Skip to main content

मध्यकालीन हरियाणा MCQ PYQ DNA SANDEEP SHIWACH PART 2

HSSC 2026 Study Material - Haryana GK (Set 1)

मध्यकालीन इतिहास - Haryana GK (Set 1)

Follow the 📌🇮🇳 Hssc Cet 2026 Notes | Hssc Group D Notes | Haryana News Update | Haryana Police | Haryana GK channel on WhatsApp
1. मुगल पुल, सराय ख्वाजा हरियाणा के ........ जिले में स्थित एक पुरातात्विक स्मारक है।
  • (a) फरीदाबाद
  • (b) अंबाला
  • (c) गुरुग्राम
  • (d) भिवानी
उत्तर: (a) फरीदाबाद
व्याख्या: फरीदाबाद जिले के गाँव सराय ख्वाजा में लगभग 300 वर्ष पुरानी एक सराय जिसके नाम पर गाँव का नाम सराय ख्वाजा पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सराय ख्वाजा के पास नाले के ऊपर बना पुल नायाब कलाकृति का है। यह मुगल ओवरब्रिज या बुड़िया नाला के नाम से जाना जाता है।
2. 1556 में ......... का युद्ध हुआ।
  • (a) तरावड़ी
  • (b) करनाल
  • (c) पानीपत
  • (d) बक्सर
उत्तर: (c) पानीपत
व्याख्या: 5 नवम्बर 1556 को पानीपत की दूसरी लड़ाई अकबर व हेमू के बीच लड़ी गई जिसमें अकबर की जीत हुई थी। अकबर के सेनापति का नाम - बैरमखाँ। अकबर के समय से ही हरियाणा में पुलिस थानों की शुरूआत मानी जाती है।
3. हरियाणा में तोमर राजवंश के शासनकाल में किसने आक्रमण किया था?
  • (a) मुगलों ने
  • (b) गजनवी ने
  • (c) सिखों ने
  • (d) तुर्कों ने
उत्तर: (b) गजनवी ने
व्याख्या: हरियाणा में तोमर राजवंश के शासनकाल में महमूद गजनवी ने 2 बार आक्रमण किया। प्रथम बार 1009 ई. में नारायणगढ़ (अम्बाला) और दूसरी बार 1014 ई. में थानेसर पर आक्रमण किया था। इस आक्रमण के दौरान महमूद गजनवी द्वारा थानेसर में स्थित स्थानेश्वर महादेव मंदिर व लक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थित चक्रस्वामी की मूर्ति को तोड़ा गया। महमूद गजनवी को मूर्तिभंजक की संज्ञा दी जाती है।
4. हरियाणा में बीरबल का छत्ता किस स्थान पर स्थित है?
  • (a) बुड़िया
  • (b) नारनौल
  • (c) पानीपत
  • (d) कुरुक्षेत्र
उत्तर: (b) नारनौल
व्याख्या: बीरबल का छत्ता नारनौल, महेन्द्रगढ़ में स्थित है जिसका निर्माण रायमुकुन्द दास द्वारा करवाया गया था। इसलिए पहले इसे रायमुकुंद दास का छत्ता कहा जाता था।
5. गुजरी महल हरियाणा के किस जिले में अवस्थित है?
  • (a) हांसी
  • (b) नारनौल
  • (c) हिसार
  • (d) रेवाड़ी
उत्तर: (c) हिसार
व्याख्या: गुजरी महल फिरोजशाह तुगलक द्वारा 1354 ई. में अपनी पत्नी गुजरी के नाम पर बनवाया गया था। फिरोजशाह तुगलक द्वारा बनवाए गये हिसार-ए-फिरोजा नामक किले में ही यह महल बनवाया गया था। महल में एक मस्जिद 'लाट की मस्जिद' है। यह लगभग 20 फीट ऊँची बलुआ पत्थर के स्तंभ से बनाई गई है।
6. ........... ने नारनौल में एक महल बनवाया, जो मुगल बादशाह शाहजहां का दीवान था।
  • (a) बीरबल
  • (b) रायमुकुन्द दास
  • (c) राय माधवदास
  • (d) कोई नहीं
उत्तर: (b) रायमुकुन्द दास
व्याख्या: रायमुकुन्द दास द्वारा बनवाया गया महल जिसे बीरबल का छत्ता भी कहा जाता है नारनौल, महेन्द्रगढ़ में स्थित है। यह ऐतिहासिक स्मारक शाहजहां के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। यह स्मारक नारनौल के मुगल ऐतिहासिक स्मारकों में से सबसे बड़ा है।
7. हरियाणा सरकार द्वारा ........ के समीप स्थित काला अम्ब स्थान को वॉर हीरो मैमोरियल (युद्ध नायक स्मारक) के रूप में विकसित किया जा रहा है?
  • (a) सोनीपत
  • (b) कुरुक्षेत्र
  • (c) पानीपत
  • (d) करनाल
उत्तर: (c) पानीपत
व्याख्या: पानीपत की तीसरी लड़ाई के योद्धाओं की गाथा को डिजिटल करने के लिए बनाए जाने वाले वॉर मैमोरियल का मॉडल स्पेन से लिया गया है। इसमें युद्ध के मैदान का आभास होगा। घोड़ों की टाप भी सुनाई देगी। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी। यह देश का पहला डिजिटल वॉर हीरो मैमोरियल होगा।
8. हांसी में स्थित असीगढ़ का किला जिसका पुनः निर्माण 12वीं सदी में करवाया गया ......... भी कहलाता है।
  • (a) लाठियों का किला
  • (b) तलवार का किला
  • (c) कुल्हाड़ी का किला
  • (d) चाकुओं का किला
उत्तर: (b) तलवार का किला
व्याख्या: असीगढ़ के किले को तलवारों का किला भी कहा जाता है क्योंकि यह हिंदू शासकों के प्राचीन काल से तलवार बनाने का केन्द्र था। तोमर काल में इसके आस-पास मिलने वाले लौह अयस्क की गुणवत्ता को देखते हुए हांसी दुर्ग में उच्च कोटि की तलवारों का निर्माण किया जाता था।
9. 1527 के खानवा के युद्ध में बाबर ने किसे हराया?
  • (a) जाटवां
  • (b) हसन खा मेवाती
  • (c) गोपाल सिंह
  • (d) मोहन सिंह
उत्तर: (b) हसन खा मेवाती
व्याख्या: खानवा का युद्ध 16 मार्च 1527 को आगरा से 35 किमी. दूर खानवा गाँव में बाबर एवं मेवाड़ के राणा सांगा के मध्य हुआ था। इस युद्ध में राणा सांगा का साथ हसन खाँ मेवाती ने दिया था। ये मेवात के मुस्लिम राजपूत शासक थे। इनके वंश ने लगभग 200 वर्षों तक मेवात क्षेत्र पर शासन किया था।
10. मोहम्मद गौरी ने तराइन के दूसरे युद्ध में ....... को हराया था?
  • (a) पृथ्वीराज चौहान
  • (b) हर्षवर्धन
  • (c) बाबर
  • (d) अनंगपाल
उत्तर: (a) पृथ्वीराज चौहान
व्याख्या: तराइन का दूसरा युद्ध मोहम्मद गौरी व पृथ्वीराज चौहान के बीच 1192 ई. में हुआ, जिसमें गौरी विजयी हुआ। इस युद्ध ने पूरे उत्तर भारत को मुस्लिम नियंत्रण के लिए खोल दिया। तराइन के पहले युद्ध (1191 ई.) में पृथ्वीराज ने गौरी को बुरी तरह हराया था लेकिन द्वितीय युद्ध में इन्हें हार का सामना करना पड़ा।
11. किस प्रसिद्ध राजा को 'रायपिथौरा' कहा जाता था?
  • (a) अनंगपाल
  • (b) पृथ्वीराज चौहान
  • (c) राजा सूरजमल
  • (d) जाटवां
उत्तर: (b) पृथ्वीराज चौहान
व्याख्या: पृथ्वीराज चौहान (1178-1192) चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे। ये उत्तर भारत में 12वीं सदी के उत्तरार्ध में दिल्ली पर राज करते थे। इनके अनेक उपनाम थे- भारतेश्वर, पृथ्वीराज तृतीय हिन्दू सम्राट, रायपिथौरा आदि।
12. 'नवाब फिदाई खान' किस बाग के वास्तुकार थे?
  • (a) काबुली बाग
  • (b) लाट बाग
  • (c) पिंजौर बाग
  • (d) आम बाग
उत्तर: (c) पिंजौर बाग
व्याख्या: पिंजौर गार्डन को यादविंद्र गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह पंचकुला के पिंजौर में स्थित है। यह मुगल गार्डन शैली का एक उदाहरण है। यह 17वीं शताब्दी में वास्तुकार 'नवाब फिदाई खान' द्वारा अपने भाई औरंगजेब के प्रारंभिक शासन के दौरान बनाया गया था।
13. हरियाणा के भिवानी जिले का नाम राजपूत राजा ..... की पत्नी के नाम पर रखा गया?
  • (a) भीम
  • (b) नीम
  • (c) रोहताश
  • (d) रेवत
उत्तर: (b) नीम
व्याख्या: महाराजा नीम सिंह ने 26 जनवरी 1376 को अपनी पत्नी भानी के नाम से इस शहर की स्थापना की थी। कालांतर में भानी को भ्याणी, भियानी और वर्तमान में भिवानी कहा जाने लगा।
14. हरियाणा में बुड़िया का कौन-सा प्रसिद्ध स्मारक शाहजहां के शासनकाल में बनाया गया?
  • (a) लालकिला
  • (b) रंगमहल
  • (c) कानौड़ का किला
  • (d) राजमहल
उत्तर: (b) रंगमहल
व्याख्या: बुड़िया यमुनानगर में स्थित एक प्राचीन गाँव है जो यमुना नदी के किनारे स्थित है। यहाँ सिख शासकों द्वारा निर्मित एक किला मौजूद है। सम्राट शाहजहां के एक मुख्य अभियंता ने बुड़िया में एक आनंदित घर बनाया जिसे 'रंगमहल' के नाम से जाना जाता है।
15. ............ की मृत्यु के बाद हरियाणा में गुर्जर प्रतिहार वंश का उदय हुआ था।
  • (a) बाबर
  • (b) अकबर
  • (c) हर्षवर्धन
  • (d) हेमचंद्र
उत्तर: (c) हर्षवर्धन
व्याख्या: हर्षवर्धन की मृत्यु 647 ई. में हुई। उसके बाद हरियाणा में गुर्जर प्रतिहार वंश का शासन स्थापित हुआ। हरियाणा के सिरसा जिले के जोधकां नामक स्थान से प्राप्त एक अभिलेख से ज्ञात होता है कि प्रतिहारों का हरियाणा में आधिपत्य स्थापित था।
Follow the 📌🇮🇳 Hssc Cet 2026 Notes | Hssc Group D Notes | Haryana News Update | Haryana Police | Haryana GK channel on WhatsApp
HSSC 2026 Study Material - Haryana GK (Set 2)

मध्यकालीन इतिहास - Haryana GK (Set 2)

Follow the 📌🇮🇳 Hssc Cet 2026 Notes | Hssc Group D Notes | Haryana News Update | Haryana Police | Haryana GK channel on WhatsApp
16. 1354 में हरियाणा के हिसार में किले की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
  • (a) जॉर्ज थॉमस
  • (b) नेकचंद सैनी
  • (c) फिरोजशाह तुगलक
  • (d) मोहम्मद तुगलक
उत्तर: (c) फिरोजशाह तुगलक
व्याख्या: हिसार शहर की स्थापना फिरोजशाह तुगलक द्वारा 1354 ई. में की गई थी। इन्होंने यहाँ हिसार-ए-फिरोजा नाम से किले का निर्माण करवाया था। हिसार फारसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ किला होता है। अकबर के समय हिसार-ए-फिरोजा क्षेत्र को हिसार के नाम से जाना जाने लगा।
17. हरियाणा में चिश्ती संप्रदाय की स्थापना किसने की थी?
  • (a) शेख फरीद
  • (b) बु अली शाह
  • (c) बख्तियार काकी
  • (d) शफीउद्दीन
उत्तर: (a) शेख फरीद
व्याख्या: शेख फरीद का जन्म 1173 ई. को हुआ था। इनके गुरु कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी थे। इन्होंने हरियाणा में चिश्ती संप्रदाय की स्थापना की थी। इनका प्रथम नाम 'मसूद' था। ये 12वीं सदी के दौरान पंजाब के सबसे महान संतों में एक थे। इनके जीवन संबंधी कविताएं 'श्री गुरु ग्रंथ साहिब' में लिखी गई थीं।
18. हरियाणा में गुलाम वंश का प्रथम मुस्लिम शासक कौन था?
  • (a) इल्तुतमिश
  • (b) कुतुबुद्दीन ऐबक
  • (c) रजिया सुल्तान
  • (d) बलबन
उत्तर: (b) कुतुबुद्दीन ऐबक
व्याख्या: मोहम्मद गौरी व पृथ्वीराज चौहान के तराइन युद्ध में पृथ्वीराज की मृत्यु होने पर मोहम्मद गौरी ने दिल्ली पर अपना नियंत्रण स्थापित किया। कुतुबुद्दीन ऐबक गौरी का दास और दामाद था। गुलाम वंश का पहला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक था जिसने हरियाणा पर भी शासन किया। बाहरी आक्रमणों को रोकने के लिए ऐबक द्वारा हाँसी, थानेसर में सैन्य चौकियाँ स्थापित करवाई गई थी।
19. चंदबरदाई द्वारा लिखी गई किस रचना में पृथ्वीराज चौहान के जीवन का वर्णन मिलता है?
  • (a) पद्मावती
  • (b) पृथ्वीराज रासो
  • (c) हर्षचरित
  • (d) नागानंद
उत्तर: (b) पृथ्वीराज रासो
व्याख्या: पृथ्वीराज रासो हिंदी में लिखा गया पृथ्वीराज चौहान के जीवन व चरित्र पर आधारित महाकाव्य है। इसके लेखक उन्हीं के दरबारी कवि चंदबरदाई थे। चंदबरदाई को हिंदी का प्रथम कवि माना गया। पृथ्वीराज रासो हिंदी का सबसे बड़ा काव्य ग्रंथ है इसमें 1000 से अधिक छंद है।
20. हरियाणा का ऐतिहासिक भव्य मकबरा किस जिले में है, जिसका संबंध शेख चिल्ली से है।
  • (a) नूँह
  • (b) हाँसी
  • (c) पलवल
  • (d) कुरुक्षेत्र
उत्तर: (d) कुरुक्षेत्र
व्याख्या: शेख चिल्ली, जिनका वास्तविक नाम अब्दुलकरीम या अब्दुर रज्जाक था, का मकबरा थानेसर (कुरुक्षेत्र) में स्थित है। ये शाहजहाँ व उनके पुत्र दारा शिकोह के धर्मगुरु थे। यहीं पर पत्थर मस्जिद व स्टोन मस्जिद स्थित हैं। डेविस रॉस द्वारा इसे भारत का दूसरा सबसे सुंदर मकबरा बताया गया है। इस मकबरे को हरियाणा का 'ताजमहल' कहा जाता है। इसका निर्माण 1650 ई. में दारा शिकोह द्वारा करवाया गया था।
21. फिरोजशाह तुगलक द्वारा स्थापित किया गया निम्न में से हरियाणा का कौन-सा शहर है?
  • (a) गुरुग्राम
  • (b) हिसार
  • (c) पानीपत
  • (d) भिवानी
उत्तर: (b) हिसार
व्याख्या: फिरोजशाह तुगलक द्वारा सबसे पहले यहाँ 1354 ई. में 'हिसार-ए-फिरोजा' के नाम से किले की स्थापना की गई थी। इस किले की स्थापना 'बड़ा लारस' गाँव की जमीन पर की गई थी। अकबर के शासनकाल में इसे हिसार के नाम से पुकारा जाने लगा।
22. फिरोजशाह तुगलक द्वारा स्थापित नगर ....... है।
  • (a) हिसार
  • (b) गुरुग्राम
  • (c) अग्रोहा
  • (d) फतेहाबाद
उत्तर: (d) फतेहाबाद
व्याख्या: फिरोजशाह तुगलक द्वारा हरियाणा में मुख्यतः तीन क्षेत्रों की स्थापना की गई। जिसमें सबसे पहले 1352 ई. में फतेहाबाद, 1354 ई. में हिसार और 1360 ई. में फिरोजाबाद हरनी खेड़ा (सिरसा) की स्थापना की गई थी।
23. हरियाणा का सबसे पहले संदर्भ सन् 1328 के संस्कृत शिलालेख में पाया जाता है जो भूमि को ........ बताता है।
  • (a) धरती पर स्वर्ग
  • (b) हरित भूमि
  • (c) हर किसी की भूमि
  • (d) ईश्वर की भूमि
उत्तर: (a) धरती पर स्वर्ग
व्याख्या: दिल्ली शहर के पाँच मील दक्षिण में स्थित सरबन गाँव से 1328 ई. अंकित मुहम्मद बिन तुगलक का एक शिलालेख प्राप्त हुआ जिस पर हरियाणा को धरती पर स्वर्ग बताया गया है। संस्कृत भाषा में लिखा हुआ यह अभिलेख लाल किले संग्रहालय में स्थित है।

हरियाणा को दिए गए समयानुसार नाम:
  • ऋग्वेद : रजते हरियाणे
  • मनुस्मृति और अथर्ववेद : ब्रह्मवर्त
  • हर्षवर्धन काल : श्रीकंठ जनपद
  • स्कंद पुराण : हरियाला
  • महाभारत काल : बहुधान्यक प्रदेश
  • पुष्प दंत : हरियाणऊ
  • डॉ. एच.आर. गुप्ता : आर्याना
  • महाराज कृष्ण : हरना
  • यदुनाथ सरकार : हरियाल
  • पं. विबुध श्रीधर : हरियाणा
24. .......... एक सिद्ध अपभ्रंश लेखक और प्रथम ज्ञात अग्रवाल लेखक थे। उनका पासनाहाचरिऊ ग्रंथ दिल्ली नाम की उत्पत्ति की कथा का प्रथम ऐतिहासिक संदर्भ प्रदान करता है।
  • (a) हेमचंद्र
  • (b) महाकवि पुष्पदंत
  • (c) महाकवि स्वयंभूदेव
  • (d) पं. विबुध श्रीधर
उत्तर: (d) पं. विबुध श्रीधर
व्याख्या: पं. विबुध श्रीधर द्वारा 12वीं सदी में 'हरियाणा' शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख किया गया था।
25. सम्राट अकबर किस हिंदू संत व कवि के संरक्षक बने?
  • (a) सूरदास
  • (b) बाणभट्ट
  • (c) वेदव्यास
  • (d) बाजे भगत
उत्तर: (a) सूरदास
व्याख्या: 'भावप्रकाश' नामक ग्रंथ के अनुसार सूरदास का जन्म स्थान फरीदाबाद जिले में स्थित सीही नामक गाँव में हुआ था। इन्होंने दर्शनशास्त्र की शिक्षा संत वल्लभाचार्य से प्राप्त की थी। ये ब्रज भाषा के सुप्रसिद्ध कवि हुए हैं। इनकी प्रसिद्ध रचना- सूरसागर, साहित्य लहरी, नल दमयन्ती। सीही गाँव को आधुनिक साहित्यकारों का अराध्य स्थल भी कहा जाता है।
26. पानीपत का ........ युद्ध भारत में मुगल साम्राज्य की शुरूआत के रूप में चिह्नित है।
  • (a) प्रथम
  • (b) द्वितीय
  • (c) तृतीय
  • (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (a) प्रथम
व्याख्या: पानीपत का प्रथम युद्ध बाबर व इब्राहिम लोधी के बीच 21 अप्रैल 1526 को लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर की जीत के साथ ही भारत में मुगल सत्ता की नींव पड़ी थी। पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवम्बर 1556 को अकबर व हेमू के बीच लड़ा गया था, जिसमें अकबर की जीत हुई थी। पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी 1761 को अहमदशाह अब्दाली व मराठा सदाशिव राव भाऊ के मध्य लड़ा गया था, जिसमें अफगानों की जीत हुई।
27. मध्यकालीन युग में ........... नामक हरियाणा के कवि द्वारा सूरसागर लिखा गया था।
  • (a) कालिदास
  • (b) चंदबरदाई
  • (c) सूरदास
  • (d) बनवारीदास
उत्तर: (c) सूरदास
व्याख्या: सूरदास मध्यकालीन युग के प्रसिद्ध संत व ब्रज भाषा के प्रसिद्ध कवि का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सीही गाँव में हुआ था। सूरदास अकबर के समकालीन थे। कालिदास की प्रसिद्ध रचनाएँ: अभिज्ञानशाकुंतलम, मालविकाग्निमित्रम, रघुवंशम, कुमारसंभवम, मेघदूतम, ऋतुसंहार। चंदबरदाई की प्रसिद्ध रचना पृथ्वीराज रासो है।
28. मुगल पेंटिंग्स का प्रभाव हरियाणा के किस जिले में देखने को मिलता है?
  • (a) सिरसा
  • (b) रोहतक
  • (c) हिसार
  • (d) पिंजौर
उत्तर: (b) रोहतक
व्याख्या: मुगल पेंटिंग्स हरियाणा में मुख्यतः हिन्दू मंदिरों में देखने को मिलती हैं। ये पेंटिंग्स रोहतक व कैथल के कलायत से प्राप्त हुई। रोहतक के हिंदू मंदिरों से जो पेंटिंग्स मिली हैं वे अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पाण्डु लिपि विभाग के अधीन हैं। पिंजौर में रंगमहल की दीवार को इन्हीं चित्रों से सजाया गया है। हिसार को "Duke of Wellington of Mugal era" के नाम से जाना जाता है।
29. बारहवीं शताब्दी में किस चौहान शासक ने हरियाणा प्रदेश पर आक्रमण कर तोमरों को पराजित किया था?
  • (a) विग्रहराज-चतुर्थ
  • (b) विग्रहराज-द्वितीय
  • (c) अर्णोराज
  • (d) पृथ्वीराज चौहान
उत्तर: (c) अर्णोराज
व्याख्या: हरियाणा प्रदेश पर आक्रमण करने वाला प्रथम चौहान शासक अर्णोराज था जिसने 1139 ई. में आक्रमण किया था। इसी आक्रमण के समय अर्णोराज की सेना ने यमुना नदी के पानी को गंदा कर दिया। तब यह दृश्य देखकर हरियाणा की महिलाओं की आँखों से आँसू निकल गए थे।
30. गुलाम वंश के शासक बलबन ने हरियाणा के शक्तिशाली मेवों की शक्ति को नष्ट करने का प्रयास कब किया था?
  • (a) 1260 ई.
  • (b) 1265 ई.
  • (c) 1266 ई.
  • (d) 1267 ई.
उत्तर: (b) 1265 ई.
व्याख्या: बलबन ने शक्तिशाली मेवों से निपटने के लिए हरियाणा के गुड़गाँव में गोपालगिरी दुर्ग का निर्माण करवाया था। इस दुर्ग के निर्माण का मुख्य उद्देश्य मेवात क्षेत्र में शांति स्थापित किया जाना था। बलबन ने मेवातियों की शक्ति को नष्ट करने का प्रयास 1265 ई. में किया था। बलबन के द्वारा हरियाणा में स्थापित किए गए नए इक्ते: कैथल और सोनीपत। हरियाणा का सबसे छोटा इक्ता : पलवल।
Follow the 📌🇮🇳 Hssc Cet 2026 Notes | Hssc Group D Notes | Haryana News Update | Haryana Police | Haryana GK channel on WhatsApp
HSSC 2026 Study Material - Haryana GK (Set 3)

मध्यकालीन इतिहास - Haryana GK (Set 3)

Follow the 📌🇮🇳 Hssc Cet 2026 Notes | Hssc Group D Notes | Haryana News Update | Haryana Police | Haryana GK channel on WhatsApp
31. हरियाणा में तोमर वंश का शासन कब स्थापित हुआ था ?
  • (a) 8वीं शताब्दी
  • (b) 13वीं शताब्दी
  • (c) 9वीं शताब्दी
  • (d) 5वीं शताब्दी
उत्तर: (a) 8वीं शताब्दी
व्याख्या: हरियाणा में तोमर वंश की स्थापना 8वीं सदी में मानी जाती है। तोमर वंश की स्थापना 736 ई. में अनंगपाल तोमर द्वारा दिल्ली में की गई थी। हरियाणा में प्रतिहार शासन के बाद तोमर वंश का उदय हुआ था।
32. तोमर वंश का हरियाणा राज्य में प्रथम राजा था ?
  • (a) जाऊल
  • (b) सुलक्षण
  • (c) गोपाल
  • (d) अजयपाल
उत्तर: (a) जाऊल
व्याख्या: हरियाणा में जब 7वीं शताब्दी में तोमर वंश की स्थापना हुई। उस समय तोमर वंश का प्रथम राजा जाडल/जौल/जाऊल था। 965 ई. में गोपाल दिल्ली का तोमर शासक हुआ करता था।
33. हरियाणा में चिश्ती सिलसिला को किसने स्थापित किया ?
  • (a) बाबा फरीद शकर गंज
  • (b) बख्तियार काकी
  • (c) बु अलीशाह
  • (d) शमशुद्दीन
उत्तर: (a) बाबा फरीद शकर गंज
व्याख्या: भारत में चिश्ती सिलसिले की स्थापना ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती द्वारा की गई थी। हरियाणा में चिश्ती सिलसिला संप्रदाय के संस्थापक बाबा फरीद को माना जाता है। जो हरियाणा के हाँसी में निवास करते थे। इसकी स्थापना वर्ष 1192 ई. में की गई थी।
34. जहाँगीर के कोषाध्यक्ष शेख फरीद ने उस राजमार्ग की रक्षा करने के लिए 1607 ई. में ........ की स्थापना की थी।
  • (a) जींद
  • (b) कामसन
  • (c) फरीदाबाद
  • (d) सोनीपत
उत्तर: (c) फरीदाबाद
व्याख्या: फरीदाबाद की स्थापना 1607 ई. में जहाँगीर के कोषाधिकारी शेख फरीद द्वारा की गई थी। इसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सपनों का शहर भी कहा जाता है। फरीदाबाद क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। इसे हरियाणा की औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है।
35. हरियाणा में किसकी स्थापना हिन्दुस्तान के सिंहासन को विजित करने की याद में की गई थी ?
  • (a) काबुली बाग
  • (b) काला अंब
  • (c) मयूर सिंहासन
  • (d) शाहकलंदर मीर
उत्तर: (a) काबुली बाग
व्याख्या: पानीपत का पहला युद्ध 21 अप्रैल 1526 में बाबर व इब्राहिम लोदी के मध्य हुआ था। इस युद्ध के बाद भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी। बाबर का साथ इस युद्ध में मोहम्मद उगली द्वारा दिया गया था। इस युद्ध की जीत की खुशी में बाबर द्वारा काबुली बाग मस्जिद का निर्माण करवाया गया। काबुली बाग मस्जिद मुगल काल की हरियाणा में सबसे पुरानी इमारत मानी जाती है। बू अली शाह कलंदर की मस्जिद भी पानीपत में स्थित है।
36. अलबरूनी की 'किताब उल हिंद' में प्रचलित ब्रह्मसरोवर झील का वर्णन है। यह पुस्तक किस शताब्दी में लिखी गई ?
  • (a) 8वीं
  • (b) 10वीं
  • (c) 11वीं
  • (d) 12वीं
उत्तर: (c) 11वीं
व्याख्या: अलबरूनी की 'किताब-उल-हिंद' 11वीं शताब्दी में लिखी गई पुस्तक है जिसमें कुरुक्षेत्र जिले में स्थित एक ब्रह्मसरोवर झील का भी वर्णन मिलता है। इस किताब से महमूद गजनवी के 11वीं शताब्दी के आक्रमणों के बारे में भी पता लगता है। यह अरबी भाषा में लिखी गई है।
37. मुहम्मद बिन तुगलक के समय हरियाणा का कौन सा क्षेत्र अपने लाल रंग के चावलों के कारण दिल्ली के अमीर घरानों में प्रसिद्ध था ?
  • (a) करनाल
  • (b) कुरुक्षेत्र
  • (c) पानीपत
  • (d) सिरसा
उत्तर: (d) सिरसा
व्याख्या: मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली सल्तनत में तुगलक वंश का शासक था। इन्हीं के समय सिरसा लाल रंग के चावलों के लिए प्रसिद्ध था।
38. बाबर द्वारा पानीपत की प्रथम लड़ाई जीतने के बाद पानीपत का हाकिम किसे नियुक्त किया गया था ?
  • (a) दौलत खाँ
  • (b) सुलेमान शहजादा
  • (c) मोहम्मद उगली
  • (d) आलम खाँ
उत्तर: (c) मोहम्मद उगली
व्याख्या: पानीपत की प्रथम लड़ाई 21 अप्रैल 1526 को बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ी गई थी जिसमें बाबर की जीत हुई और बाबर ने मुगल साम्राज्य की नींव भारत में रखी- इब्राहिम लोदी पानीपत युद्ध मैदान में मारा गया और इसी के साथ लोदी वंश का अंत हुआ। इस युद्ध में बाबर का साथ मोहम्मद उगली द्वारा दिया गया था जिसे बाद में पानीपत का हाकिम नियुक्त किया गया। बाबर ने इस युद्ध में जीत के बाद पानीपत में इब्राहिम लोधी का मकबरा और काबुली बाग मस्जिद का भी निर्माण करवाया था।
39. सतनामी संप्रदाय निम्नलिखित में से किस संगठन की शाखा थी ?
  • (a) सतनामी संगठन
  • (b) रैदासी संगठन
  • (c) कैयासी संगठन
  • (d) आर्या संगठन
उत्तर: (b) रैदासी संगठन
व्याख्या: सतनामी संप्रदाय की स्थापना 'वीरभान' नामक एक संत ने 1657 में नारनौल में की थी। सत्य एवं ईश्वर में विश्वास रखने के कारण वे अपने आपको सतनामी पुकारते थे। इस संप्रदाय को रैदासी संप्रदाय की शाखा माना जाता है। रैदासी संप्रदाय की स्थापना संत वीरभान के गुरु उदय दास के गुरु रहे रैदास जी द्वारा की गई थी। 1672 में सतनामियों का विद्रोह मुगल शासक औरंगजेब की सेना के साथ नारनौल में हुआ था।
40. हरियाणा शब्द का उल्लेख सबसे पहले इस व्यक्ति द्वारा किया गया था ?
  • (a) डॉ. एच.आर. गुप्ता
  • (b) पंडित विबुध श्रीधर
  • (c) राहुल सांकृत्यायन
  • (d) महाराज कृष्ण
उत्तर: (b) पंडित विबुध श्रीधर
व्याख्या: विबुध श्रीधर 12वीं सदी में उत्तर भारत में एक कुशल अपभ्रंश लेखक और कवि थे। वह पहले ज्ञात अग्रवाल जैन लेखक हैं। 12वीं सदी में अपने श्लोक के माध्यम से हरियाणा क्षेत्र की प्रशंसा करने का उन्होंने काम किया और इस सदी में हरियाणा की राजधानी दिल्ली बताया गया। प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार डॉ. एच.आर. गुप्ता द्वारा हरियाणा को 'आर्याना' शब्द से संबोधित किया गया। राहुल सांकृत्यायन ने हरियाणा क्षेत्र के लिए 'हरिधानक्य' शब्द का प्रयोग किया और महाराज कृष्ण द्वारा 'हरना' शब्द का प्रयोग किया गया है।
41. मुगल काल में हरियाणा का कौन-सा क्षेत्र नील की खेती के लिए प्रसिद्ध था ?
  • (a) सिरसा
  • (b) अंबाला
  • (c) यमुनानगर
  • (d) फरीदाबाद
उत्तर: (d) फरीदाबाद
व्याख्या: बयाना (भरतपुर) और फरीदाबाद (हरियाणा) मुगलकाल में नील की खेती के लिए प्रसिद्ध था। यहाँ सर्वश्रेष्ठ किस्म का नील उत्पादन होता था, जबकि घटिया किस्म की नील का उत्पादन दोआब, खुर्जा एवं कोइल में होता था। बयाना और फरीदाबाद की नील भारत के अन्य क्षेत्रों की नील से 50 प्रतिशत अधिक मूल्य पर बिकती थी।
42. हरियाणा के कैथल को कवितल नाम की संज्ञा निम्नलिखित में से किस विद्वान द्वारा दी गई थी ?
  • (a) ऋषि पाणिनि
  • (b) अलबरूनी
  • (c) अबुल फजल
  • (d) ह्वेनसांग
उत्तर: (b) अलबरूनी
व्याख्या: इतिहासकार अलबरूनी ने पुस्तक 'किताब-उल-हिंद' में कैथल को 'कवितल' के नाम से दर्शाने का काम किया है। प्राचीन पुराणों के अनुसार कैथल की स्थापना भगवान श्री कृष्ण के कहने पर युधिष्ठिर द्वारा की गई थी। अबुल फजल की प्रसिद्ध पुस्तक 'आईने अकबरी' में भिवानी का वर्णन भानीग्राम से मिलता है और कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर को लघु रूप सागर कहा गया है। ह्वेनसांग द्वारा अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'सी-यू-की' में कुरुक्षेत्र के थानेसर का वर्णन किया गया है।
43. जींद रियासत के शासक गजपत सिंह को 1772 ई. में राजा की उपाधि निम्नलिखित में से किस शासक द्वारा दी गई थी ?
  • (a) औरंगजेब
  • (b) मराठा सदाशिव राव
  • (c) बादशाह शाह आलम
  • (d) जॉर्ज थॉमस
उत्तर: (c) बादशाह शाह आलम
व्याख्या: फूलकियन मिस्सल के संस्थापक फूल सिंह के महान पोते, गजपत सिंह द्वारा जींद सिख रियासत की स्थापना की गई थी। उन्होंने 1763 में सरहिंद प्रांत में सिखों के हमले में भाग लिया था जिसमें जैन खान, प्रांत के अफगान गवर्नर की मृत्यु हो गई थी। गजपत सिंह ने जींद और सफीदों सहित देश के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। 1772 में सम्राट शाह आलम ने गजपत सिंह को राजा का खिताब प्रदान किया।
44. अंग्रेजों द्वारा हरियाणा के किस शहर के चारों ओर 7 चौकियाँ स्थापित करके नाकेबंदी की गई थी ?
  • (a) रानियां
  • (b) कैथल
  • (c) करनाल
  • (d) पेहोवा
उत्तर: (b) कैथल
व्याख्या: कैथल का विद्रोह 1843 ई. में हुआ था। 1843 ई. में कैथल के शासक उदय सिंह की मृत्यु होने पर उसके निःसंतान होने के कारण बनावली रियासत के शासक गुलाब सिंह ने कैथल पर अपना अधिकार जताया लेकिन अंग्रेज सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। 10 अप्रैल 1843 को अंग्रेजी सेना ने अधिकारी क्लार्क के नेतृत्व में कैथल को घेर लिया और शहर के चारों ओर 7 चौकियाँ स्थापित करके नाकेबंदी की गई।
45. प्रसिद्ध सेनापति इब्राहिम बारह हजारी की हत्या हरियाणा के किस शहर में वहाँ के लोगों द्वारा की गई थी ?
  • (a) जगाधरी
  • (b) पानीपत
  • (c) गुरुग्राम
  • (d) रेवाड़ी
उत्तर: (d) रेवाड़ी
व्याख्या: इब्राहिम बारह हजारी, मोहम्मद गौरी की सेना में एक सैन्य अधिकारी था। मोहम्मद गौरी द्वारा तराइन की दूसरी लड़ाई जीतने के बाद, हरियाणा के रेवाड़ी में तेजपाल द्वारा गौरी का विद्रोह किया गया था। इस विद्रोह को दबाने के लिए मोहम्मद गौरी ने अपने इस सैन्य अधिकारी को रेवाड़ी भेजा था, जहाँ पर तेजपाल द्वारा इब्राहिम की हत्या कर दी गई थी।
46. शेख नसीरुद्दीन महमूद जिन्हें दिल्ली का चिराग कहा जाता था, इनकी दरगाह हरियाणा के किस शहर में स्थित है ?
  • (a) पानीपत
  • (b) नूँह
  • (c) फरीदाबाद
  • (d) नारनौल
उत्तर: (d) नारनौल
व्याख्या: शेख नसीरुद्दीन महमूद को चिराग-ए-दिल्ली के नाम से भी जाना जाता था। 14वीं शताब्दी की शुरूआत में निजामुद्दीन औलिया के एक परिचित के रूप में पुरानी दिल्ली आए और बाद में उनके उत्तराधिकारी बने। शेख नसीरुद्दीन महमूद की दरगाह हरियाणा के नारनौल में स्थित है।
47. सल्तनत काल में हरियाणा में सबसे छोटा इक्ता निम्नलिखित में से कौन-सा था ?
  • (a) झज्जर
  • (b) पलवल
  • (c) मेवात
  • (d) कुरुक्षेत्र
उत्तर: (b) पलवल
व्याख्या: भारत में व्यवस्थित ढंग से इक्ता प्रणाली की शुरूआत इल्तुतमिश द्वारा की गई थी। भारत में सबसे पहला इक्ता हाँसी (हिसार) को बनाया गया था। इल्तुतमिश के शासन के दौरान महत्वपूर्ण इक्ते दिल्ली, हाँसी, सिरसा (सरसुती), पिपली, सरहिंद, रेवाड़ी, नारनौल और पलवल थे। सबसे छोटा इक्ता इस समय पलवल था।
48. रानियां (हरियाणा) के निकट फिरोजाबाद की स्थापना फिरोजशाह तुगलक द्वारा कब की गई थी ?
  • (a) 1340 ई.
  • (b) 1360 ई.
  • (c) 1350 ई.
  • (d) 1370 ई.
उत्तर: (b) 1360 ई.
व्याख्या: 14वीं सदी में तुगलक वंश के प

Comments

Popular posts from this blog

पंचकूला की विस्तृत जानकारी

Q. पंचकूला हरियाणा का कौन-सा जिला है? – 20वां Q. पंचकूला जिला कब बना था? – 15 अगस्त 1995 Q. पंचकूला पहले किस जिले का हिस्सा था? – अम्बाला Q. पंचकूला का नाम किस पर आधारित है? – पंच (पाँच) + कुला (नहरों) से Q. पंचकूला की जनसंख्या कितनी है? – लगभग 5.6 लाख (2021 अनुमान) Q. पंचकूला का क्षेत्रफल कितना है? – लगभग 898 वर्ग किमी Q. पंचकूला की साक्षरता दर कितनी है? – 83% Q. पंचकूला का STD कोड क्या है? – 0172 Q. पंचकूला का पिन कोड क्या है? – 134109 Q. पंचकूला किस राज्य की सीमा से जुड़ा है? – हिमाचल प्रदेश Q. पंचकूला चंडीगढ़ और मोहाली के साथ मिलकर क्या बनाता है? – ट्राईसिटी Q. पंचकूला किस नदी के किनारे स्थित है? – घग्गर नदी Q. पंचकूला में कितने उपमंडल (Sub-Division) हैं? – 2 (पंचकूला, कालका) Q. पंचकूला में कितने ब्लॉक हैं? – 1 (मोरनी) Q. पंचकूला की प्रमुख तहसील कौन-कौन सी हैं? – पंचकूला, कालका Q. पंचकूला का एकमात्र हिल स्टेशन कौन-सा है? – मोरनी हिल्स Q. मोरनी हिल्स किसलिए प्रसिद्ध है? – हरियाणा का इकलौता हिल स...

PART 1 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन हरियाणा जीके 1000 क्वेश्चन सीरीज

इस तरह के क्वेश्चन के लिए व्हाट्सएप जॉइन कर लो  https://whatsapp.com/channel/0029VbAKuS5FSAsum9DtoS35 हरियाणा सामान्य ज्ञान - 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विगत परीक्षाओं में पूछे गए) प्रश्न 1: हरियाणा का गठन कब हुआ था? उत्तर: 1 नवंबर 1966 (HSSC Clerk, 2019 / Haryana Police Constable, 2018) प्रश्न 2: हरियाणा की राजधानी क्या है? उत्तर: चंडीगढ़ (HSSC Group D, 2018 / सामान्य प्रश्न) प्रश्न 3: हरियाणा का क्षेत्रफल कितना है? उत्तर: 44,212 वर्ग किलोमीटर (HSSC Patwari, 2016 / HSSC Canal Patwari, 2017) प्रश्न 4: हरियाणा का राजकीय पक्षी कौन सा है? उत्तर: काला तीतर (Black Francolin) (HSSC Police SI, 2018 / HSSC Clerk, 2017) प्रश्न 5: हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है? उत्तर: काला हिरण (Black Buck) (Haryana Police Constable, 2021 / HSSC Gram Sachiv, 2019) प्रश्न 6: हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है? उत्तर: कुश्ती (HSSC Group D, 2019 / HSSC JE, 2018) प्रश्न 7: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? उत्तर: पीपल (HSSC Forest Guard, 2017 / HSSC Clerk, 2016) प्रश्न 8: हरियाणा का राजकीय फूल कौन सा है? उत्तर: ...

📘 हरियाणा सामान्य ज्ञान 1000 QUESTION PART 1– One Liner Questions (1–100)

1. हरियाणा की स्थापना कब हुई? – 1 नवम्बर 1966   2. हरियाणा की राजधानी कौन सी है? – चंडीगढ़   3. हरियाणा में कुल जिले कितने हैं? – 22   4. हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन सा है क्षेत्रफल में? – भिवानी   5. हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन सा है? – फरीदाबाद   6. हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है? – हिसार   7. हरियाणा का सबसे नया जिला कौन सा है? – चरखी दादरी   8. हरियाणा में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला? – फरीदाबाद   9. हरियाणा का राजकीय पशु क्या है? – नीला बैल (नीलगाय)   10. हरियाणा का राजकीय पक्षी कौन है? – काला तीतर   11. हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? – पीपल   12. हरियाणा का राजकीय फूल कौन सा है? – कमल   13. हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है? – कुश्ती   14. हरियाणा में कितने मंडल हैं? – 6   15. हरियाणा में कुल तहसीलें कितनी हैं? – लगभग 93   16. हरियाणा में कुल उप-तहसीलें कितनी हैं? – 49   17. हरियाणा में कुल नगर निगम कितने हैं?...

PART 2 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन हरियाणा जीके 1000 क्वेश्चन सीरीज

  हरियाणा सामान्य ज्ञान - 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विगत परीक्षाओं में पूछे गए - भाग 2) हरियाणा की राजभाषा कौन सी है? उत्तर: हिन्दी (HSSC Clerk, 2016 / सामान्य प्रश्न) हरियाणा में 'भिवानी नहर' किस नहर से निकाली गई है? उत्तर: भाखड़ा नहर (HSSC Canal Patwari, 2017 / HSSC JE, 2018) हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक सरसों का उत्पादन होता है? उत्तर: महेंद्रगढ़ (HSSC Patwari, 2016 / HSSC Gram Sachiv, 2019) हरियाणा में 'सूरजकुंड झील' का निर्माण किसने करवाया था? उत्तर: राजा सूरजमल (या सूरजपाल - तोमर वंश) (HSSC SI, 2018 / HCS Prelims, 2017) हरियाणा में 'बड़खल झील' कहाँ स्थित है? उत्तर: फरीदाबाद (Haryana Police Constable, 2018 / HSSC Clerk, 2017) हरियाणा में किस वर्ष 'किसान मजदूर वर्ष' के रूप में मनाया गया? उत्तर: 2009 (HSSC Group D, 2018 / HSSC Patwari, 2016) हरियाणा में 'राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र' (NRCE) कहाँ स्थित है? उत्तर: हिसार (HSSC Clerk, 2019 / HSSC SI, 2021) हरियाणा में 'केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान' (CIRB) कहाँ स्थित है? उत्तर: हिस...

हरियाणा जीके टॉपिक 1 {2025 हरियाणा मंत्रिमंडल}

हरियाणा नवीनतम मंत्रीमण्डल हरियाणा नवीनतम मंत्रीमण्डल मुख्य जानकारी हरियाणा राज्य सचिवालय स्थित है - चण्डीगढ़ हरियाणा राज्य सचिवालय का प्रधान होता है - मुख्य सचिव सबसे युवा मंत्री - गौरव गौतम (25 वर्ष) सबसे उम्रदराज मंत्री - श्याम सिंह राणा (76 वर्ष) अंग्रेजी में शपथ लेने वाली एकमात्र मंत्री - श्रुति चौधरी प्रथम बार कितने विधायक मंत्री बनाये गये हैं? - छह (6) सबसे अमीर मंत्री - श्रुति चौधरी (134 करोड़) सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री - श्याम सिंह राणा (1.16 करोड़) हरियाणा मंत्रीमण्डल की औसत उम्र - 55.7 वर्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विभाग - गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी एवं कराधान, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क, प्रशासनिक न्याय, सामान्य प्रशासन, हाउसिंग फॉर ऑल, सीआईडी, लॉ एंड लेजिस्लेटिव, पर्सनल एंड ट्रेनिंग विभाग। इसके अलावा जो विभाग किसी भी मंत्री को नहीं दिए गए हैं, वे मुख्यमंत्री के पास होंगे। (निर्वाचन क्षेत्र - लाडवा) अन्य मंत्री अनिल विज - ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग। (निर्वाचन क्षेत्र - अम्बाला कैंट) कृष्ण लाल पंवार - विकास एवं पंचाय...

अंबाला की विस्तृत जानकारी

अंबाला हरियाणा का कौन-सा जिला है? – दूसरा अंबाला जिला कब बना? – 1 नवम्बर 1966 (हरियाणा गठन के साथ) अंबाला का पुराना नाम क्या है? – अम्बालिका नगरी अंबाला शहर की स्थापना किसने की थी? – अम्बा राजपूत अंबाला की भौगोलिक स्थिति कैसी है? – पंजाब और हिमाचल बॉर्डर पर अंबाला जिले में कितने उपमंडल हैं? – 3 (अंबाला, नारायणगढ़, बराड़ा) अंबाला में कितनी तहसीलें हैं? – 3 अंबाला में कितने विकास खंड (ब्लॉक) हैं? – 6 अंबाला किस नदी के किनारे बसा है? – घग्गर नदी अंबाला की जनसंख्या कितनी है? – लगभग 11 लाख (2021 अनुमान) अंबाला का क्षेत्रफल कितना है? – 1,569 वर्ग किमी अंबाला में कितनी विधानसभा सीटें हैं? – 4 अंबाला किस लोकसभा क्षेत्र में आता है? – अंबाला (सुरक्षित) अंबाला किस राज्य की सीमाओं को छूता है? – पंजाब, हिमाचल प्रदेश अंबाला का STD कोड क्या है? – 0171 अंबाला का PIN कोड क्या है? – 133001 अंबाला में सबसे प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन कौन-सा है? – अंबाला कैंट अंबाला कैंट किस चीज़ के लिए प्रसिद्ध है? – रेलवे जंक्शन ...

HSSC टॉपिक वाइस हरियाणा जीके

HSSC एग्ज़ाम के लिए वन लाइनर शॉर्ट नोट्स - By KR SIR JI ✅ HSSC एग्ज़ाम के लिए टॉपिक वाइज वन लाइनर शॉर्ट नोट्स (Part Wise) – By KR SIR JI 📚 हरियाणा जीके के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक एक जगह, आसान भाषा में – HSSC, HPSC, CET, HTET व अन्य सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी! 🌟 📌 Part 1: हरियाणा मंत्रिमंडल 2025 देखें यहाँ 🌟 📌 Part 2: हरियाणा विभागों के अध्यक्ष देखें यहाँ 🌟 📌 Part 3: हरियाणा ब्रांड एंबेसडर 2025 देखें यहाँ 💡 🔹 Part 4: आज़ादी के बाद हरियाणा देखें यहाँ 🔹 Part 5: हरियाणा पंजाब उच्च न्यायालय देखें यहाँ 🔹 Part 6: हरियाणा के ऋषिमुनि देखें यहाँ 🔹 Part 7: हरियाणा के अभिलेख देखें यहाँ 🔹 Part 8: हरियाणा के खेल खिलाड़ी देखें यहाँ 🔹 Part 9: हरियाणा के बदले गए नाम देखें यहाँ 🔹 Part 10: हरियाणा के महापुरुष देखें यहाँ ✅ हर टॉपिक पर शॉर्ट, सटीक और परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले वन लाइनर नोट्स! ✨ PDF और QUIZ के साथ पूरी तैयारी – बिना किसी मोटी किताब के! 🔰 HSSC BY KR SIRJI 📌 P...

जींद जिले के बारे में संपूर्ण जानकारी

📍 जींद जिला – सम्पूर्ण जानकारी (HSSC, CET, HTET उपयोगी) 🛕 1. प्रमुख मंदिर जयंती देवी मंदिर – जींद शहर पांडव तीर्थ मंदिर – पांडू पिंडारा संकट मोचन हनुमान मंदिर – जींद कैलाश मंदिर – जुलाना शिव मंदिर – नरवाना 🎡 2. प्रमुख मेले जयंती देवी मेला – जींद शहर पांडू पिंडारा मेला – महाभारतकालीन स्थल नरवाना मेला – धार्मिक आयोजन रामायण मेला – उचाना 🕍 3. प्रमुख गुरुद्वारे गुरुद्वारा श्री दामोदर साहिब – पिल्लुखेड़ा गुरुद्वारा साहिब – नरवाना गुरुद्वारा सिंह सभा – जींद शहर 🕌 4. प्रमुख मस्जिदें जामा मस्जिद – जींद मस्जिद मोहल्ला अंसारियान – उचाना 🕋 5. प्रमुख दरगाहें दरगाह बाबा शेर शाह – जींद शहर दरगाह पीर रसूल शाह – उचाना 🌟 6. प्रसिद्ध व्यक्तित्व (गाँव सहित) चौधरी बीरेंद्र सिंह – सांसद, उचाना श्रृंखला शर्मा – IAS अधिकारी, जींद डॉ. अनिल कौशिक – शिक्षाविद्, जुलाना 🏆 7. खिलाड़ी (जन्म स्थान सहित) रणधीर सिंह – हॉकी खिलाड़ी, गांव नं...

नुहू जिले की विस्तृत जानकारी

📍 नूंह जिला – सम्पूर्ण जानकारी (HSSC, CET, HTET उपयोगी) 🛕 प्रमुख मंदिर शिव मंदिर – फिरोजपुर झिरका भक्त नंदराम मंदिर – तावडू हनुमान मंदिर – नूंह बस स्टैंड के पास श्याम मंदिर – पिनगवां क्षेत्र 🎡 प्रमुख मेले नलहड़ शिव मंदिर मेला – सावन के महीने में पिंजाली धाम मेला – धार्मिक आस्था का केंद्र फिरोजपुर झिरका धार्मिक मेला 🕍 प्रमुख गुरुद्वारे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी – नूंह शहर गुरुद्वारा साहिब – तावडू 🕌 प्रमुख मस्जिदें शाही मस्जिद – नूंह जामा मस्जिद – फिरोजपुर झिरका तावडू मस्जिद – तावडू शहर 🕋 प्रमुख दरगाहें दरगाह पीर बाबा मुश्ताक अली – नूंह दरगाह हज़रत रईस शाह – फिरोजपुर झिरका दरगाह बाबा ख्वाजा – तावडू 🌟 प्रसिद्ध व्यक्तित्व (गांव सहित) चौधरी रहीम खान – पूर्व मंत्री, गांव पुन्हाना डॉ. इमरान खान – सामाजिक कार्यकर्ता, नूंह असगर अली – साहित्यकार, गांव फिरोजपुर झिरका 🏆 खिलाड़ी (जन्म स्थान सहित) नफीस खान – फुटबॉल खिल...