अम्बाला
सामान्य जानकारी:
- स्थिति: हरियाणा के उत्तर में
- क्षेत्रफल: 1574 वर्ग कि.मी.
- अस्तित्व तिथि: 1 नवम्बर, 1966
- मुख्यालय: अम्बाला सिटी
- जिला कोड: 02
- तहसील: अम्बाला, बराड़ा, नारायण-गढ़, अम्बाला कैंट
- उप-तहसील: अम्बाला छावनी, साहा, मुलाना, शहजादपुर
- उपमण्डल: अम्बाला, नारायणगढ़, अम्बाला कैंट
- खण्ड: अम्बाला I, अम्बाला II, बराड़ा, नारायणगढ़, शहजादपुर, साहा
जनसंख्या संबंधी आँकड़े (2011 के अनुसार):
- कुल जनसंख्या: 11,28,350
- पुरुष: 5,98,703
- महिलाएँ: 5,29,647
- दशक वृद्धि दर (2001-11): 12.1 %
- लिंग अनुपात: 885
- साक्षरता दर: 82.9 %
- पुरुष साक्षरता: 88.5 %
- महिला साक्षरता: 76.6 %
- घनत्व: 717 प्रति वर्ग कि.मी.
भौगोलिक व अन्य तथ्य:
- नोट: गंगा-सिंधु नदी के अपवाह क्षेत्र के विभाजक पर अम्बाला स्थित है।
- मिट्टी: पीली मिट्टी
- फसलें: गेहूँ, धान, मक्का, गन्ना
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या: NH-44(1), NH-5(22), NH-152(65), NH-73(7)
- नदियाँ: घग्घर, मारकंडा, टांगरी (टांगरी)
- मेला/महोत्सव: बावन द्वादशी मेला
- अभयारण्य/उद्यान: महावीर उद्यान, इंदिरा उद्यान
- खनिज: चूना पत्थर
- हवाई अड्डा: अम्बाला एयरफोर्स बेस
प्रमुख उद्योग:
- सीमेंट कारखाना - सूरजपुर (अम्बाला)
- सिलाई मशीन - अम्बाला
- इलैक्ट्रोनिक्स कारखाना - अम्बाला
- रेलवे गैरेज व वैगन वर्कशॉप - अम्बाला
- खाद्य प्रसंस्करण केन्द्र - साहा (अम्बाला)
- कशीदाकारी - अम्बाला
धार्मिक स्थल:
- गुरुद्वारा: बादशाही बाग गुरुद्वारा, शीशगंज गुरुद्वारा, मनजी साहिब गुरुद्वारा, संगत साहिब गुरुद्वारा
- मंदिर: भवानी अम्बा मंदिर, शारदा मंदिर, राधाकिशन मंदिर
- दरगाह: लक्खीशाह की दरगाह, तकवाल शाह की दरगाह
- चर्च: सेंट पॉल चर्च
अम्बाला जिले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- अम्बाला देश का प्रमुख सैन्य शहर है, इस शहर की उत्पत्ति महाभारत की 'अम्बालिका' नाम से हुई।
- ऐसा भी माना जाता है कि अम्बाला में आमों के बाग अधिक होने के कारण इसे अम्बाला कहा जाने लगा।
- डिस्ट्रिक्ट गजेटियर के अनुसार, अम्बाला की स्थापना चौदहवीं शताब्दी में अंबा राजपूत द्वारा की गई थी, इसलिए इसका नाम अम्बाला पड़ा।
- एक अन्य धारणा के अनुसार अंबाला नाम अंबा (भवानी देवी) के नाम पर पड़ा जिसका मंदिर अंबाला में आज भी स्थित है।
- अम्बाला में भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का कुल पैंतीस प्रतिशत उत्पादन होता है, इसलिए अम्बाला को विज्ञान नगरी (साइंस सिटी) भी कहा जाता है। (देश का वैज्ञानिक उपकरणों का 35 प्रतिशत निर्यात अकेले अम्बाला से होता है।)
- अंबाला मिक्सी उद्योग, धातु कास्टिंग, पनडुब्बी मोटर पम्प के लिए भी प्रसिद्ध है।
- अम्बाला जिला हरियाणा राज्य का प्रमुख एवं ऐतिहासिक जिला है। ऐतिहासिक तथ्यों से पता चलता है कि अंबाला को आर्यों ने अपनी राजधानी बनाया था। अम्बाला जिला पंजाब एवं हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित है।
- 1823 में जब अम्बाला ब्रिटिश नियंत्रण में आ गया तब इसे सतलुज नदी के पास राज्यों के लिए राजनीतिक एजेंट का मुख्यालय बनाया गया।
- 1857 की क्रांति का बिगुल हरियाणा में सबसे पहले अंबाला में बजाया।
- हरियाणा में 1909 में क्रांतिकारी आंदोलन का प्रमुख केंद्र अंबाला बना जहाँ दिसम्बर 1909 में उपायुक्त के बंगले पर बम फेंका गया।
- 8 नवम्बर, 1927 को गठित साइमन कमीशन का विरोध अम्बाला में हुआ।
- अम्बाला में छावनी की स्थापना सन् 1843 ई० में हुई थी तथा इसे 1847 में जिले का दर्जा दिया गया था।
- 1859 ई० में अम्बाला जिले का मुख्यालय बना और प्रभाग पंजाब प्रशासन के अधीन रहा।
- 1860 में अंबाला में वायसराय लॉर्ड कैनिंग ने दरबार लगाया था। तब यहाँ डाक की सुविधा शुरू हुई थी। 1880 में अंबाला को रेलवे लाईन से जोड़ा गया था।
- असहयोग आन्दोलन के दौरान अम्बाला के मुरलीधर ने अपना रायबहादुर का पद छोड़ा।
- अम्बाला के निकट टोपरा (वर्तमान में यमुनानगर में) से प्राप्त स्तम्भ अशोककालीन है। इस पर अशोक के समय (273 ई० पू० से 232 ई० पू०) के सात अभिलेख अंकित हैं।
- शाहाबाद और अम्बाला के बीच पीर नौगजा की मजार है, जहाँ मनोकामना पूरी होने पर घड़ी चढ़ाई जाती है।
- अम्बाला उत्तरी रेलवे जोन का मंडल व एक प्रभागीय मुख्यालय है और एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है।
- फ्रोजन टियर (Frozen Tear) यह शहीद स्मारक (War Memorial) है, जो अम्बाला एयरफील्ड में स्थित है।
- अम्बाला जिला गलीचा उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है। जिन्हें स्थानीय भाषा में 'दरी' कहते हैं।
- दस लाख से अधिक जनसंख्या वाला जिला - अम्बाला
- अम्बाला में गुरुनानक दिवस पर धार्मिक मेला आयोजित किया जाता है। इस मेले का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर माह में कार्तिक पूर्णमासी को होता है।
- अम्बाला जिले के त्रिलोकपुरी में शारदा देवी का धार्मिक मेला आयोजित होता है।
- अम्बाला जिले के पंजोखड़ा नामक स्थान पर तीज का सावन मेला लगता है।
- गुरु गोबिन्द, गुरु तेगबहादुर, गुरु हरगोविन्द आदि अम्बाला से जुड़े रहे हैं।
- गुरुद्वारा लखनौर साहिब - अंबाला सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी की माता का जन्म स्थान होने के कारण इस गाँव को गुरु गोबिन्द सिंह जी का ननिहाल होने का गौरव प्राप्त है। लखनौर साहिब का प्राचीन नाम 'लखनावती', 'लखनपुर' और 'लखनौती' इत्यादि के रूप में दर्ज है।
- अम्बाला जिले में भवानी अम्बा मंदिर, सेंट पॉल चर्च और मृत अंग्रेजों के लिए एक ईसाई कब्रिस्तान भी स्थित है।
- सुप्रसिद्ध सिने-गायिका जोहराबाई का संबंध अंबाला से है।
- क्षेत्रीय अभिलेखागार, अंबाला मंडल की स्थापना 1 अप्रैल 1986 को की गई। यह अंबाला शहर में पुरानी ट्रेजरी रोड़ पर स्थित है।
- 1947-48 में कश्मीर ऑपरेशन के दौरान अंबाला एयरफोर्स बेस ने एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल के स्पिटफायर पर हवाई उड़ान के निर्देशक के रूप में भाग लिया।
- नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर 1949 को अंबाला जेल में फांसी दी गई थी। (नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।)
- द्वितीय विश्वयुद्ध से पूर्व से ही अंबाला का शीशा उद्योग प्रसिद्ध है।
- अंबाला के गाँव मंगलाई में होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल बनेगा। इसके लिए 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जायेगी।
- 1857 के शहीदों के सम्मान में अंबाला में 22 एकड़ में शहीद स्मारक बनाया जा रहा है।
- प्रसिद्ध भारतीय शेफ संजीव कुमार का जन्म हरियाणा के अंबाला जिले में हुआ।
- अशोक स्तंभ मूल रूप से अंबाला में स्थापित किया गया था।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (अम्बाला जिला)
महत्वपूर्ण 20 बहुविकल्पीय प्रश्न
1. अम्बाला जिले की स्थापना कब हुई थी?
2. इनमें से किसे 'विज्ञान नगरी' (Science City) के नाम से भी जाना जाता है?
3. 1857 की क्रांति का बिगुल हरियाणा में सबसे पहले कहाँ बजाया गया था?
4. अम्बाला छावनी (Ambala Cantt) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
5. नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर 1949 को किस जेल में फांसी दी गई थी?
6. इनमें से कौन-सी नदी अम्बाला जिले की प्रमुख नदी नहीं है?
7. अम्बाला जिले का प्रसिद्ध 'बावन द्वादशी मेला' कहाँ लगता है?
8. अम्बाला जिले के त्रिलोकपुरी में किस देवी का धार्मिक मेला आयोजित होता है?
9. 'गुरुद्वारा लखनौर साहिब' किस सिख गुरु का ननिहाल होने के कारण गौरव प्राप्त है?
10. अम्बाला में भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का लगभग कितने प्रतिशत उत्पादन/निर्यात होता है?
11. पीर नौगजा की मजार कहाँ स्थित है, जहाँ मनोकामना पूरी होने पर घड़ी चढ़ाई जाती है?
12. अम्बाला जिले में मुख्य रूप से कौन-सा खनिज पाया जाता है?
13. 'फ्रोजन टियर' (Frozen Tear) शहीद स्मारक अम्बाला में कहाँ स्थित है?
14. असहयोग आन्दोलन के दौरान अम्बाला के किस व्यक्ति ने अपना 'रायबहादुर' का पद छोड़ दिया था?
15. सुप्रसिद्ध सिने-गायिका जोहराबाई का संबंध हरियाणा के किस जिले से है?
16. 2011 की जनगणना के अनुसार अम्बाला जिले का लिंग अनुपात कितना है?
17. हरियाणा में 1909 में क्रांतिकारी आंदोलन का प्रमुख केंद्र कौन-सा जिला बना जहाँ उपायुक्त के बंगले पर बम फेंका गया?
18. अम्बाला जिले के प्रसिद्ध 'गलीचा उद्योग' को स्थानीय भाषा में क्या कहते हैं?
19. प्रसिद्ध भारतीय शेफ संजीव कुमार का जन्म हरियाणा के किस जिले में हुआ?
20. अम्बाला जिले में मुख्य रूप से कौन-सी मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर कुंजी (Answer Key)
- 1. (A)
- 2. (C)
- 3. (C)
- 4. (A)
- 5. (B)
- 6. (C)
- 7. (B)
- 8. (C)
- 9. (C)
- 10. (D)
- 11. (A)
- 12. (C)
- 13. (A)
- 14. (B)
- 15. (B)
- 16. (B)
- 17. (A)
- 18. (B)
- 19. (C)
- 20. (D)
Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!