✨ टॉपिक 19: हरियाणा के धार्मिक एवं तीर्थ स्थल | HSSC BY KR SIRJI
हरियाणा राज्य का इतिहास धार्मिक मान्यताओं से समृद्ध है। यहीं कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध लड़ा गया और पानीपत की ऐतिहासिक लड़ाइयाँ भी लड़ी गईं। ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर जैसे तीर्थ स्थल महाभारत काल से प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा अनेक प्राचीन मंदिर भी यहाँ स्थित हैं, जो HSSC एवं अन्य परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
✅ गुरुद्वारा नीम साहिब
कैथल में प्रताप गेट के निकट स्थित। सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी यहाँ कार्तिक बंदी सात सम्वत् 1723 में आए थे। उन्होंने एक पंडित को नीम के पत्ते खाने को दिए, जिससे वह स्वस्थ हुआ। बाद में यहाँ गुरुद्वारा बना, जो नीम साहिब कहलाता है।
✅ गुरुद्वारा मंजी साहिब
कैथल नगर में स्थित। एक गरीब तरखान ने गुरु जी को अपने घर आमंत्रित किया था। गुरु जी के सम्मान में यहाँ गुरुद्वारा बना, जो मंजी साहिब कहलाता है।
✅ नवग्रह कुण्ड
कैथल का प्राचीन तीर्थ, जहाँ भगवान कृष्ण ने महाभारत के समय युधिष्ठिर से नवग्रह यज्ञ करवाया था। यहाँ सूर्य कुण्ड, चंद्र कुण्ड, शनि कुण्ड आदि थे, जिनमें तीर्थ यात्री स्नान कर पुण्य अर्जित करते थे। इसी वजह से कैथल को छोटी काशी भी कहा जाता है।
✅ बाबा लदाना
कैथल से 10 किलोमीटर दूर बाबा लदाना राजपुरी का जन्म स्थान। यहाँ बाबा जी की समाधि और तालाब है। दशहरे के अगले दिन विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं और भंडारा होता है।
🌐 hsscbykrsirji.blogspot.com
📲 व्हाट्सएप चैनल
▶️ यूट्यूब चैनल
आगामी परीक्षाओं के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! ✍ HSSC BY KR SIRJI
Comments
Post a Comment
👉 अपने सुझाव या प्रश्न नीचे लिखें। हम जल्दी reply करेंगे!
✅ कृपया मर्यादित भाषा में कमेंट करें।
✅ आपके कमेंट से हमें और बेहतर सामग्री बनाने की प्रेरणा मिलती है!