Skip to main content

HR GK TOPIC स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा संस्थान MCQ PYQ DNA SANDEEP SHIWACH PART 7

7. शिक्षा संस्थान व स्वास्थ्य

1. हरियाणा के करनाल का माता प्रकाश कौर कल्याण केन्द्र कौन-सी विकलांगताओं का उपचार करता है?

(a) मस्तिक विकलांगता
(b) दृष्टि विकलांगता
(c) वाचन और श्रवण विकलांगता
(d) सिजोफ्रेनिया

उत्तर देखें

Ans. (c) माता प्रकाश कौर कल्याण केन्द्र करनाल की स्थापना वर्ष 1987 के दौरान की गई थी।

  • इस केंद्र में बच्चों को सांकेतिक भाषा के साथ-साथ संपूर्ण संचार पद्धति के माध्यम से शिक्षा दी जाती है जिसमें साइन लैंग्वेज, लिप रीडिंग, स्पीच, टच और शामिल हैं।

2. 24 अक्टूबर 2015 को हरियाणा सरकार ने मुंदड़ी में ............ विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की।

(a) विश्वकर्मा
(b) संस्कृत
(c) आर्थिक
(d) कौशल

उत्तर देखें

Ans. (b) महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2018 में कैथल जिले के मुंदड़ी गाँव में की गई थी।

  • यह हरियाणा में एकमात्र संस्कृत विश्वविद्यालय है।
  • विश्वकर्मा स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी पलवल जिले के दुधौला गाँव में वर्ष 2016 में स्थापित की गई थी।

3. हरियाणा में राष्ट्रीय जीव आनुवंशिकी संस्थान ब्यूरो स्थित है।

(a) हिसार
(b) फरीदाबाद
(c) करनाल
(d) रोहतक

उत्तर देखें

Ans. (c) हरियाणा में राष्ट्रीय जीव आनुवंशिकी संस्थान ब्यूरो करनाल की स्थापना 1985 में की गई थी।

  • इससे पहले यह बैंगलोर में स्थित था।
  • केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार की स्थापना 1985 में की गई थी।
  • राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार की स्थापना 7 जनवरी 1986 में की गई थी।

4. CIPET के दो केन्द्रों की स्थापना हरियाणा के कौन-से क्षेत्रों में की जाएगी?

(a) उत्तर और पूर्वी क्षेत्र
(b) उत्तर और पश्चिमी क्षेत्र
(c) पश्चिम और दक्षिण क्षेत्र
(d) उत्तर और दक्षिण क्षेत्र

उत्तर देखें

Ans. (c) केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (सी.आई.पी.ई.टी.) के दो केंद्र पश्चिम और दक्षिण हरियाणा में स्थापित किए जाएंगे।

  • पानीपत में 1500 करोड़ रुपये की लागत से 75 एकड़ भूमि पर एक प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जाएगा, जबकि करनाल में 100 एकड़ से अधिक भूमि पर एक फार्मा पार्क स्थापित किया जाएगा।

5. हरियाणा के पंचकुला में IT पार्क कब स्थापित किया गया?

(a) वर्ष 2005
(b) वर्ष 2008
(c) वर्ष 2010
(d) वर्ष 2012

उत्तर देखें

Ans. (b) पंचकुला आई.टी. पार्क को हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम प्रौद्योगिकी पार्क के रूप में भी जाना जाता है जिसे वर्ष 2008 में स्थापित किया गया था।

  • यह पंचकुला शहर में सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) की सुविधा के लिए स्टेट ऑफ आर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर है।
  • यह आई.टी. पार्क 74 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे हरियाणा राज्य औद्योगिकी और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एच.एस.आई.आई.डी.सी.) द्वारा विकसित किया गया है।

6. प्रदेश के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस स्थान पर किया?

(a) झज्जर
(b) हिसार
(c) भिवानी
(d) सोनीपत

उत्तर देखें

Ans. (a) राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन वर्ष 2019 में झज्जर जिले के बाढसा गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।

  • राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव 26 दिसंबर 2013 को स्वीकृत किया गया था।
  • यह संस्थान अमेरिका के NCI और जर्मनी के DKFZ की तर्ज पर चलाया जाएगा।

7. हरियाणा के किस स्थान पर 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल' स्थित है?

(a) तरावड़ी
(b) घरौंडा
(c) मांगेआना
(d) लाडवा

उत्तर देखें

Ans. (b) करनाल जिले के घरौंडा में सब्जियों के लिए उत्कृष्टता केन्द्र वर्ष 2011 में इजराइल देश के सहयोग से स्थापित किया गया।

  • इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट के तहत यह प्रदेश में स्थापित किया गया प्रथम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है।
  • प्रदेश में फल उत्कृष्टता केंद्र 90 करोड़ रूपये की लागत से सिरसा जिले के मांगेआना गाँव में वर्ष 2013 में स्थापित किया गया था।
  • उपोष्ण कटिबंधीय फल उत्कृष्टता केंद्र लाडवा, कुरुक्षेत्र में स्थित है।
  • बागवानी उत्कृष्टता केंद्र गिगनाऊ गाँव, भिवानी में इजराइल देश के सहयोग से स्थापित किया गया।

8. हरियाणा के किस संस्थान का नाम बदलकर भारत के पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया?

(a) राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, कुरुक्षेत्र
(b) राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद
(c) राष्ट्रीय शैक्षिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, करनाल
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर देखें

Ans. (b) केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (NIFM), फरीदाबाद का नाम बदल कर अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (AJNIFM) रखने का फैसला 2020 में लिया गया था।

  • AJNIFM की स्थापना 1993 में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक पंजीकृत सोसायटी के रूप में की गई थी।

9. हरियाणा के किस विश्वविद्यालय ने रोग प्रतिरोधी मटर की किस्म HFP-1428 को विकसित किया?

(a) राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान
(b) चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय
(c) महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर देखें

Ans. (b) HFP-1428 रोग प्रतिरोधी मटर की किस्म को चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया है।

  • इस किस्म को एच.ए.यू., हिसार के आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया है।

10. हरियाणा में केन्द्रीय लवणता मृदा अनुसंधान संस्थान (CSSRI) ........ में स्थित है।

(a) करनाल
(b) दिल्ली
(c) हिसार
(d) पानीपत

उत्तर देखें

Ans. (a) केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मृदा विज्ञान के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान के लिए स्थापित एक संस्थान है।

  • वर्तमान में यह हरियाणा के करनाल में स्थित है।
  • इसकी स्थापना सबसे पहले 1 मार्च 1969 में हिसार में की गई थी और बाद में इसका स्थानांतरण अक्टूबर 1969 में करनाल में कर दिया गया था।

11. हरियाणा के पहले महिला विश्वविद्यालय का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

(a) स्वामी श्रद्धानंद
(b) भगत फूलसिंह
(c) कल्पना चावला
(d) स्वामी दयानन्द

उत्तर देखें

Ans. (b) हरियाणा में पहले महिला विश्वविद्यालय की स्थापना 31 जुलाई 2006 में सोनीपत जिले के खानपुर कलां गाँव में की गई थी।

  • इसका नामकरण प्रसिद्ध आर्य समाजी भगत फूल सिंह के नाम पर किया गया है।
  • भगत फूल सिंह द्वारा बेटियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से सबसे पहले यहाँ वर्ष 1936 में कन्या गुरुकुल की स्थापना की गई थी।
  • भगत फूल सिंह की बेटी नलसुभाषिणी द्वारा इस गुरुकुल को महिला कॉलेज के रूप में अपग्रेड करवाया गया था।
  • नलसुभाषिणी हरियाणा की पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें 1976 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

12. हरियाणा गठन के समय प्रदेश में कितने इंजीनियरिंग महाविद्यालय थे?

(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार

उत्तर देखें

Ans. (a) गठन के समय प्रदेश में एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित था।

  • गठन के बाद प्रदेश का प्रथम सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज मुरथल (सोनीपत) में स्थापित किया गया था जिसका नामकरण दीनबंधु छोटूराम के नाम पर किया गया था।
  • इस इंजीनियरिंग कॉलेज ने सबसे पहले अपनी शुरूआत मैकेनिकल इंजीनियरिंग से की थी।
  • वर्ष 2006 में इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया।

13. हरियाणा में मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल कहाँ स्थित है?

(a) चण्डीगढ़
(b) अम्बाला
(c) करनाल
(d) सोनीपत

उत्तर देखें

Ans. (d) प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स स्कूल की स्थापना वर्ष 1973 ई. में राई (सोनीपत) में की गई थी।

  • इस स्पोर्ट्स स्कूल को राज्य सरकार द्वारा खेल विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जा रहा है।
  • इस स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के पहले वाइस चांसलर एस. एस. देशवाल को नियुक्त किया गया है।
  • वर्ष 1974 में यहीं पर कमला नेहरू स्कूल की स्थापना भी की गई।
  • इसी स्पोर्ट्स स्कूल में प्रदेश का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम भी स्थित है।

14. अप्रैल 2017 में हरियाणा सरकार ने हरियाणा के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी विभागों के पुस्तकालय को ............ द्वारा लिखित पुस्तकों का 5000 सेट दान किया।

(a) दीनदयाल उपाध्याय
(b) खुशीराम शर्मा
(c) ईश्वरचन्द्र पांडे
(d) भाई परमानन्द

उत्तर देखें

Ans. (a) हरियाणा सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित 5000 पुस्तकों का सेट स्कूल, कॉलेज और सरकारी विभागों के पुस्तकालयों को दिया।

  • खुशीराम शर्मा प्रदेश के दूसरे हिन्दी भाषा के राजकीय कवि हुए जिनकी प्रसिद्ध रचनाएँ युद्ध चरित्र, गुरु गोविन्द सिंह और राणा निमंत्रण हैं।
  • भाई परमानंद प्रसिद्ध हरियाणवी कवि थे जिन्होंने अपने मधुर गीतों से आचार्य विनोबा भावे के संदेश को गाँव-गाँव में पहुँचाने का काम किया था। इनका संबंध हिसार से था।

15. भारत के रक्षामंत्री ने औपचारिक रूप से सूचना संलयन केन्द्र- हिंद महासागर क्षेत्र (FC-IOR) का........., हरियाणा में उद्घाटन किया।

(a) गुरुग्राम
(b) पंचकुला
(c) अंबाला
(d) पानीपत

उत्तर देखें

Ans. (a) रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुग्राम में भारतीय नौसेना के सूचना संलयन केन्द्र (IFC) का उद्घाटन किया जिसका उद्देश्य समुद्री जागरूकता विकसित करने और जहाजों पर जानकारी साझा करने के लिए भागीदार देशों और बहु-राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करना है।

  • IFC को गुरुग्राम में नौसेना के सूचना प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र (IMAC) में स्थापित किया गया है जो लगभग 7500 किलोमीटर लंबी समुद्र तट की एक सहज वास्तविक समय तस्वीर उत्पन्न करने के लिए सभी तटीय राडार श्रृंखलाओं को जोड़ने वाला एकल बिंदु केंद्र है।

16. चौ. चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ........ जिले में स्थित है।

(a) अम्बाला
(b) हिसार
(c) करनाल
(d) फरीदाबाद

उत्तर देखें

Ans. (b) हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना 2 फरवरी 1970 को हिसार में की गई थी।

  • विश्वविद्यालय बनाए जाने से पहले पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना का भाग था।
  • स्थापना के समय वर्ष 1970 में इस विश्वविद्यालय द्वारा धान पर रिसर्च कार्य शुरू किया गया था।

17. श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर कहाँ है?

(a) पलवल
(b) नूँह
(c) यमुनानगर
(d) चरखीदादरी

उत्तर देखें

Ans. (a) भारत के पहले विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में पलवल जिले के दुधौला गाँव में की गई थी।

  • हाल ही में इस विश्वविद्यालय ने कौशल क्षेत्र को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जापान के साथ समझौता किया है।

18. निम्न में से कौन-सा डीम्ड विश्वविद्यालय है?

(a) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय
(b) भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय
(c) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
(d) महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय

उत्तर देखें

Ans. (d) महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय, अंबाला जिले के मुलाना में स्थित है।

  • इसकी स्थापना वर्ष 1993 में की गई थी।
  • यह एक निजी डीम्ड विश्वविद्यालय है।
  • वर्तमान में हरियाणा में 9 डीम्ड यूनिवर्सिटी हैं।

19. केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

(a) हिसार
(b) करनाल
(c) मानेसर
(d) पिपली

उत्तर देखें

Ans. (a) केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (CIRB), हिसार जिले में NH-9 पर स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी। इसका एक उप परिसर, नाभा (पंजाब) में कार्यरत है।

  • भारत में भैंसों के एक साथ सबसे ज्यादा 8 क्लोन तैयार करने का रिकॉर्ड इसी संस्थान के नाम दर्ज है।
  • केन्द्रीय मिट्टी लवणता अनुसंधान संस्थान वर्ष 1969 में करनाल में स्थापित किया गया था।
  • राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र की स्थापना वर्ष 1997 में नैनवाल गाँव (मानेसर) में की गई थी।

20. किस अधिनियम के तहत हरियाणा में शिक्षा के अधिकारों को कानून बनाया गया है?

(a) शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2008
(b) शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009
(c) शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2010
(d) शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011

उत्तर देखें

Ans. (b) शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत हरियाणा में शिक्षा के अधिकारों को कानून बना दिया गया है।

  • सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करवाना एक कानूनी अधिकार है।
  • इस अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक की आयु तक के सभी बच्चों को फ्री में शिक्षा दिया जाना सुनिश्चित किया गया।

21. निम्नलिखित में से किस जगह चालक प्रशिक्षण यातायात शोध संस्थान तथा वाहन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित नहीं किया गया है?

(a) बहादुरगढ़
(b) रोहतक
(c) कैथल
(d) सभी

उत्तर देखें

Ans. (d) हरियाणा सरकार द्वारा 70 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के 3 शहरों में वाहन प्रशिक्षण केन्द्र व शोध संस्थान स्थापित किए गए हैं।

  • ये प्रशिक्षण केंद्र बहादुरगढ़, रोहतक व कैथल में स्थापित किए गए।
  • प्रदेश में भारी वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र मुरथल (सोनीपत) में स्थित है।

22. हरियाणा में जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख कौन होता है?

(a) सिविल सर्जन
(b) मुख्य चिकित्सा अधिकारी
(c) वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
(d) स्वास्थ्य सेवाओं का महानिदेशक

उत्तर देखें

Ans. (a) सिविल सर्जन जिले के स्वास्थ्य एवं सेवाओं के प्रमुख होते हैं।

  • स्वास्थ्य सेवाओं का महानिदेशक: स्वास्थ्य सेवा के लिए जिम्मेदार है। वह अपने नियंत्रण में काम कर रहे सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के प्रशासन की देखरेख करते हैं और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को पूरा करते हैं।
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी: प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सिविल अस्पताल के प्रभारी हैं और अस्पताल के दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों का स्थान रखते हैं।
  • वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभारी है और वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों से संबंधित है। वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी सिविल सर्जन को आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट करते हैं।

23. हरियाणा में राष्ट्रीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

(a) गुरुग्राम
(b) फरीदाबाद
(c) भिवानी
(d) पंचकुला

उत्तर देखें

Ans. (d) हरियाणा के पंचकुला में राष्ट्रीय आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की स्थापना की जा रही है।

  • यह संस्थान केन्द्र सरकार के स्वामित्व वाली संस्था होगी।
  • इसका उद्घाटन श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2019 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स पंचकुला में किया गया था।

24. चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, हरियाणा के ...... जिले में स्थित है।

(a) यमुनानगर
(b) भिवानी
(c) रेवाड़ी
(d) अम्बाला

उत्तर देखें

Ans. (b) बंसीलाल विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में भिवानी में की गई थी।

  • इंदिरा गाँधी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2013 में मीरपुर (रेवाड़ी) में की गई थी।
  • चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में जींद में की गई थी।

25. हरियाणा के किस विश्वविद्यालय को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 'स्वच्छ परिसर' रैंकिंग के तहत सबसे स्वच्छ सरकारी विश्वविद्यालय घोषित किया है?

(a) हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय
(b) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय
(c) बंसीलाल विश्वविद्यालय
(d) चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय

उत्तर देखें

Ans. (b) रोहतक विश्व विद्यालय की स्थापना वर्ष 1976 में की गई थी।

  • वर्ष 1977 में इसका नाम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय किया गया।
  • 26. करनाल के नीलोखेड़ी में खोला गया टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर किस फसल को समर्पित है?

    (a) गेहूँ
    (b) चावल
    (c) आलू
    (d) टमाटर

    उत्तर देखें

    Ans. (c) प्रदेश में आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र शामगढ़ गाँव (नीलोखेड़ी, करनाल) में स्थापित किया गया।

    • यहाँ पर जनवरी 2020 में प्रथम आलू मेले का आयोजन किया गया था।

    27. करनाल से पहले राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान 1923 में कहाँ स्थापित किया गया था?

    (a) सूरत
    (b) मुंबई
    (c) बैंगलोर
    (d) चण्डीगढ़

    उत्तर देखें

    Ans. (c) राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की स्थापना सबसे पहले 1923 में इंपीरियल एनिमल हसबैंडरी एण्ड डेयरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के नाम से बैंगलोर में की गई थी।

    • 1936 में इसका नाम इम्पीरियम डेयरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट कर दिया गया।
    • स्वतन्त्रता के बाद इसका नाम राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) कर दिया गया।
    • 1955 में इसका स्थानांतरण बैंगलोर से करनाल किया गया।
    • इसे वर्ष 1989 में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ।
    • भारत की प्रथम आई.वी.एफ. भैंस तैयार करने का रिकॉर्ड इसी संस्थान के नाम दर्ज है।

    28. राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र 1986 में कहाँ स्थापित किया गया था?

    (a) करनाल
    (b) अम्बाला
    (c) हिसार
    (d) फतेहाबाद

    उत्तर देखें

    Ans. (c) राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (NRCE) की स्थापना 7 जनवरी 1986 को हिसार, हरियाणा में की गई थी।

    • यह केंद्र वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नं. 9 पर स्थित है।
    • यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के अधीन कार्यरत है।

    29. हरियाणा में डिजाइन यूनिवर्सिटी किस जिले में स्थित है?

    (a) गुरुग्राम
    (b) कुरुक्षेत्र
    (c) सोनीपत
    (d) पानीपत

    उत्तर देखें

    Ans. (c) हरियाणा का पहला और एकमात्र डिजाइन विश्वविद्यालय, हरियाणा के सोनीपत में वर्ष 2018 में स्थापित किया गया।

    • भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय गुरुग्राम जिले के बिनौला गाँव में वर्ष 2013 में स्थापित किया गया।
    • हरियाणा का एकमात्र कानून विश्वविद्यालय सोनीपत में 2012 में स्थापित किया गया जिसका नामकरण संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर के नाम पर किया गया है।

    30. हरियाणा में गेहूँ अनुसंधान निदेशालय ........ में स्थित है।

    (a) हिसार
    (b) रोहतक
    (c) कैथल
    (d) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर देखें

    Ans. (d) गेहूँ अनुसंधान निदेशालय हरियाणा के करनाल जिले में स्थापित है। जिसकी स्थापना वर्ष 1978 में की गई थी।

    • इसे DWR और कृत्रिम गेहूँ जीन बैंक के नाम से भी जाना जाता है।
    • गेहूँ की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा गेहूँ सुधार कार्यक्रम 1965 में शुरू किया गया था जिसे बाद में DWR नाम दिया गया।

    31. इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय हरियाणा के........जिले में स्थित है।

    (a) रोहतक
    (b) रेवाड़ी
    (c) करनाल
    (d) अम्बाला

    उत्तर देखें

    Ans. (b) इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी की स्थापना वर्ष 2013 में की गई थी।

    • स्थापना से पहले यह महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक का सैटेलाइट कैम्पस हुआ करता था।

    32. निम्नलिखित में से हरियाणा के किस स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित नहीं है?

    (a) मौली, पंचकुला
    (b) बुटाना, सोनीपत
    (c) देवराला, भिवानी
    (d) रानीला, चरखी दादरी

    उत्तर देखें

    Ans. (d) हरियाणा के चरखी दादरी जिले में कोई जवाहर नवोदय विद्यालय नहीं है।

    • पंचकुला जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय मौली गाँव में स्थित है।
    • सोनीपत जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय बुटाना गाँव में स्थित है।
    • भिवानी जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला गाँव में स्थित है।

    33. प्रदेश का प्रथम जिला सौर पार्क हरियाणा के किस जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापित किया गया था?

    (a) करीरा, महेन्द्रगढ़
    (b) पाबड़ा, हिसार
    (c) नौलथा, पानीपत
    (d) निवारसी, कुरुक्षेत्र

    उत्तर देखें

    Ans. (c) प्रदेश का प्रथम जिला सौर पार्क हरियाणा के पानीपत जिले के नौलथा गाँव के जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापित किया गया था।

    • महेन्द्रगढ़ जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा गाँव में स्थित है।
    • हिसार जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा गाँव में स्थित है।
    • कुरुक्षेत्र जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी गाँव में स्थित है।
    • जींद जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय खूंगा-कोठी गाँव में स्थित है।

    34. कैथल जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय किस स्थान पर स्थित है?

    (a) खाराखेड़ी
    (b) तितरम
    (c) ओढ़ां
    (d) किलोई

    उत्तर देखें

    Ans. (b) कैथल जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम गाँव में स्थित है।

    • फतेहाबाद जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी गाँव में स्थित है।
    • सिरसा जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां गाँव में स्थित है।
    • झज्जर जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय किलोई गाँव में स्थित है।

    35. निचाना गाँव का जवाहर नवोदय विद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

    (a) रेवाड़ी
    (b) नूँह
    (c) करनाल
    (d) जींद

    उत्तर देखें

    Ans. (a) निचाना गाँव का जवाहर नवोदय विद्यालय हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित है।

    • नूँह जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय बाई गाँव में स्थित है।
    • करनाल जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय सागा गाँव में स्थित है।

    36. यमुनानगर जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय किस गाँव में स्थित है?

    (a) फर्रुखनगर
    (b) घुसकानी
    (c) गुलाबगढ़
    (d) गढ़पुरी

    उत्तर देखें

    Ans. (c) यमुनानगर जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ गाँव में स्थित है।

    • गुरुग्राम जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर के मोहम्मदपुर-सैदपुर गाँव में स्थित है।
    • रोहतक जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी गाँव में स्थित है।
    • पलवल जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़पुरी गाँव में स्थित है।
    • अम्बाला जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय कुलान/कौलां गाँव में स्थित है।

    37. श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

    (a) गुरुग्राम
    (b) फरीदाबाद
    (c) रेवाड़ी
    (d) यमुनानगर

    उत्तर देखें

    Ans. (b) श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय हरियाणा के फरीदाबाद जिले के छांयसा गाँव में स्थित है।

    38. कस्तूरबा गाँधी विद्यालय योजना के मुख्य लाभार्थी कौन हैं?

    (a) प्रौढ़ वर्ग
    (b) बालक शिक्षार्थी
    (c) बालिका शिक्षार्थी
    (d) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर देखें

    Ans. (c) कस्तूरबा गाँधी विद्यालय योजना भारत में कमजोर वर्गों के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित एक आवासीय लड़कियों का माध्यमिक विद्यालय है।

    • कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विषम परिस्थितियों में जीवन-यापन करने वाली अतिवंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय के माध्यम से गुणवत्तायुक्त प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

    39. नॉर्थकैंप यूनिवर्सिटी हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

    (a) गुरुग्राम
    (b) हिसार
    (c) अम्बाला
    (d) रोहतक

    उत्तर देखें

    Ans. (a) नॉर्थकैंप यूनिवर्सिटी हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना वर्ष 1996 में एजुकेट इंडिया सोसायटी द्वारा की गई थी।

    40. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

    (a) 1986
    (b) 1973
    (c) 1966
    (d) 1963

    उत्तर देखें

    Ans. (d) हरियाणा के कुरुक्षेत्र में क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना वर्ष 1963 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में की गई थी।

    • वर्ष 2008 में इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) का दर्जा दिया गया था।

    41. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नींव भारत के किस राष्ट्रपति ने रखी थी?

    (a) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण
    (b) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
    (c) डॉ. जाकिर हुसैन
    (d) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

    उत्तर देखें

    Ans. (b) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 11 जनवरी 1957 को किया गया था।

    • यह विश्वविद्यालय पंजाब के तत्कालीन राज्यपाल चंद्रेश्वर प्रसाद नारायण सिंह का सपना था।
    • इस विश्वविद्यालय की स्थापना UGC एक्ट 1956 के तहत की गई थी।
    • इस विश्वविद्यालय की शुरूआत वर्ष 1957 में संस्कृत विभाग से हुई थी।
    • यह विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला राजकीय विश्वविद्यालय है।
    • नई शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय है।

    42. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

    (a) 2009
    (b) 2011
    (c) 2013
    (d) 2015

Comments

Popular posts from this blog

पंचकूला की विस्तृत जानकारी

Q. पंचकूला हरियाणा का कौन-सा जिला है? – 20वां Q. पंचकूला जिला कब बना था? – 15 अगस्त 1995 Q. पंचकूला पहले किस जिले का हिस्सा था? – अम्बाला Q. पंचकूला का नाम किस पर आधारित है? – पंच (पाँच) + कुला (नहरों) से Q. पंचकूला की जनसंख्या कितनी है? – लगभग 5.6 लाख (2021 अनुमान) Q. पंचकूला का क्षेत्रफल कितना है? – लगभग 898 वर्ग किमी Q. पंचकूला की साक्षरता दर कितनी है? – 83% Q. पंचकूला का STD कोड क्या है? – 0172 Q. पंचकूला का पिन कोड क्या है? – 134109 Q. पंचकूला किस राज्य की सीमा से जुड़ा है? – हिमाचल प्रदेश Q. पंचकूला चंडीगढ़ और मोहाली के साथ मिलकर क्या बनाता है? – ट्राईसिटी Q. पंचकूला किस नदी के किनारे स्थित है? – घग्गर नदी Q. पंचकूला में कितने उपमंडल (Sub-Division) हैं? – 2 (पंचकूला, कालका) Q. पंचकूला में कितने ब्लॉक हैं? – 1 (मोरनी) Q. पंचकूला की प्रमुख तहसील कौन-कौन सी हैं? – पंचकूला, कालका Q. पंचकूला का एकमात्र हिल स्टेशन कौन-सा है? – मोरनी हिल्स Q. मोरनी हिल्स किसलिए प्रसिद्ध है? – हरियाणा का इकलौता हिल स...

PART 1 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन हरियाणा जीके 1000 क्वेश्चन सीरीज

इस तरह के क्वेश्चन के लिए व्हाट्सएप जॉइन कर लो  https://whatsapp.com/channel/0029VbAKuS5FSAsum9DtoS35 हरियाणा सामान्य ज्ञान - 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विगत परीक्षाओं में पूछे गए) प्रश्न 1: हरियाणा का गठन कब हुआ था? उत्तर: 1 नवंबर 1966 (HSSC Clerk, 2019 / Haryana Police Constable, 2018) प्रश्न 2: हरियाणा की राजधानी क्या है? उत्तर: चंडीगढ़ (HSSC Group D, 2018 / सामान्य प्रश्न) प्रश्न 3: हरियाणा का क्षेत्रफल कितना है? उत्तर: 44,212 वर्ग किलोमीटर (HSSC Patwari, 2016 / HSSC Canal Patwari, 2017) प्रश्न 4: हरियाणा का राजकीय पक्षी कौन सा है? उत्तर: काला तीतर (Black Francolin) (HSSC Police SI, 2018 / HSSC Clerk, 2017) प्रश्न 5: हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है? उत्तर: काला हिरण (Black Buck) (Haryana Police Constable, 2021 / HSSC Gram Sachiv, 2019) प्रश्न 6: हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है? उत्तर: कुश्ती (HSSC Group D, 2019 / HSSC JE, 2018) प्रश्न 7: हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? उत्तर: पीपल (HSSC Forest Guard, 2017 / HSSC Clerk, 2016) प्रश्न 8: हरियाणा का राजकीय फूल कौन सा है? उत्तर: ...

📘 हरियाणा सामान्य ज्ञान 1000 QUESTION PART 1– One Liner Questions (1–100)

1. हरियाणा की स्थापना कब हुई? – 1 नवम्बर 1966   2. हरियाणा की राजधानी कौन सी है? – चंडीगढ़   3. हरियाणा में कुल जिले कितने हैं? – 22   4. हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन सा है क्षेत्रफल में? – भिवानी   5. हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन सा है? – फरीदाबाद   6. हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है? – हिसार   7. हरियाणा का सबसे नया जिला कौन सा है? – चरखी दादरी   8. हरियाणा में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला? – फरीदाबाद   9. हरियाणा का राजकीय पशु क्या है? – नीला बैल (नीलगाय)   10. हरियाणा का राजकीय पक्षी कौन है? – काला तीतर   11. हरियाणा का राजकीय वृक्ष कौन सा है? – पीपल   12. हरियाणा का राजकीय फूल कौन सा है? – कमल   13. हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है? – कुश्ती   14. हरियाणा में कितने मंडल हैं? – 6   15. हरियाणा में कुल तहसीलें कितनी हैं? – लगभग 93   16. हरियाणा में कुल उप-तहसीलें कितनी हैं? – 49   17. हरियाणा में कुल नगर निगम कितने हैं?...

PART 2 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन हरियाणा जीके 1000 क्वेश्चन सीरीज

  हरियाणा सामान्य ज्ञान - 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विगत परीक्षाओं में पूछे गए - भाग 2) हरियाणा की राजभाषा कौन सी है? उत्तर: हिन्दी (HSSC Clerk, 2016 / सामान्य प्रश्न) हरियाणा में 'भिवानी नहर' किस नहर से निकाली गई है? उत्तर: भाखड़ा नहर (HSSC Canal Patwari, 2017 / HSSC JE, 2018) हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक सरसों का उत्पादन होता है? उत्तर: महेंद्रगढ़ (HSSC Patwari, 2016 / HSSC Gram Sachiv, 2019) हरियाणा में 'सूरजकुंड झील' का निर्माण किसने करवाया था? उत्तर: राजा सूरजमल (या सूरजपाल - तोमर वंश) (HSSC SI, 2018 / HCS Prelims, 2017) हरियाणा में 'बड़खल झील' कहाँ स्थित है? उत्तर: फरीदाबाद (Haryana Police Constable, 2018 / HSSC Clerk, 2017) हरियाणा में किस वर्ष 'किसान मजदूर वर्ष' के रूप में मनाया गया? उत्तर: 2009 (HSSC Group D, 2018 / HSSC Patwari, 2016) हरियाणा में 'राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र' (NRCE) कहाँ स्थित है? उत्तर: हिसार (HSSC Clerk, 2019 / HSSC SI, 2021) हरियाणा में 'केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान' (CIRB) कहाँ स्थित है? उत्तर: हिस...

हरियाणा जीके टॉपिक 1 {2025 हरियाणा मंत्रिमंडल}

हरियाणा नवीनतम मंत्रीमण्डल हरियाणा नवीनतम मंत्रीमण्डल मुख्य जानकारी हरियाणा राज्य सचिवालय स्थित है - चण्डीगढ़ हरियाणा राज्य सचिवालय का प्रधान होता है - मुख्य सचिव सबसे युवा मंत्री - गौरव गौतम (25 वर्ष) सबसे उम्रदराज मंत्री - श्याम सिंह राणा (76 वर्ष) अंग्रेजी में शपथ लेने वाली एकमात्र मंत्री - श्रुति चौधरी प्रथम बार कितने विधायक मंत्री बनाये गये हैं? - छह (6) सबसे अमीर मंत्री - श्रुति चौधरी (134 करोड़) सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री - श्याम सिंह राणा (1.16 करोड़) हरियाणा मंत्रीमण्डल की औसत उम्र - 55.7 वर्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विभाग - गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी एवं कराधान, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क, प्रशासनिक न्याय, सामान्य प्रशासन, हाउसिंग फॉर ऑल, सीआईडी, लॉ एंड लेजिस्लेटिव, पर्सनल एंड ट्रेनिंग विभाग। इसके अलावा जो विभाग किसी भी मंत्री को नहीं दिए गए हैं, वे मुख्यमंत्री के पास होंगे। (निर्वाचन क्षेत्र - लाडवा) अन्य मंत्री अनिल विज - ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग। (निर्वाचन क्षेत्र - अम्बाला कैंट) कृष्ण लाल पंवार - विकास एवं पंचाय...

अंबाला की विस्तृत जानकारी

अंबाला हरियाणा का कौन-सा जिला है? – दूसरा अंबाला जिला कब बना? – 1 नवम्बर 1966 (हरियाणा गठन के साथ) अंबाला का पुराना नाम क्या है? – अम्बालिका नगरी अंबाला शहर की स्थापना किसने की थी? – अम्बा राजपूत अंबाला की भौगोलिक स्थिति कैसी है? – पंजाब और हिमाचल बॉर्डर पर अंबाला जिले में कितने उपमंडल हैं? – 3 (अंबाला, नारायणगढ़, बराड़ा) अंबाला में कितनी तहसीलें हैं? – 3 अंबाला में कितने विकास खंड (ब्लॉक) हैं? – 6 अंबाला किस नदी के किनारे बसा है? – घग्गर नदी अंबाला की जनसंख्या कितनी है? – लगभग 11 लाख (2021 अनुमान) अंबाला का क्षेत्रफल कितना है? – 1,569 वर्ग किमी अंबाला में कितनी विधानसभा सीटें हैं? – 4 अंबाला किस लोकसभा क्षेत्र में आता है? – अंबाला (सुरक्षित) अंबाला किस राज्य की सीमाओं को छूता है? – पंजाब, हिमाचल प्रदेश अंबाला का STD कोड क्या है? – 0171 अंबाला का PIN कोड क्या है? – 133001 अंबाला में सबसे प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन कौन-सा है? – अंबाला कैंट अंबाला कैंट किस चीज़ के लिए प्रसिद्ध है? – रेलवे जंक्शन ...

HSSC टॉपिक वाइस हरियाणा जीके

HSSC एग्ज़ाम के लिए वन लाइनर शॉर्ट नोट्स - By KR SIR JI ✅ HSSC एग्ज़ाम के लिए टॉपिक वाइज वन लाइनर शॉर्ट नोट्स (Part Wise) – By KR SIR JI 📚 हरियाणा जीके के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक एक जगह, आसान भाषा में – HSSC, HPSC, CET, HTET व अन्य सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी! 🌟 📌 Part 1: हरियाणा मंत्रिमंडल 2025 देखें यहाँ 🌟 📌 Part 2: हरियाणा विभागों के अध्यक्ष देखें यहाँ 🌟 📌 Part 3: हरियाणा ब्रांड एंबेसडर 2025 देखें यहाँ 💡 🔹 Part 4: आज़ादी के बाद हरियाणा देखें यहाँ 🔹 Part 5: हरियाणा पंजाब उच्च न्यायालय देखें यहाँ 🔹 Part 6: हरियाणा के ऋषिमुनि देखें यहाँ 🔹 Part 7: हरियाणा के अभिलेख देखें यहाँ 🔹 Part 8: हरियाणा के खेल खिलाड़ी देखें यहाँ 🔹 Part 9: हरियाणा के बदले गए नाम देखें यहाँ 🔹 Part 10: हरियाणा के महापुरुष देखें यहाँ ✅ हर टॉपिक पर शॉर्ट, सटीक और परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले वन लाइनर नोट्स! ✨ PDF और QUIZ के साथ पूरी तैयारी – बिना किसी मोटी किताब के! 🔰 HSSC BY KR SIRJI 📌 P...

जींद जिले के बारे में संपूर्ण जानकारी

📍 जींद जिला – सम्पूर्ण जानकारी (HSSC, CET, HTET उपयोगी) 🛕 1. प्रमुख मंदिर जयंती देवी मंदिर – जींद शहर पांडव तीर्थ मंदिर – पांडू पिंडारा संकट मोचन हनुमान मंदिर – जींद कैलाश मंदिर – जुलाना शिव मंदिर – नरवाना 🎡 2. प्रमुख मेले जयंती देवी मेला – जींद शहर पांडू पिंडारा मेला – महाभारतकालीन स्थल नरवाना मेला – धार्मिक आयोजन रामायण मेला – उचाना 🕍 3. प्रमुख गुरुद्वारे गुरुद्वारा श्री दामोदर साहिब – पिल्लुखेड़ा गुरुद्वारा साहिब – नरवाना गुरुद्वारा सिंह सभा – जींद शहर 🕌 4. प्रमुख मस्जिदें जामा मस्जिद – जींद मस्जिद मोहल्ला अंसारियान – उचाना 🕋 5. प्रमुख दरगाहें दरगाह बाबा शेर शाह – जींद शहर दरगाह पीर रसूल शाह – उचाना 🌟 6. प्रसिद्ध व्यक्तित्व (गाँव सहित) चौधरी बीरेंद्र सिंह – सांसद, उचाना श्रृंखला शर्मा – IAS अधिकारी, जींद डॉ. अनिल कौशिक – शिक्षाविद्, जुलाना 🏆 7. खिलाड़ी (जन्म स्थान सहित) रणधीर सिंह – हॉकी खिलाड़ी, गांव नं...

नुहू जिले की विस्तृत जानकारी

📍 नूंह जिला – सम्पूर्ण जानकारी (HSSC, CET, HTET उपयोगी) 🛕 प्रमुख मंदिर शिव मंदिर – फिरोजपुर झिरका भक्त नंदराम मंदिर – तावडू हनुमान मंदिर – नूंह बस स्टैंड के पास श्याम मंदिर – पिनगवां क्षेत्र 🎡 प्रमुख मेले नलहड़ शिव मंदिर मेला – सावन के महीने में पिंजाली धाम मेला – धार्मिक आस्था का केंद्र फिरोजपुर झिरका धार्मिक मेला 🕍 प्रमुख गुरुद्वारे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी – नूंह शहर गुरुद्वारा साहिब – तावडू 🕌 प्रमुख मस्जिदें शाही मस्जिद – नूंह जामा मस्जिद – फिरोजपुर झिरका तावडू मस्जिद – तावडू शहर 🕋 प्रमुख दरगाहें दरगाह पीर बाबा मुश्ताक अली – नूंह दरगाह हज़रत रईस शाह – फिरोजपुर झिरका दरगाह बाबा ख्वाजा – तावडू 🌟 प्रसिद्ध व्यक्तित्व (गांव सहित) चौधरी रहीम खान – पूर्व मंत्री, गांव पुन्हाना डॉ. इमरान खान – सामाजिक कार्यकर्ता, नूंह असगर अली – साहित्यकार, गांव फिरोजपुर झिरका 🏆 खिलाड़ी (जन्म स्थान सहित) नफीस खान – फुटबॉल खिल...