📘 हरियाणा सामान्य ज्ञान – महत्वपूर्ण वन लाइनर (Part-2)
- हरियाणा के राज्य पक्षी का दर्जा किस पक्षी को दिया गया है? उत्तर: काला तीतर
- तराइन का मैदान वर्तमान में कहाँ स्थित है? उत्तर: करनाल
- सेण्ट्रल सोयल सैलेनिटी रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSSRI) हरियाणा के किस जिले में स्थित है? उत्तर: करनाल
- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थापित है? उत्तर: सिरसा
- गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय किस जिले में स्थापित है? उत्तर: हिसार
- चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष की गई थी? उत्तर: 1970
- चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय किस जिले में स्थित है? उत्तर: हिसार
- नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइन्स (NRCE) किस जिले में स्थित है? उत्तर: हिसार
- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) हरियाणा के किस जिले में स्थित है? उत्तर: करनाल
- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) की स्थापना कब हुई थी? उत्तर: 1955
- हरियाणा के किन जिलों में उत्तम किस्म का बासमती चावल पैदा होता है? उत्तर: करनाल और कुरुक्षेत्र
- हरियाणा का कौन-सा जिला किसी भी राज्य की सीमा से नहीं लगता है? उत्तर: रोहतक
- सोहना कुण्ड हरियाणा के किस जिले में स्थित है? उत्तर: गुड़गाँव
- हरियाणा में विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प मेले का आयोजन कहाँ और किस माह में होता है? उत्तर: सूरजकुंड (फरीदाबाद), फरवरी
- हरियाणा में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है? उत्तर: 45 सेमी
- हरियाणा में शिवालिक पहाड़ियाँ किस क्षेत्र में स्थित हैं? उत्तर: उत्तर-पूर्व
- हरियाणवी भाषा की पहली फिल्म कौन-सी थी? उत्तर: चंद्रावल
- मारुति कारों का निर्माण हरियाणा में कहाँ होता है? उत्तर: गुड़गाँव
- हरियाणा के फतेहाबाद नगर की स्थापना किसने की थी? उत्तर: फिरोजशाह तुगलक
- पंजाब-हरियाणा सीमा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर: जस्टिस जे. सी. शाह
- भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश कहाँ दिया था? उत्तर: कुरुक्षेत्र
- हरियाणा का कुल क्षेत्रफल कितना है? उत्तर: 44,212 वर्ग किलोमीटर
- हरियाणा के सभी गाँवों का विद्युतीकरण किस वर्ष पूरा हुआ? उत्तर: 1970
कमेंट जरूर करें पोस्ट कैसी लगी, क्वेश्चन कैसे लगे लिखें
अगर आप चाहते हो रेगुलर इसी तरह की पोस्ट की जाए तो एक कमेंट करके थैंक यू बोलना नहीं भूले। थैंक यू जरूर बोले 🥰❤️🤗 इससे हमको मोटिवेशन मिलेगा आपके लिए और स्टडी मैटेरियल प्रोवाइड करवाने के लिए।

Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!