बर 1914 को तेजाखेड़ा (सिरसा) में हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका सक्रिय रही तथा इन्हें 5 अक्तूबर 1942 को कारावास की सजा भी मिली।
45. ........... के लाडवा विद्रोह का नेतृत्व अजीत सिंह ने किया था।
(a) 1818
(b) 1824
(c) 1845
(d) 1857
उत्तर देखें
Ans. (c) 1845
1845 ई. में लाडवा का विद्रोह हुआ जिसका नेतृत्व अजीत सिंह ने किया था।
46. रौलट एक्ट के खिलाफ पहला विरोध हरियाणा के किस भाग में देखा गया?
(a) हिसार
(b) रोहतक
(c) अंबाला
(d) गुरुग्राम
उत्तर देखें
Ans. (c) अंबाला
रौलेट एक्ट 8 मार्च 1919 को पारित किया था। इस एक्ट के खिलाफ हरियाणा के अंबाला में सबसे पहले विरोध जुलाई 1919 में किया गया था।
47. निम्नलिखित में से हरियाणा की किस रियासत के राजा को लकवा नामक बीमारी का सामना करना पड़ा था?
(a) जींद रियासत
(b) झज्जर रियासत
(c) लोहारू रियासत
(d) छछरौली रियासत
उत्तर देखें
Ans. (a) जींद रियासत
जींद रियासत के दूसरे शासक राजा गजपत सिंह के बेटे राजा भाग सिंह को मार्च 1813 में एक गंभीर लकवाग्रस्त हमले का सामना करना पड़ा था।
48. गुड़गाँव में 1857 की क्रांति को रोकने का असफल प्रयास निम्नलिखित में से किस अंग्रेज अधिकारी द्वारा किया गया था?
(a) विलियम फोर्ड
(b) हडसन
(c) जनरल शावेर्स
(d) कर्नल जेरॉड
उत्तर देखें
Ans. (a) विलियम फोर्ड
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय गुरुग्राम के कलेक्टर विलियम फोर्ड थे। दिल्ली से गुड़गाँव की ओर निकले 300 सैनिकों की टुकड़ी को रोकने का असफल प्रयास बिजवासन गाँव (दिल्ली) के नजदीक इसी अंग्रेज अधिकारी द्वारा किया गया था।
49. पटौदी रियासत में प्रजामंडल आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?
(a) लाला सुल्तान सिंह
(b) भरत सिंह
(c) पण्डित अमीलाल
(d) बाबू दयाल शर्मा
उत्तर देखें
Ans. (d) बाबू दयाल शर्मा
पटौदी रियासत में प्रजामंडल आंदोलन का नेतृत्व बाबू दयाल शर्मा (रेवाड़ी) द्वारा किया गया था।
50. हरियाणा के कौन-से नेता असहयोग आंदोलन के पक्ष में नहीं थे?
(a) मौलीचन्द
(b) श्रीराम शर्मा
(c) जानकीदास
(d) चौधरी छोटूराम
उत्तर देखें
Ans. (d) चौधरी छोटूराम
छोटू राम का जन्म 24 नवंबर 1881 को गढ़ी सांपला (रोहतक) में हुआ था। 1916 में जब रोहतक में कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ तो सर छोटूराम को अध्यक्ष बनाया गया, मगर बाद में महात्मा गाँधी के असहयोग आंदोलन से असहमत होकर इससे अलग हो गए।
51. कहाँ की नगरपालिका ने प्रस्ताव पारित कर प्रिंस ऑफ वेल्स के आगमन का बहिष्कार किया था?
(a) हिसार
(b) रोहतक
(c) रेवाड़ी
(d) गुड़गाँव
उत्तर देखें
Ans. (b) रोहतक
अप्रैल 1921 में प्रिंस ऑफ वेल्स के भारत आगमन पर उनका सर्वत्र काला झण्डा दिखाकर स्वागत किया गया। नवंबर 1921 में रोहतक में भी इस आगमन का बहिष्कार यहाँ की नगरपालिका के द्वारा किया गया था।
52. लाला लाजपत राय की मृत्यु के बाद मार्च, 1929 में रोहतक में आयोजित हुई सभा में मुख्य अतिथि कौन थे?
(a) डॉ. सत्यपाल
(b) मोतीलाल नेहरू
(c) महात्मा गाँधी
(d) जवाहर लाल नेहरू
उत्तर देखें
Ans. (b) मोतीलाल नेहरू
लाला लाजपत राय की मौत साइमन कमीशन के शांतिपूर्वक विरोध के दौरान हुए लाठीचार्ज से मिली चोटों के कारण हुई। इनकी मृत्यु के बाद मार्च 1929 में होने वाली रोहतक जनसभा के मुख्य अतिथि मोतीलाल नेहरू को बनाया गया था।
53. 1886 ई. में किसके प्रयास से अम्बाला में कांग्रेस की एक शाखा स्थापित की गई थी?
(a) राय बहादुर मुरलीधर
(b) चूड़ामणी
(c) तुर्राबाज खाँ
(d) नेकीराम शर्मा
उत्तर देखें
Ans. (a) राय बहादुर मुरलीधर
राय बहादुर मुरलीधर ने 1886 ई. में अम्बाला में कांग्रेस की हरियाणा में पहली शाखा की स्थापना की।
54. हिसार में 1857 की क्रांति को दबाने हेतु फिरोजपुर से किस अंग्रेज अधिकारी के नेतृत्व में सेना भेजी गई थी?
(a) कर्नल गिर्राज
(b) विलियम हडसन
(c) जनरल वान कोर्टलैंड
(d) जनरल शावेर्स
उत्तर देखें
Ans. (c) जनरल वान कोर्टलैंड
हिसार जिले में क्रांति की शुरूआत मई के तीसरे सप्ताह में हुई थी। हिसार में विद्रोहियों को शांत करने के लिए अंग्रेजों ने एक बड़ी सेना फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर, जनरल वान कोर्टलैंड के नेतृत्व में भेजी थी।
55. कहाँ की तहसीलदारी छोड़ कर हीरा सिंह चिनारिया ने प्रजामण्डल आंदोलन का नेतृत्व किया?
(a) पटौदी रियासत
(b) महेन्द्रगढ़ रियासत
(c) जींद रियासत
(d) दुजाना रियासत
उत्तर देखें
Ans. (c) जींद रियासत
सन् 1939 में जींद में प्रजामंडल की स्थापना करने वालों में मुख्य भूमिका पं. देवी दयाल की थी। दादरी में भी चौ. निहाल सिंह तक्षक, चौ. हीरा सिंह चिनारिया आदि ने प्रजामंडल की स्थापना की।
56. राज्य के पत्रकार बालमुकुन्द गुप्त द्वारा किस लेख के माध्यम से मार्ले-मिण्टो सुधारों का विरोध किया गया?
(a) शिवशम्भू का चिट्ठा
(b) अमृत बाजार हरियाणा
(c) रंगभूमि
(d) मथुरा अखबार
उत्तर देखें
Ans. (a) शिवशम्भू का चिट्ठा
बालमुकुन्द गुप्त का जन्म 14 नवंबर 1865 ई. को हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गाँव गुड़ियानी में हुआ। 'भारतमित्र' (कलकत्ता) के आजीवन संपादक रहे, जिसमें 'शिवशंभु के चिट्ठे' नामक स्तंभ से अंग्रेजों की दमन एवं शोषण के खिलाफ उन्होंने जमकर अपनी कलम चलाई।
57. 1857 ई. की क्रांति में हरियाणा के किस जिले का योगदान रहा?
(a) गुरुग्राम
(b) रोहतक
(c) हिसार
(d) ये सभी
उत्तर देखें
Ans. (d) ये सभी
अम्बाला छावनी में 60वीं व 5वीं स्वदेशी पैदल सेना द्वारा सबसे पहले क्रांति की शुरूआत की गई थी। इस क्रांति में पूरे प्रदेश के सभी जिलों का योगदान था।
58. 1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम में बल्लभगढ़ के किस राजा ने बलिदान दिया था?
(a) प्रताप सिंह
(b) नाहर सिंह
(c) विजय सिंह
(d) महावीर सिंह
उत्तर देखें
Ans. (b) नाहर सिंह
सन् 1857 की क्रांति में शहीद होने वाले प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक वीर योद्धा महान राजा नाहर सिंह भी थे। ब्रिटिश सरकार ने विद्रोह करने के आरोप में धोखे से गिरफ्तार करके 9 जनवरी 1858 को लाल किले के सामने चाँदनी चौक में फाँसी पर लटका दिया था।
59. रेवाड़ी का यह राजा हरियाणा में 1857 ई. के मुख्य नेताओं में से एक था?
(a) राव सुखराम
(b) राव गुज्जर सिंह
(c) राव तुलाराम
(d) राव रूड़ा सिंह
उत्तर देखें
Ans. (c) राव तुलाराम
राव तुलाराम का जन्म 9 दिसंबर 1825 को रामपुरा गाँव (रेवाड़ी) में हुआ था। 1857 की क्रांति में राव तुलाराम को हरियाणा से महान योद्धा के रूप में जाना जाता है। इन्हें हरियाणा का राज नायक भी कहा जाता है।
60. कौन हरियाणा केसरी के नाम से प्रसिद्ध है?
(a) पं नेकीराम शर्मा
(b) बंसीलाल
(c) देवी लाल
(d) भगवत दयाल शर्मा
उत्तर देखें
Ans. (a) पं नेकीराम शर्मा
पंडित नेकीराम शर्मा का जन्म सितम्बर 1887 को कैलंगा गाँव (भिवानी) में हुआ था। हरियाणा में होमरूल आंदोलन के प्रमुख नेता नेकीराम शर्मा ही रहे थे।
61. वर्ष 1919 में सर्वप्रथम रॉलेट एक्ट का विरोध कहाँ हुआ था?
(a) सोनीपत
(b) पानीपत
(c) हिसार
(d) अम्बाला
उत्तर देखें
Ans. (d) अम्बाला
रॉलेट एक्ट 8 मार्च 1919 ई. को लागू किया गया था। भारत में रॉलेट एक्ट का विरोध शुरू हुआ तो हरियाणा क्षेत्र भी इस विरोध में शामिल हो गया (अम्बाला)।
62. 1857 के आंदोलन के दौरान विलियम फोर्ड कलेक्टर कहाँ थे?
(a) अंबाला
(b) रोहतक
(c) गुरुग्राम
(d) हिसार
उत्तर देखें
Ans. (c) गुरुग्राम
1857 की क्रांति के समय गुड़गाँव के डिप्टी कलेक्टर विलियम फोर्ड थे।
63. खिलाफत आंदोलन का हरियाणा में विरोध कैसे हुआ?
(a) स्कूलों में पढ़ना छोड़कर
(b) खिलाफत कमेटी बनाकर
(c) सरकारी पदों को वापस कर
(d) ये सभी
उत्तर देखें
Ans. (d) ये सभी
1919-1922 में भारत में ब्रिटिश शासन का विरोध करने हेतु खिलाफत और असहयोग, दो जन आंदोलन आयोजित किये गये, जिनमें यह सभी तरीके अपनाये गए।
64. रॉलेट एक्ट का विरोध करने के लिए महात्मा गाँधी किसके निवेदन से हरियाणा आए थे?
(a) चौधरी पीरू सिंह
(b) स्वामी सहजानन्द
(c) लाला लाजपत राय
(d) स्वामी श्रद्धानन्द
उत्तर देखें
Ans. (d) स्वामी श्रद्धानन्द
6 अप्रैल 1919 को स्वामी श्रद्धानन्द तथा अन्य नेताओं के निमंत्रण पर गाँधी जी बम्बई से दिल्ली तथा पंजाब के दौरे के लिए रवाना हुए थे।
65. असहयोग आंदोलन के प्रमुख नेता हरियाणा में कौन थे?
(a) महात्मा गाँधी
(b) लाला लाजपत राय
(c) राजाराम
(d) सूरजमल
उत्तर देखें
Ans. (b) लाला लाजपत राय
हरियाणा में महात्मा गाँधी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन को गाँधी की आँधी के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा में इस आंदोलन के प्रमुख नेता लाला लाजपत राय थे।
66. महात्मा गाँधी ने वैश्य हाई स्कूल की आधारशिला किस शहर में रखी थी?
(a) सिरसा
(b) हिसार
(c) रोहतक
(d) पानीपत

Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!